यूपी में आज लॉकडाउन: जानें क्या खुला और कहां है पाबंदी

कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पूरे उत्तर प्रदेश में शनिवार रात 8 बजे से लॉकडाउन लागू हो गया जिसके चलते आज दूध, दवा, सब्जी सहित अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी दुकानें व बाजार बंद रहेंगे। इस दौरान बाजार को सेनेटाइज किया जाएगा। किसी को भी घर से निकलने की इजाजत नहीं होगी। आदेश का उल्लंघन पर महामारी एक्ट के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इस एक दिन के लॉकडाउन में अपने कार्यस्‍थलों को जा रहे या लौट रहे श्रमिकों, प्रतियोगी परीक्षा देने जा अभ्‍यर्थियों, आवश्‍यक सेवाओं से जुड़े लोगों, पंचायत चुनाव की पोलिंग पार्टियों सहित कई लोगों को शर्तों के साथ आवाजाही की छूट रहेगी। प्रतियोगी परीक्षा के अभ्‍यर्थियों के लिए उनका आईडी ही कर्फ्यू पास माना जाएगा। सीएम योगी ने कोरोना कर्फ्यू को लेकर अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं।

इन्हें मिलेगी छूट
– आवश्यक वस्तुओं का परिवहन
– चिकित्सा कर्मचारी
– गर्भवती महिला, गंभीर रोगी
– एटीएम
– प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
– पेट्रोल पंप और गैस की सप्लाई
– बिजली विभाग, नगर निगम, जिला प्रशासन, जल संस्थान
– होम डिलीवरी

ऑटो-टेम्पो, ई रिक्शा व नगर बसें नहीं चलेंगी
लॉकडाउन के दौरान पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सभी सेवाएं बंद रहेंगी। नगर बसें और इलेक्ट्रिक बसें नहीं चलेंगी। इस संबंध में शनिवार को गोमतीनगर और दुबग्गा सिटी बस डिपो के एआरएम को दिशा निर्देश भेज दिया गया है। रविवार को ऑटो-टेम्पो व ई रिक्शा का संचालन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा।

50 फीसदी रोडवेज बसें चलेंगी
शासन के निर्देश पर 50 फीसदी रोडवेज बसें चलेंगी। ये बसें आलमबाग, कैसरबाग, चारबाग और अवध बस स्टेशन से संचालित होंगी। इन बसों से आम यात्रियों के अलावा गैर राज्यों से आने वाले श्रमिक सफर कर सकेंगे। श्रमिकों के लिए स्टेशन और बस अड्डे दोनों जगहों से बसों का संचालन होगा।

आज नहीं चलेगी मेट्रो
लॉकडाउन के चलते 18 अप्रैल को लखनऊ में मेट्रो ट्रेन नहीं चलेगी। लखनऊ मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रवक्ता ने बताया कि रविवार को मेट्रो सेवा स्थगित रखी जाएगी। सोमवार को निर्धारित समय से मेट्रो का संचालन फिर शुरू होगा।

यह भी देखे:-

सिर्फ 8 मिनट में फुल चार्ज होगा फोन, शाओमी की गजब टेक्नोलॉजी
गौतमबुद्ध नगर में होगा ई-लोक अदालत का होगा आयोजन , जानिए तिथि, पढ़ें पूरी खबर 
लखनऊ: 20 दिसंबर के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा
सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत, बस ने कुचला
ग्रेटर नॉएडा प्राधिकरण के स्ट्रीट लाइट के कमजोर खम्भे है जानलेवा , अभी हादसा टला:-
राजीव गांधी ने भारत में कंप्यूटर क्रांति को जन्म दिया :महेंद्र नागर
गलगोटिया यूनिवर्सिटी फोरेंसिक साइंस रिसर्च को देगा बढ़ावा, "शास्त्रा" के साथ किया समझौता हस्ताक्षर
संयुक्त किसान मोर्चा की आपातकालीन बैठक, किसान नेताओं की रिहाई और पुलिस कार्यवाही के खिलाफ सख्त कार्र...
ग्रेटर नोएडा : BJP कैम्प कार्यालय मे पीएम मोदी का मनाया गया 71वाँ जन्मदिन
सपा नेता विजेंद्र भाटी ने भाजपा का दामन थामा, पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी के भाई हैं बिजेंद्र भाटी
श्रीकांत त्यागी की जमानत याचिका जिला कोर्ट ने की खारिज, अभी जेल में ही रहेगा 'गालीबाज' नेता
ग्रेटर नोएडा में भारत शिक्षा एक्सपो 2024 का आगाज, शिक्षा क्षेत्र में नवाचार की ओर बढ़े कदम
स्व. बाबू हुकुम सिंह की प्रतिमा का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे अनावरण
देखें VIDEO, जारचा SHO ने दिखाई बहादुरी, बंधक बनी माँ-बेटी को सिरफिरे के चंगुल से छुड़ाया
गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट जोन ग्रेटर नोएडा में चली तबादला एक्सप्रेस, चौकी प्रभारी समेत 32 दरोगाओं का त...
20 साल बाद अमावस्या और नवरात्र एक दिन में , जानिए पूजा के श्रेष्ठ मुहूर्त