आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आने पर भी ये ना समझें नहीं हैं कोरोना संक्रमित, ऐसे होगी पुष्टि

नई दिल्ली, प्रेट्र। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भारत के शीर्ष विशेषज्ञों ने सोमवार को कहा कि करीब 80 प्रतिशत मामलों में आरटी-पीसीआर जांच से कोरोना वायरस के संक्रमण का पता चल पाता है, ऐसे में लक्षण वाले रोगियों की रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं होने पर उनका सीटी स्कैन या सीने का एक्सरे कराना चाहिए और 24 घंटे बाद दोबारा जांच करानी चाहिए।

कोरोना वायरस यानी सार्स सीओवी-2 के नए स्वरूपों के प्रकोप के बीच विशेषज्ञों ने कहा कि आरटी-पीसीआर जांच से वायरस के म्यूटेंट वैरिएंट बच नहीं पाते क्योंकि भारत में हो रहीं जांच में दो से अधिक जींस का पता लगाने की क्षमता है।

सरकार के 15 अप्रैल तक के आंकड़ों के अनुसार भारत में सार्स सीओवी-2 के विभिन्न स्वरूपों से कुल 1,189 नमूने संक्रमित पाए गए जिनमें से 1,109 नमूने ब्रिटेन में पाए गए कोरोना वायरस के स्वरूप से संक्रमित मिले, 79 नमूने दक्षिण अफ्रीका में मिले स्वरूप से और एक नमूना ब्राजील में मिले वायरस के स्वरूप से संक्रमित पाया गया।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के डाटा के मुताबिक, वर्तमान आरटी-पीसीआर जांच में वर्तमान स्वरूपों का भी पता चल रहा है। आरटी-पीसीआर जांच में 80 मामलों में सही परिणाम निकल आता है लेकिन 20 फीसदी मामलों में हो सकता है कि नतीजे सही नहीं मिलें।

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा, ‘यदि नमूना ठीक से नहीं लिया गया है या फिर जांच समय पूर्व कर ली गई जब तक संक्रमण अधिक नहीं फैला हो तो रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि नहीं होगी। इसलिए यदि किसी व्यक्ति में संक्रमण के लक्षण हैं तो कोरोना का पता लगाने के लिए प्रयोगशाला की रिपोर्ट, सीटी/चेस्ट एक्स-रे के मुताबिक उपचार शुरू किया जाना चाहिए। 24 घंटे बाद फिर से जांच करानी चाहिए।’

कुछ मामलों में संक्रमण का पता नहीं चलता

आइसीएमआर में महामारी विज्ञान एवं संचारी रोग विभाग के प्रमुख डॉ. समीरन पांडा ने कहा कि ब्रिटेन, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका में मिले वायरस के स्वरूप का आरटी-पीसीआर जांच में पता लग जाता है। हालांकि कुछ मामलों में संक्रमण का पता नहीं चल पाता है।

लक्षण पर भी किया जाए उपचार

एक अन्य वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा कि केवल आरटी-पीसीआर जांच के परिणाम पर निर्भर रहने की बजाए लक्षण तथा सीटी स्कैन की रिपोर्ट के आधार पर उपचार किया जाना चाहिए।

यह भी देखे:-

दिल्ली मेट्रोः जल्द ही सभी सीटों पर सफर कर सकेंगे यात्री
जीत से उत्साहित ममता-योगी को देंगी टक्कर, कर लिया है ये प्लान?
लीगल एड सोसायटी, शारदा विश्विद्यालय ने वृद्धाश्रम मे कानूनी जानकारी व दन्त चिकित्सीय कैम्प का किया आ...
Tokyo Paralympics: योगेश और देवेंद्र के हाथ लगी चांदी, सुंदर गुर्जर ने जीता कांस्य
उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो का आगाज: उपराष्ट्रपति धनखड़ और सीएम योगी ने वियतनामी कलाकारों संग ड...
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में 81 साल के व्यक्ति समेत 7 ने जीती कोरोना से जंग
डायबिटीज के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए रोजाना खाएं ये नट्स
कोरोना महामारी को थामने में जुटी मोदी सरकार, एक दिन में रिकॉर्ड 2.33 लाख के करीब नए मामले
एकेटीयू द्वारा समय पर दाखिलों की अनुमति न देना ,कॉलेज प्रबंधन व छात्रों के लिए बना चुनौती, जल्द निका...
यूपीआईटीएस 2024: उद्योग और अकादमिक जगत को साथ लाने की पहल
अब कीजिये पहले जैसी रेल यात्रा, 1 अक्टूबर से पटरी पे दौड़ेंगी सभी गाड़ियां
भा.ज.पा. जिला कार्यालय पर आयोजित संगठन पर्व चुनाव समिक्षा बैठक, पार्टी के चुनावी अभियान को लेकर की ग...
Monsoon Session 2021 : आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण फैक्टरिंग रेगुलेशन संशोधन विधेयक पेश करेंगी
समसारा विद्यालय में न्यूज़ लेटर द पोस्ट का उद्घाटन
सूरजपुर में आदर्श रामलीला शुरू, शिव पार्वती संवाद देख हर्षित हुए दर्शक
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ई-फाइलिंग के फेर में आवंटी, अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक उलझे।