दिल्ली : श्मशान घाट पर नहीं मिली जगह तो पार्किंग की जमीन पर हो रहा शवों का अंतिम संस्कार

कोरोना से हालात अब इतने बिगड़ चुके हैं कि मौत के बाद अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट पर जगह नहीं मिल रही। ऐसे में अनेक कोरोना पीड़ितों के शवों का संस्कार पार्किंग के लिए खाली पड़ी जमीन पर कराया जा रहा है। ये हालात देखने को मिल रहे हैं दिल्ली के सीमापुरी श्मशान घाट पर। पार्किंग की जमीन पर अब तक 15 से अधिक शवों का संस्कार किया जा चुका है।

कोरोना की इस लहर का जिस तरह से लोगों के जीवन पर कहर पड़ रहा है उससे श्मशान घाट के फर्श और प्लेट भी लगातार तपिश के कारण खराब होते जा रहे हैं। 24 घंटे शवों का संस्कार होना एक बड़ी चुनौती बना हुआ है। श्मशान घाटों पर कोविड के लिए बनाए गए प्लेटफॉर्म भी कम नजर आ रहे हैं। पूर्वी दिल्ली के पांच कोविड श्मशान और कब्रिस्तान में सबसे ज्यादा विकट हालात सीमापुरी श्मशान घाट पर देखने को मिल रहे है। कोविड के 12 प्लेटफॉर्म भी यहां कम नजर आ रहे हैं। यही वजह है कि श्मशान भूमि से सटी दिल्ली नगर निगम की पार्किग स्थल की जमीन पर लोगों का दाह संस्कार किया जा रहा है।

इस संबंध में ज्योत सिंह का कहना है कि पार्किंग की जमीन से पहले यहां बच्चों के संस्कार किए जाते थे। करीब पांच साल पहले यहां बच्चों के संस्कार करने बंद कर दिए गए थे। इस जमीन पर निगम को पार्किंग बनानी थी, लेकिन बेकाबू हालात को देखते हुए यह कदम उठाना पड़ रहा है। शनिवार को 36 शव जीटीबी अस्पताल से, एक नरेंद्र मोहन अस्पताल मोहन नगर, एक गुप्ता नर्सिग होम से, एक लोनी रोड सहित कुल 43 शवों का यहां संस्कार किया गया है।

यह भी देखे:-

लखनऊ : शिक्षक बनना हुआ आसान, सीएम योगी ने टीम 9 की बैठक में दिये निर्देश
Tokyo Olympics: ब्रॉन्ज मेडल के साथ वतन लौटीं पीवी सिंधु, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
निडर और सच्चे कांग्रेसी हार नहीं मानेंगे, सत्याग्रह जारी रहेगा - राहुल गांधी
कोरोना का निकला दम: 201 दिनों बाद संक्रमितों की संख्या 20 हजार से नीचे
Coronavirus Live : 1 मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को भी लगेगा टीका, केंद्र सरकार ने लिया बड़ा ...
थैंक्यू नरेंद्र मोदी...कनाडा की सड़कों पर छाए पीएम के होर्डिंग्स, जानें वजह
कथा रंग आयोजन: साहित्यिक विमर्श में जुटे दिग्गज कथाकार
सरदार पटेल स्मृति समारोह में गूंजे एकता के स्वर: केंद्रीय मंत्री शेखावत ने किया युवाओं को प्रेरित
Tata Sons इस कंपनी में ले रहा बड़ी हिस्‍सेदारी, 1000 करोड़ से ऊपर की है डील
नॉएडा विधायक पंकज सिंह 'नोवरा अवार्ड' से सम्मानित
पिछले साल रोजगार पर रहा कोरोना का असर, 24 फीसदी कम रही नई नौकरियां
तेजी से हकीकत बन रहा है प्रधानमंत्री मोदी का सपना, सरकारी बैंकों ने भी वो कर दिखाया जो पीएम चाहते थे...
किसान आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- ‘वे असत्य, अन्याय पर अड़े, हम एक...
बसंत पंचमी पर हुई नगाड़ा प्रतियोगिता
सिपाही का हत्यारा 1 लाख का ईनामी पुलिस एनकाउंटर में ढेर
Kulgam Encounter: कुलगाम मुठभेड़ समाप्त, एक आतंकी ढेर-दूसरा फरार