दुर्गा अष्टमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 20 अप्रैल 2021 और दिन मंगलवार है। आज श्री दुर्गा अष्टमी है। आज मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की विधि विधान से पूजा की जाती है। कई स्थानों पर आज कन्या पूजा भी होती है। आज मंगलवार के दिन हनुमान जी की भी आराधना करनी चाहिए। उनकी कृपा से जीवन के सभी दुख दूर होते हैं, संकटों का नाश होता है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। आज दोपहर तक भद्रा है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

दिन: मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज की भद्रा: दोपहर 12:28 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री दुर्गा अष्टमी, महानिषा पूजा।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, वसंत ऋतु चैत्र मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी 24 घंटे 44 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी पुनर्वसु नक्षत्र 06 घंटे 53 मिनट तक, तत्पश्चात् पुष्य नक्षत्र धृति योग 19 घंटे 43 मिनट तक, तत्पश्चात् सूल योग कर्क में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 51 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 50 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दिन में 11 बजकर 43 मिनट पर होगा। आज के चंद्र के अस्त का समय देर रात 02 बजकर 02 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से दोपहर 03 बजकर 22 मिनट तक।

अमृत काल: आज देर रात 01 बजकर 17 मिनट से 21 अप्रैल को तड़के 02 बजकर 58 मिनट तक।

आज चैत्र शुक्ल अष्टमी है। आज मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, बजरंगबाण, सुंदरकांड और इनके मंत्रों का जाप करना अत्यंत कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

यह भी देखे:-

किसान आन्दोलन के कारण रेलवे ने किया इन गाड़ियों का कैंसेलेशन व मार्ग परिवर्तन
राज्यसभा: सदन में गरजीं वित्त मंत्री, बोलीं- माल्या-मोदी और मेहुल.. ये सब स्वदेश लाए जा रहे
सरदार पटेल विद्यालय ने अपने स्थापना दिवस पर दिया पृथ्वी को बचाने का संदेश
WhatsApp नया फीचर : अब ऑडियो और वीडियो ग्रुप कॉल करना होगा मजेदार
UP: ग्राम पंचायतों के गठन की अधिसूचना जारी, पर 22 हजार से ज्यादा प्रधान नहीं ले सकेंगे शपथ, जानें- व...
गोकशी काण्ड में वांटेड ईनामी पुलिस एनकाउंटर में घायल
विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य मे नुक्कड़ नाटक कर ग्रामीणो को जागरूक किया
गौतम बुद्ध नगर में 29 अक्टूबर से शुरू होगा विशेष मतदाता सूची सुधार अभियान
योगी जी द्वारा सुपरटेक एमरोल्ड कोर्ट मामले में गठित एसआईटी जांच एक छलावा : आम आदमी पार्टी
डॉक्टर ने पड़ोस की बच्ची से किया दुष्कर्म, गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित
IHGF दिल्ली मेला का 50 वां संस्करण वर्चुअल  होगा , 100 से अधिक देशों के खरीदारों ने कराया पंजीकरण 
यूपी में नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें, राज्य विद्युत नियामक आयोग ने जारी किया टैरिफ ऑर्डर
शिक्षक दिवस : आई0टी0एस0 में योग-सत्र का आयोजन
कल का पंचांग, 5 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव आज : सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक मतदान, 45 जिलों में भाजपा का सपा से मुकाबला
भारत की पहली स्मार्ट चिमनी लॉन्च: क्रॉम्पटन की Sylvaire और AQNova सीरीज़ से रसोई बनेगी और भी सुरक्षि...