केंद्र का बड़ा फैसला: अमेरिका, ब्रिटेन, जापान के टीकों को मंजूरी की जरूरत नहीं, अमित शाह ने बताया

देश में कोरोना के खौफ के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आश्वस्त किया है कि केंद्र ने कुछ महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय किए हैं। मई से उनका असर दिखेगा। एक अहम फैसला यह लिया गया है कि अमेरिका, ब्रिटेन, जापान व डब्ल्यूएचओ ने जिन कोरोना टीकों को मंजूरी दे दी है, उन्हें भारत में मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है।

 

एक टीवी चैनल से चर्चा में गृह मंत्री शाह ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार ने कोराना की नई लहर को रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। विश्व में जहां भी दूसरी व तीसरी लहर आई वह पहली लहर के मुकाबले ढाई से तीन गुना ज्यादा तीव्र है। पहली लहर की तुलना में यह ढाई से तीन गुना तेज है। इसमें जो नया वायरस बना है, वह घातक कम है लेकिन यह तेजी से फैलता है। वैज्ञानिक कोरोना के नए वायरस पर वैज्ञानिक तेजी से काम कर रहे हैं।

 

देश में इसलिए है ऑक्सीजन संकट
अमित शाह ने देश में ऑक्सीजन की कमी का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ राज्य ऑक्सीजन का स्टॉक कर रहे हैं, उन्हें अपने मरीजों के लिए यह करना भी चाहिए। केंद्र सरकार ने ऑक्सीजन आयात का फैसला कर लिया है। लेकिन इसका बराबर वितरण हो, इसके लिए भी प्रधानमंत्री ने पहल की है। रेमेडिसिवर के निर्यात पर तुरंत रोक लगाई गई और इसका तीन गुना अधिक उत्पादन का निर्णय किया गया है।

टीकों पर नीतिगत निर्णय,
यूएस, यूके, जापान और WHO ने जिन टीकों को मान्यता दी है, वो जल्द ही भारत में उपलब्ध हो जाएंगे। हम टीकाकरण की सुविधा भी बढ़ा रहे हैं। मई शुरू होते-होते इन निर्णयों का असर दिखाई देगा।

वायरस बदल रहा स्वरूप
गृह मंत्री शाह ने स्पष्ट किया कि इन निर्णयों का और कोरोना फैलने का कोई संबंध नहीं है, क्योंकि वायरस अपना स्वरूप बदलता है। वह दवाओं का असर भी कम करता है।

 

यह भी देखे:-

प्रतिभावान छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
केक काटकर आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था ने मनाया पैराओलिम्पियन डीएम सुहास एल वाई के जीत का जश्न
पीबी इवेंट  द्वारा किड्स फैशन शो के लिए बच्चों का दो दिन का ग्रूमिंग सेशन आयोजित
कल का पंचांग, 4 सितंबर 2025, जानिए शुभ एवं शुभ मुहूर्त
ग्रेटर नोएडा : बिसरख में विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर, निकाला जागरूकता कार्यक्रम।
चेरी काउंटी में जल संचयन पर परिचर्चा
एबीवीपी के प्रांतीय अधिवेशन में ग्रेटर नोएडा से जुड़े कार्यकर्ताओं को मिला अहम जिम्मेवारी
बिजली का करंट लगने से युवक की मौत
नोएडा : सेक्टर-63 में फर्जी कॉल सेंटर पर पुलिस की छापेमारी, मौके से दस्तावेज और बड़ी संख्या में कंप्...
घोसी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत पर सपा कार्यकर्त्ताओं ने मनाया जश्न
महाकुंभ की दिव्यता से अभिभूत देश-विदेश के श्रद्धालु, बोले—आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का अद्भुत अवसर
समाजवादी पार्टी बूथ कार्यकर्ताओं के सम्मलेन में बोले सांसद सुरेन्द्र सिंह नागर , भाजपा ने देश को किय...
राजघाट के सत्याग्रह मंडप में ‘भारत विरासत कार्यक्रम’ संपन्न; विरासत संरक्षण और शिक्षा नीति पर गूंजा ...
किसान मोर्चा के कानूनी पैनल का एलान, दिल्ली के सभी प्रवेश द्वार बंद
हिबतुल्‍ला अखुंदजादा बनने जा रहे तालिबान सरकार के प्रमुख ,आतंकी बुलाते हैं इसे 'रहबर'
ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट की सिफारिश, मुख्यमंत्री योगी से मिले जेवर और अनूपशहर विधा...