दिल्ली में लॉकडाउनः 50 प्रतिशत क्षमता के साथ 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी मेट्रो

दिल्ली में बढ़ते मामलों के चलते राजधानी में लगे एक हफ्ते के लॉकडाउन के दौरान दिल्ली मेट्रो ने अपनी नई योजना बनाई है। लॉकडाउन के दौरान दिल्ली मेट्रो सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को ही यात्रा की सुविधा मुहैया कराएगी। वह लोग जिन्हें लॉकडाउन के दौरान शर्तों के साथ आवागमन की छूट मिली है, वही लोग मेट्रो में यात्रा कर सकेंगे वो भी अपना वैधानिक आईडी दिखाने के बाद।

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने निर्णय लिया है कि लॉकडाउन के दौरान पीक आवर में सुबह 8.00 बजे से 10.00 बजे तक और शाम 5.00 बजे से 7.00 बजे तक मेट्रो की फ्रीक्वेंसी 30 मिनट की रहेगी। बाकी पूरे दिन के लिए मेट्रो एक-एक घंटे के अंतराल पर मिलेगी। इस दौरान मेट्रो में सिर्फ 50 प्रतिशत सीट की क्षमता के अनुसार लोग बैठेंगे। कोई भी यात्री खड़े होकर सवारी नहीं करेगा।

जरूरत के हिसाब से चलेंगी बसें
डीटीसी का कहना है कि फिलहाल बसों की संख्या कम करने जैसा कोई आदेश नहीं है। फिर भी, यात्रियों की संख्या के हिसाब से बसें सड़कों पर उतारी जाएंगी। जिस रूट पर ज्यादा यात्री होंगे, उसके लिए सेवाएं सामान्य रहेंगी। जबकि उन रूट्स पर बसों की संख्या घटा दी जाएगी, जहां आम तौर पर यात्री नहीं होंगे। वहीं, 50 फीसदी की क्षमता के साथ यात्री बसों में सवार हो सकेंगे। डीटीसी आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों के सफर में किसी तरह की दिक्कत नहीं होने देगी।

ऑटो, फीडर समेत दूसरे वाहनों के लिए तय किए गए यात्री
लॉकडाउन के दौरान ऑटो, फीडर समेत परिवहन के दूसरे माध्यम हालांकि बंद नहीं किए गए हैं, लेकिन इनमें यात्रियों की संख्या सीमित कर दी गई है। ऑटो व ई-रिक्शा, टैक्सी, कैब, ग्र्रामीण सेवा व फटफट सेवा पर दो मुसाफिर सवार हो सकेंगे। दूसरी तरफ मैक्सी कैब पर पांच व आरटीवी पर 11 सावरियों के बैठने की इजाजत होगी। दूसरी तरफ उन्हीं यात्रियों को बैठाया जाए, जिनके पास या तो वैध आईकार्ड है या फिर उन्होंने ई-पास ले रखा है। ऐसा न होने की सूरत पर आपदा प्रबंधन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

दिल्ली रेल मंडल के स्टेशन पर नहीं मिलेगा प्लेटफार्म टिकट
रेलवे ने दिल्ली रेल मंडल में प्लेटफार्म टिकट बेचने पर रोक लगा दी है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए यह सख्त फैसला लिया है। दिल्ली में लॉक डाउन की घोषणा के बाद जैसे ही स्टेशनों पर भीड़ बढनी शुरू हुई प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर पाबंदी लगा दी गई। हालांकि रेलवे का कहना है कि ट्रेनों की संख्या इतनी अधिक है कि यात्रियों की भीड़ स्टेशन पर नहीं हुई। पिछले कई दिनों से विभिन्न रूट पर ट्रेन चलाई जा रही है।

राजधानी में अगले छह दिनों के लिए लॉकडाउन के ऐलान के साथ ही दिल्ली के स्टेशनों पर लोगों की भीड़ देखी गई। इस बीच दिल्ली के सभी स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। अब नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनद विहार गाजियाबाद, गुरुग्राम, साहिबाबाद समेत दिल्ली रेल मंडल के स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट नहीं मिल पाएगा। दिल्ली रेल मंडल प्रबंधक ने अपने ट्वीटर हैंडल से प्लेटफार्म टिकट की बिक्री पर पाबंदी लगाने की भी पुष्टि की है।

सहरसा व भागलपुर के लिए चलेगी समर स्पेशल
रेलवे ने नई दिल्ली से भागलपुर व आनंद विहार से सहरसा के लिए समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 04476 नई दिल्ली-भागलपुर समर स्पेशल 21 अप्रैल को नई दिल्ली से रात के 11:15 बजे चलेगी। यह दिन अगले दिन शाम 7:30 बजे भागलपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, पटना साहिब, फतुआ, बख्तियारपुर, बाढ़, मोकामा, हाथीदाह, क्यूल, कजरा, अभयपुर, धारहरा, जमालपुर, बरियारपुर तथा सुलतानगंज स्टेशनों पर  ठहरेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 04474 आनंद विहार टर्मिनल से  सहरसा के लिए 20 अप्रैल को चलेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन रात के 11:15 बजे चलेगी व अगले दिन रात के 11:30 बजे सहरसा पहुंचेगी। मार्ग में यह विशेष रेलगाड़ी अलीगढ़, टुंडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, ऐशबग, बादशाहनगर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, ख्लीलाबाद, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दलसिंह सराय, बरौनी, बेगुसराय, खगड़िया व मानसी स्टेशनों पर  ठहरेगी।

 

यह भी देखे:-

Poster making , Nurturing plants on world Environment day celebrated in Ryan International School
Ryan Greater Noida paid tribute to Martyrs
Monsoon Update: यूपी के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
डिजिटल इंडिया को चुनौती देता ग्रेनो प्राधिकरण
जेवर कांड: गैंग रेप की एक पीड़िता की हालत  बिगड़ी
अमित शाह के रवाना होते ही नक्सलियों ने जारी किया पर्चा, पूछा- किस-किस से बदला लेंगे गृहमंत्री
गौरव चंदेल हत्यकांड में पुलिस के हाथ लगा पहला सुराग
IBA उपाध्यक्ष नरेश चौहान बोले—MSME उद्योगों पर गहराया संकट: IBA ने सरकार से मांगा तत्काल राहत पैकेज
दिल्ली में आज सामने आए 3583 संक्रमित, केजरीवाल बोले- अभी लॉकडाउन लगाने जैसे स्थिति नहीं
गौतमबुद्ध नगर पुलिस : एक कोतवाल लाइन हाज़िर, तीन कोतवाल इधर से उधर किये गए , एसीपी का भी तबादला
स्वच्छता की दौड़: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दे रहा है एक लाख तक के इनाम
सेंट जोसेफ स्कूल में धूमधाम से मनाया गया "चिल्ड्रंस डे": रंगारंग कार्यक्रमों और खेलकूद से बच्चों का ...
ग्रुप हाउसिंग सोसाइटियों में लगेगा अल्ट्रासोनिक वाटर मीटर, पानी की बर्बादी पर लगेगी लगाम
रफ्तार और रोमांच के इवेंट का हुआ आगाज, फाइनल रेस के साक्षी बन सकते हैं सीएम योगी
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी के वाराणसी दौरे से पहले मुख्यमंत्री की मुख्य फ्लीट का ड्राइवर मिला कोरोना...
शिक्षक सम्मान में भागीदारी