कई देशों में अभी नहीं थमा कोरोना: बांग्लादेश में लॉकडाउन बढ़ा, जापान में फिर इमरजेंसी लगाने की मांग

ढाका/मेलबर्न, एजेंसियां।  बांग्लादेश में कोरोना महामारी तेजी से बढ़ने के बाद एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। संक्रमण बढ़ने के चलते जापान में भी इमरजेंसी लगाने की मांग उठने लगी है। बांग्लादेश में हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि देश में पिछले तीन दिनों से हर चौदह मिनट पर एक कोरोना संक्रमित की मौत हो रही है। बढ़ते मरीजों और विशेषतौर पर मरने वालों की संख्या में तेजी आने पर बांग्लादेश ने पूरे देश में लॉकडाउन बढ़ा दिया है। यह अगले सप्ताह भी जारी रहेगा। सरकार ने 5 अप्रैल से लॉकडाउन लगा रखा है। जापान में भी तेजी से कोरोना के मामले बढ़ने के कारण प्रदेश की सरकारों ने खुद ही इमरजेंसी लगाने की मांग शुरू कर दी है। ओसाका के गवर्नर ने राज्य में संक्रमण के तेजी से फैलने के चलते दो सप्ताह तक इमरजेंसी लगाने की सरकार से सिफारिश की है।

न्यूजीलैंड-आस्ट्रेलिया के बीच हवाई यात्रा शुरू मेलबर्न

आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच हवाई यात्रा शुरू कर दी गई है। कोरोना महामारी के चलते पिछले साल मार्च में दोनों देशों के बीच फ्लाइट के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई थी। सोमवार को पहली फ्लाइट सिडनी से ऑकलैंड पहुंची।

जानें दुनिया का हाल

चीन : सोमवार को 11 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित विदेश से वायरस लाए हैं।

थाइलैंड: यहां स्कूल, बार और मसाज पार्लर बंद कर दिए गए हैं। एक दिन में तेरह सौ नए मामले मिले हैं।

रूस:  एक दिन में 346 मौत हुई हैं। 24 घंटे में साढ़े आठ हजार नए मरीज मिले हैं।

यूरोपीयन यूनियन: 27 देशों के इस समूह ने इस साल के लिए दस करोड़ फाइजर वैक्सीन का आर्डर दिया है।

 

यह भी देखे:-

यूपी: 11 साल की बच्‍ची से दरिंदगी और हत्‍या के आरोपी को फांसी की सजा, 7 महीने में अदालत ने किया इंसा...
नॉर्थ इंडिया कराटे चैंपियनशिप 2022 : कराटे प्लेनेट गौतम बुद्ध नगर के बच्चों ने झटके कई पदक
ग्रेटर नोएडा वेस्ट रामलीला : भगवान राम ने लंका पर की चढ़ाई, आज होगा रावण दहन
सामाजिक संस्था नेफोमा का संकल्प कोई भूखा न रहे के तहत आज 55 वे दिन असहाय 600 मजदूरों, महिलाओं, बच्चो...
NASA Fly a Helicopter on Mars : नासा ने लाल ग्रह पर उड़ाया इनजेनयुटी हेलिकॉप्‍टर, पूरी दुनिया ने देख...
जीएल बजाज कॉलेज के 20 वर्षों के जश्न का दूसरा दिन: संगीत, नृत्य और मिमिक्री से रंगा हुआ कार्यक्रम
दोस्ती के रिश्ते को कलंकित कर अपने ही दोस्त की 9 साल बेटी से की दरिंदगी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना, ...
क्रिप्टो से कमाने वालों पर टैक्‍स लगाने की तैयारी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कारोबार में आई तेजी
गैंगस्टर अनिल दुजाना ने यूपी पंचायत चुनाव में मारी एंट्री, पूजा भाभी बनेंगी उम्मीदवार
India China Tension : चीन के साथ 12वें दौर की कोर कमांडर स्तर की बातचीत कल
गौतमबुद्धनगर कोरोना अपडेट : लगातार बढ़ रही है संक्रमित मरीजो की संख्या, जानिए किन इलाकों में बढे मरीज
एनसीआर में प्रदूषण का कहर कम, लोगों ने ली राहत की सांस
अंतरिक्ष में भारतीय सेना की दस्तक से घबराया पाकिस्तान, 'नए खतरे' को लेकर कर रहा बैठकें
पंचशील हायनिष सोसायटी में नवस्थापित मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन
अंतिम यात्रा : अलीगढ़ से अतरौली लाई गई पूर्व CM कल्याण सिंह की पार्थिव देह
Yamuna Authority: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पड़ोस में घर बनाने का सुनहरा मौका