LIVE UP Panchayat Election 2nd Phase Polling: 20 जिलों में वोटिंग शुरू, मैदान में 3,54999 प्रत्याशी

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में गांव की सरकार बनाने के लिए दूसरे चरण का मतदान शुरु हो गया है। प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक चलने वाली मतदान प्रक्रिया के लिए राज्य निर्वाचन आयोग, पंचायती राज विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा सुरक्षा बलों की टीमें मुस्तैद हैं। सोमवार को लखनऊ सहित 20 जिलों में मतदान हो रहा है। दूसरे चरण के मतदान में 3,54,999 उम्मीदवारों के भाग्य का निर्णय करीब 3.2 करोड़ मतदाता करेंगे। इस दौरान प्रदेश में 2,23,118 पदों के लिए वोटिंग हो रही है।

प्रदेश के 20 जिलों में हो रहे मतदान में चार पदों के लिए कुल 2,33,616 नामांकन हुए थे। जिला पंचायत सदस्य के 787 पदों के लिए 8,024 नामांकन, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 19,653 पदों के लिए 56,874 नामांकन हुए थे। वहीं, ग्राम प्रधान के 14,897 पदों के लिए कुल 99,404 लोगों ने दावेदारी की है। इसी तरह ग्राम पंचायत सदस्य के 1,87,781 पदों के लिए महज 69,314 नामांकन ही हुए थे।

उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सोमवार को लखनऊ व वाराणसी समेत 20 जिलों में वोट डाले जा रहे हैं। जिला, क्षेत्र व ग्राम पंचायत सदस्यों के अलावा ग्राम प्रधान के 2,23,118 पदों के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। पहले चरण के मतदान के दौरान कई जगह पर बैलेट बॉक्स छीने जाने और हिंसा की वारदात के कारण दूसरे दौर में सुरक्षा काफी मुस्तैद कर दी गई हैलगभग 3.2 करोड़ मतदाता 3,54,999 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप और भीषण गर्मी के बीच सोमवार को प्रात: सात से सायं छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

इन जिलों में मतदान: मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, गौतमबुद्धनगर, एटा, अमरोहा, बदायूं, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, गोंडा, सुलतानपुर, महाराजगंज, वाराणसी व आजमगढ़।

 

यह भी देखे:-

मोशन पिक्चर एसोसिएशन में अहम जिम्मेदारी निभायेंगे फिल्म निर्देशक एस एस राजा
NHRC Foundation Day: मोदी बोले- 'मानवाधिकार' के मुद्दों को चुनकर उठाने वाले पहुंचा रहे देश की छवि को...
आईईसी कॉलेज में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
Corona Cases in India: त्योहारी सीजन में मंद पड़ी कोरोना की रफ्तार, बीते 24 घंटे में 12 हजार नए मामल...
महत्‍वपूर्ण बिंदुओं में जानें- जम्‍मू कश्‍मीर पर बुलाई केंद्र की सर्वदलीय बैठक में क्‍या उठ सकते हैं...
ब्रेकिंग : राजधानी दिल्ली-एनसीआर की धरती कांपी, राजस्थान का अलवर था केंद्र
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
Tokyo Olympics 2020 India Live Updates: लवलीना का सेमीफाइनल मुकाबला शुरू, इतिहास रचने का है मौका
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या का यादगार उपहार नीलाम करेंगे शिवम ठाकुर अंतरष्ट्रीय खिलाडी, जरुरतमंदों की क...
केन्द्रीय राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ने किया स्किल डेवलपमेंट सेंटर (एनएसडीसी इंटरनेशनल एकेडमी) का उद्घ...
गलगोटिया विश्विद्यालय: चुनावी रुझान को लेकर सेमिनार आयोजित
इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 अगस्त से "इंडियन डीजे एक्सपो-2023 का आयोजन
ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति और उत्‍पादन के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, आपदा प्रबंधन कानून लागू कि...
वैदिक ब्राह्मणों के सहयोग से आश्रितों जरूरतमंदों में वस्त्र एवं राशन का वितरण 
अल्फा 1 सेक्टर की बदहाली पर आरडब्लूए अल्फा 1 के पदाधिकारियों  ने ग्रेनो प्राधिकरण के  अधिकारीयों से ...
गलगोटियास विश्वविद्यालय ने बायोमटेरियल्स और टिशू इंजीनियरिंग में नवाचारों पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय...