काशीवासियों ने दिखाया धैर्य, संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए रखा बंद

वाराणसी में कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए शनिवार को जिले में बंदी का असर दिखा। लोग धैर्य दिखाते हुए घरों से नहीं निकले और व्यापारियों ने भी बंदी का समर्थन करते हुए दुकानें नहीं खोलीं। सुबह 10 बजे से रात तक शहर से लेकर गांव तक दवा की दुकानें, पैथालॉजी, अस्पताल और पेट्रोल पंप को छोड़कर सभी प्रकार की दुकानें बंद रही।

 

जरूरी सामान लोगों ने सुबह दस बजे तक ही खरीदकर रख लिया। दिनभर पुलिस सड़कों पर चक्रमण करती रही और मास्क के बगैर अनावश्यक घूमने वालों से पूछताछ कर उनका चालान भी किया। गौरतलब है कि तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए रविवार को भी जिले में सुबह 10 बजे के बाद दवा की दुकानों और पेट्रोल पंप को छोड़कर अन्य सभी दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी।

 

लंका
लंका में सुबह 10 बजे के बाद चाय और फल की दुकानें भी बंद हो गई थीं। सिर्फ मेडिकल स्टोर खुले हुए थे। होटल सुबह से ही न खुलने के कारण बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती मरीजों को भोजन और दूध आदि के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
गोदौलिया
गोदौलिया चौराहा पर पुलिस सुबह से ही तैनात थी। 10 बजने के पहले ही दूध सट्टी, फल और चाय आदि की दुकानों को बंद करा कर गोदौलिया चौराहा पर पुलिस ने चेकिंग शुरू कर दी। जो भी चौराहे से गुजरा हर एक से पुलिस ने पूछताछ की।

रथयात्रा
रथयात्रा क्षेत्र में 10 बजे के बाद सभी दुकानें बंद दिखीं, लेकिन सड़क पर वाहनों की कतार लगी हुई थी। चौराहे पर तैनात पुलिसकर्मी किसी से भी यह पूछते हुए नहीं दिखे कि वह कहां आ और जा रहे हैं। मास्क पहने बगैर घूमने वालों पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कैंट रेलवे स्टेशन
कैंट रेलवे स्टेशन के सामने और आसपास के सभी होटलों के साथ ही सभी दुकानें बंद थी। स्टेशन से बाहर आए यात्री गंतव्य तक जाने के लिए वाहन खोजते दिखे। कई यात्री ऐसे भी थे जो होटल बंद होने के कारण भोजन के लिए परेशान दिखे।
नदेसर
डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर ने नदेसर क्षेत्र में फोर्स के साथ रूट मार्च किया। लाउड हेलर से समझाया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए बंदी का फैसला लिया गया है। आप सभी अपने घर में रहें और सुरक्षित रहें।

पांडेयपुर
पांडेयपुर और आसपास के इलाके में भी 10 बजे दुकानें बंद हो गईं थीं। हालांकि कुछ फल और सब्जी वाले अपना ठेला दोपहर बाद तक भी लगाए रहे। वाहनों की आवजाही पहले की ही तरह जारी रही।

मैदागिन
मैदागिन चौराहा पर रोजाना की ही तरह शव लेकर वाहन आते रहे। चौराहे के आसपास काम की आस में मजदूर भी बैठे हुए थे। हालांकि दुकानें बंद थीं और चौराहे पर पुलिस भी तैनात थी। दवा मंडी का कामकाज भी रोजाना की भांति जारी रहा।

लहुराबीर
लहुराबीर चौराहे पर पुलिस तैनात थी। लहुराबीर से मलदहिया, जगतगंज, चेतगंज और आसपास के अन्य इलाकों की दुकानें बंद थी। पुलिस अनावश्यक घूम रहे लोगों से पूछताछ कर उन्हें फटकारते हुए घर भेजती दिखी।
गलियों और मुहल्लों की दुकानों से मिलता रहा सामान
गलियों और मुहल्लों में दुकानों के दरवाजे तो बंद थे, लेकिन किसी को कोई सामान लेने में दिक्कत नहीं हुई। इसी तरह से मुहल्लों में लोग पेड़ के नीचे या पार्कों में शाम के समय बातचीत करते दिखे। नवरात्र होने के कारण मुहल्लों में स्थित देवालयों में लोगों के दर्शन-पूजन का सिलसिला भी जारी रहा।

पहाड़िया मंडी
पहाड़िया मंडी में आम दिनों की तरह आढ़त खुली रहीं। दोपहर 2.25 बजे फलों की गाड़ियां आढ़तों पर लगाकर मजदूर फल उतारते दिखें। इस दौरान फल मंडी में ग्राहकों का भी जमावड़ा लगा रहा। ज्यादातर मजदूर और दुकानदार बिना मास्क के दिखाई दिए।

पंचक्रोशी सब्जी मंडी में मास्क के बगैर उमड़ी भीड़, खुली रही सेवई मंडी
वाराणसी/सारनाथ। सारनाथ क्षेत्र की पंचक्रोशी सब्जी मंडी में ज्यादातर दुकानदार और खरीदार बगैर मास्क के ही दिखे। 10 बजे के बाद भी मंडी में दुकानदारी चलती रही और पुलिस नहीं आई। इस दौरान दो गज की दूरी के नियम के भी मंडी में घोर अनदेखी की गई। उधर, आदमपुर क्षेत्र की सेवईं मंडी पूरे दिन खुली रही। दुकान से माल बेचने के साथ ही सेवईं कारोबारी खुलेआम मालवाहकों पर माल लोड करा रहे थे। सेवईं बनाने के कारखाने में भी मजदूर भी कम करते रहे। इसी तरह से कमलगढ़हा, दोषीपुरा, नक्खीघाट, बड़ी बाजार, छितनपुरा, हरतीरथ, गायघाट समेत आसपास के क्षेत्रों में मुहल्लों के अंदर की दुकानें खुली हुईं थीं। पुलिस को देखते ही दुकानदार दुकान के शटर गिरा दे रहे थे।

यह भी देखे:-

गुर्जर समाज ने चेयरमैन प्रत्याशी आजाद मलिक का स्वागत किया
घुट-घुट कर नहीं जी सकता : तेजप्रताप
यूपी: स्नातक-परास्नातक के इन छात्रों को किया जाएगा प्रमोट, अंतिम वर्ष के लिए यह है योजना
योगी सरकार की निराश्रित महिला पेंशन योजना बनी जीवन संबल, 35 लाख से अधिक महिलाओं को मिला सीधा लाभ
अयोध्या में दीपोत्सव 2021 : राम नगरी का आज से श्रीगणेश, लाखों दीये रचेंगे नया विश्व कीर्तिमान
Coronavirus Lockdown Live: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- देश में सक्रिय मरीजों की संख्या पिछले साल से द...
वैज्ञानिकों की चेतावनी: बच्चों को मोबाइल-कंप्यूटर के ज्यादा इस्तेमाल से रोकें वरना इस समस्या के हो ...
ग्रेटर नोएडा में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान से हरियाली की क्रांति: 2.07 लाख पौधों का लक्ष्य पार कर ...
अमर शहीद दरयाव सिंह नागर  की 213 वीं  जयंती पर आयोजित होगा विशाल दंगल    
ग्रेटर नोएडा वेस्ट रामलीला : रावण दहन कर दिया गया बुराई पर अच्छाई की जीत का सन्देश
गलगोटिया विश्विद्यालय की छात्रा प्रियंका मौर्या ने क्लैट एल.एल.एम में पाया छठवां स्थान
पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन करने करने का निर्देश द...
जायडस कैडिला वैक्सीन ; 12 से 18 साल के बच्चों के लिए जल्द लांच होगी वैक्सीन, सुई का नहीं होगा इस्ते...
जीका वायरस की चपेट में केरल, पांच नए मामले, अब तक 28 लोग संक्रमित
'दिनदहाड़े रेप, रातभर गांजा, जिसे भी देखना है UP आजा', अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तीखा वार
रिटायर्ड प्रोफेसर की हथियारबंद बदमाशों ने कार लूटी