बिना चार्जिंग के 1600 किलोमीटर दौड़ेगी ये इलेक्ट्रिक कार, इस ख़ास तकनीक से है लैस

नई दिल्ली  । भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर में इलेक्ट्रिक कारें अब आम हो गयी हैं और ग्राहक इन्हें खरीदने में काफी रुचि भी दिखा रहे हैं। दरअसल इलेक्ट्रिक कारों की तुलना अगर फ्यूल कारों से की जाए तो पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों की वजह से फ्यूल कारें कहीं ज्यादा महंगी साबित होती हैं साथ ही इन्हें मेनटेन करने का खर्च भी काफी ज्यादा है। ऐसे में लोग इलेक्ट्रिक कारों को अब पहले से कहीं ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इलेक्ट्रिक कारों से कुछ ग्राहक अभी भी दूर भाग रहे हैं और इसके पीछे वजह है चार्जिंग टाइम। दरअसल चार्जिंग टाइम ज्यादा होने की वजह से इन कारों को इमरजेंसी में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है और ग्राहक इसीलिए इन्हें खरीदने से बचते हैं। लेकिन इलेक्ट्रिक कारों को अगर चार्ज ही ना करना पड़े तब। यह बोलने में थोड़ा अटपटा लगता है लेकिन दुनिया की तमाम कंपनियां हैं जो सोलर इलेक्ट्रिक कारों पर काम कर रहे हैं और कुछ ऐसी भी हैं जिन्होंने अपनी सोलर इलेक्ट्रिक कारें तैयार भी कर ली हैं जो रास्ते में चलने के दौरान चार्ज होती रहती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही कारों के बारे में बताने जा रहे हैं।

Aptera Paradigm

Aptera Motors Corp. पहली कंपनी है जिसने अपनी सोलर पावर्ड इलेक्ट्रिक कार को सड़कों पर उतरा दिया है जिसका नाम Aptera Paradigm है। ये एक थ्री व्हीलर इलेक्ट्रिक कार है जिसका डिजाइन किसी स्पेसशिप जैसा नजर आता है जो दुनियाभर में मिलने वाली तमाम कारों से काफी यूनीक है। Aptera Paradigm की सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसकी स्पीड किसी इलेक्ट्रिक कार के हिसाब से काफी तेज है और ये महज 3.5 सेकेंड में शून्य से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी अधिकतम स्पीड 177 किलोमीटर प्रति घंटे तक आसानी से पहुंच जाती है। इस कार में 25.0 kWh से लेकर 100.0 kWh तक की बैटरी लगी है। यह इलेक्ट्रिक कार अलग-अलग मॉडल में 134 bhp से लेकर 201 bhp तक की पावर जेनरेट कर सकती है।

आपको बता दें कि ये कार सूर्य की रौशनी से चार्ज हो जाती है क्योंकि इसकी बॉडी पर सोलर पैनल लगाए गए हैं। एक बार चार्ज होने पर इस 1000 मील या तकरीबन 1,600 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। कंपनी ने Aptera Paradigm के लिए प्री-ऑर्डर सेल की शुरुआत की थी जिसमें यह कार 24 घंटे से भी कम समय में सोल्ड आउट हो गई।

Humble One

Aptera Paradigm की तरह ही कैलीफोर्निया बेस्ड स्टार्ट-अप कंपनी हंबल मोटर्स ने SUV Humble One तैयार की है और इसे दुनिया के सामने पेश कर दिया है। ये कार भी सोलर पावर्ड है जिसका मतलब ये हुआ कि ग्राहकों की जेब पर खर्च काफी कम होने वाले है। इस कार की छत समेत कई अलग-अलग हिस्सों में सोलर पैनल्स लगाए गए हैं जिनका इस्तेमाल करके ये कार बैटरी को चार्ज कर लेती है। Humble One में बैटरी चार्ज करने के लिए सोलर रूफ, इलेक्ट्रिसिटी जेनरेटिंग साइड लाइट्स, पियर टू पियर चार्जिंग, री-जेनरेटिव ब्रेकिंग और फोल्ड आउट सोलर ऐरे विंग्स दिए गए हैं। इन सब की मदद से एसयूवी की बैटरी आसानी से चार्ज होती रहती है।

यह भी देखे:-

अवैध अड्डों से खरीद कर मदिरा का सेवन ना करें, जिसमें मिथाइल एल्कोहल हो सकता है, जिला प्रशासन ने जारी...
ग्रेटर नोएडा: खतरनाक स्टंट करते हुए वायरल हुआ युवक गिरफ्तार, दो कारें बरामद
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने किया कोरोना योद्धा पुलिसकर्मियों का फूलों से स्वागत
ऑटो व ट्रैक्टर में ट्रक ने मारी टक्कर, दस घायल
नए साल पर पुलिस का एक्शन: तीन एनकाउंटर में पांच बदमाश घायल, एक गिरफ्तार
शातिर मेवाती बदमाश गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
पानी-पानी हुई दिल्ली, एनसीआर में झमाझम बारिश , उमस और गर्मी से राहत
मसूरी में झरने के नीचे नहाते दिखे सैकड़ों लोग, एक ने भी नहीं पहना मास्क, देखें वायरल वीडियो
योगी का कानपुर दौरा आज: तीसरी लहर से निपटने की तैयारियां परखेंगे सीएम, गांवों को सजाने में जुटे अफसर
UP के नवनिर्वाचित प्रधानों का शपथ ग्रहण समारोह 25 व 26 को, वर्चुअल होगा शपथ ग्रहण
किसान आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- ‘वे असत्य, अन्याय पर अड़े, हम एक...
आईआईएमटी कॉलेज में तंबाकू निषेद्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
ग्रेटर नोएडा में बीटेक के छात्र की हत्या
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में 10-दिवसीय अनुसंधान पद्धति पाठ्यक्रम का उद्घाटन: AI का एकीकरण, भारत भर क...
कोरोना प्रभावित ज़रूरत मंदों की ऐसे सहायता कर रहा है NTPC महिला संस्था जागृति समाज
अवैध मिलावटी कच्ची शराब और यूरिया के साथ एक गिरफ्तार