Bengal sixth phase election: छठे चरण के प्रचार का शोर थमा, 43 विधानसभा सीटों के लिए 22 अप्रैल को पड़ेंगे वोट

कोलकाता : बंगाल विधानसभा चुनाव के छठे चरण के प्रचार का शोर सोमवार शाम 6.30 बजे थम गया। इस चरण में 22 अप्रैल को सूबे के चार जिलों पूर्व बद्र्धमान, उत्तर 24 परगना, उत्तर दिनाजपुर व नदिया की 43 विधानसभा सीटों के लिए वोट पड़ेंगे। छठे चरण में कुल 306 प्रत्याशी हैं, जिनमें 27 महिलाएं शामिल हैं। करीब 1.03 करोड़ मतदाता उनकी सियासी किस्मत का फैसला करेंगे।

कुल 14,480 पोलिंग बूथों पर मतदान होगा। छठे चरण के प्रमुख प्रत्याशियों में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल राय, तृणमूल कांग्रेस के उज्जवल विश्वास, स्वपन देबनाथ व चंद्रिमा भट्टाचार्य, माकपा के तन्मय भट्टाचार्य और कांग्रेस के मोहित सेनगुप्ता शामिल हैं। छठे चरण के 306 प्रत्याशियों में से 87 के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 71 के खिलाफ बेहद गंभीर आपराधिक मामले हैं। इनमें माकपा के 14, भाजपा के 25, तृणमूल के 24 और कांग्रेस के पांच प्रत्याशी शामिल हैं।

इस चरण में 66 करोड़पति प्रत्याशी हैं, जिनमें तृणमूल के 28, भाजपा के 19, कांग्रेस के दो और माकपा के चार प्रत्याशी शामिल हैं। छठे चरण के प्रत्याशियों की औसत संपत्ति 94.83 लाख रुपये है। 129 प्रत्याशियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता पांचवीं से बारहवीं के बीच बताई है जबकि 165 प्रत्याशियों ने स्नातक व उससे ज्यादा घोषित की है।  85 प्रत्याशी  25 से 40 वर्ष की उम्र के हैं जबकि 162 प्रत्याशियों ने अपनी उम्र 41 से 60 के बीच बताई है। वहीं 59 प्रत्याशियों की उम्र 61 से 80 के बीच है।

यह भी देखे:-

हर जरूरतमंद के लिए है "प्रभु की रसोई" , प्रभु की रसोई लगातार जनता को भोजन करवा रही है
राकेश टिकैत का तंज: यूपी में भाजपा के चचा जान ओवैसी आ गए, अब उन्हें नहीं होगी कोई दिक्कत
किसानों को आबादी भूखंड आवंटित करने की प्रक्रिया अब और हुई पारदर्शी
सेक्टर 21 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर से लाखों का सामान चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को  'समर्पण दिवस' के रूप में मनाया
ऑक्सफोर्ड ग्रीन में विनीता कसाना का हुआ स्वागत
सातवें दिन लगातार संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार पार, 22 की मौत, 50 हजार पार पहुंची सक्रिय मरीजों की...
ग्रेटर नोएडा, सादुल्लापुर गांव के हिमांशु नागर को मिला जल पुरस्कार , क्षेत्र का नाम किया रोशन
नोएडा सेक्टर-46 में होगा भव्य रामलीला मंचन
WhatsApp नया फीचर : अब ऑडियो और वीडियो ग्रुप कॉल करना होगा मजेदार
प्रदूषण फैलाने पर चार संस्थाओं पर तीन लाख का जुर्माना, दोबारा गलती करने पर जुर्माने की रकम दोगुनी कर...
दिल्ली में 3 और लोगों की मौत के बाद डेंगू से मरने वालों की संख्या हुई 9, कुल मामले बढ़कर 2,700 के पा...
हाईकोर्ट ने अदालतों के अंतरिम आदेश 17 अगस्त तक बढ़ाए
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना अपडेट, 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए
भाजपा बिसरख मंडल युवा मोर्चा ने युवा संवाद एवं कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया
ईपीसीएच की 36वीं वार्षिक आम बैठक के दौरान हुई प्रशासन-ईपीसीएच समिति के सदस्यों का चुनाव