मुख्यमंत्री योगी बोले, एक-एक व्यक्ति की जान बचाना हमारी प्राथमिकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि एक-एक व्यक्ति की जान बचाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कोविड-19 के इलाज की व्यवस्था को प्रभावी ढंग से जारी रखने के निर्देश दिए हैं। कहा है, संक्रमण से ज्यादा प्रभावित लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, गोरखपुर व मेरठ सहित प्रदेश के सभी जिलों में कोविड बेड की संख्या को दोगुना किया जाए।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को वर्चुअल बैठक में कहा है कि सभी कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन सहित आवश्यक दवाओं की सुचारु उपलब्धता हो। होम आइसोलेशन में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मेडिकल किट उपलब्ध कराई जाए।

इंडस्ट्री का ऑक्सीजन सिर्फ मेडिकल में हो उपयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की अनेक एमएसएमई व बड़ी औद्योगिक इकाइयां अपने उत्पादों के निर्माण के लिए ऑक्सीजन तैयार करती हैं। विशेष परिस्थितियों को देखते हुए इन इकाइयों में उत्पादित ऑक्सीजन का इस्तेमाल केवल मेडिकल कार्य के लिए किया जाए।

100 बेड वाले अस्पतालों का होगा अपना ऑक्सीजन प्लांट
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत 100 बेड अथवा उससे अधिक क्षमता वाले सभी अस्पतालों में स्वयं का ऑक्सीजन प्लांट होना चाहिए। इन प्लांट को स्थापित करने की कार्यवाही की जाए। इससे अस्पतालों की लिक्विड ऑक्सीजन पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। इस संबंध में कार्ययोजना बनाकर समयबद्ध कार्यवाही की जाए। सीएम ने कहा कि भविष्य में बनने वाले निजी मेडिकल कॉलेज के लिए भी यह व्यवस्था लागू कराई जाए।

 

यह भी देखे:-

जब रैली में बिगड़ी कार्यकर्ता की तबीयत, नजर पड़ते ही PM मोदी ने भेज दी अपनी डॉक्टरों की टीम
दावा: कोरोना टीकाकरण में 32 हजार करोड़ का घोटाला? सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर
UNGA को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, आतंकवाद पर रहेगा फोकस
चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने अर्धसैनिक बल के साथ किया फ्लैग मार्च
RAKSHA BANDHAN IS CELEBRATED BY THE BRAMHA KUMARIS THROUGH SPIRITUAL WORKSHOP
शर्मनाक: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बोले- तालिबानी आम नागरिक, अमेरिका ने वहां सब बर्बाद कर ...
पीएम नरेंद्र मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, ट्वीट किया फोटो
71 सालों में एबीवीपी कैसे बना दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन?
दिल्ली : प्राइवेट अस्पताल वालों ने मचा रखी है लूट, कोरोना डोज की वसूल रहे हैं मनमानी कीमत 
सीमा पर फिर गुस्ताखी करने की फिराक में चीन? ड्रैगन की हर हरकत पर है भारत की पैनी नजर
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सुनी उद्यमियों की समस्या
कोरोना की नई लहर का कहर: 25 जिलों में लौटे पाबंदियों के दिन, 20 शहरों में नाइट कर्फ्यू, लॉकडाउन
VIDEO: तालिबान के सवाल पर भागे इमरान खान
चीन सीमा पर 2 लाख सैनिकों की तैनाती; पलटवार करने की पूरी छूट, तनकर खड़ा है भारत
जीएनआईओटी में वैश्य व्यापारी सम्मेलन दिसंबर का आयोजन, व्यापारियों को संगठित करना है मुख्य उद्देश्य 
इंटीग्रेटेड टाउनशिप में नहीं घटेगा भूजल स्तर, एसटीपी के पानी से पूरी होगी उद्योगों की जरूरत