ऑक्सीजन आपूर्ति : देश की लाइफ लाइन रेलवे अब जीवन की लाइफ सपोर्ट भी बनेगी

देश की लाइफ लाइन रेलवे अब जीवन की लाइफ सपोर्ट भी बनेगी। लॉकडाउन के दौरान कोरोना योद्धा रेल कर्मियों ने खाने-पीने की वस्तुओं को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचाने में सहयोगी बने तो कोरोना की दूसरे लहर में ऑक्सीजन पहुंचाकर जीवन के लिए जरूरी ऑक्सीजन देने में मददगार होंगे।

 

रेलवे ने क्रोयोजेनिक टैंकरों से तरल चिकित्सा ऑक्सीजन के परिवहन को मंजूरी दे दी है। महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध के बाद रेल मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है।

 

रेल मंत्रालय ने मंजूरी देते हुए कहा कि राज्य में विभिन्न स्थानों तक तरल ऑक्सीजन को रोल ऑन-रोल ऑफ सेवा के तहत पहुंचाया जाएगा। इसका खर्च राज्य सरकार को ही वहन करना होगा। लोड किए जाने वाले कंटेनरों के साथ जाने वाले कर्मचारियों को द्वितीय श्रेणी का टिकट लेना होगा और केवल दो व्यक्तियों को ही कंटेनरों के साथ जाने की अनुमति दी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि पहले महाराष्ट्र अब दिल्ली की सरकार ने मेडिकल सेवा के लिए ऑक्सीजन की कमी की बात की है। क्रायोजेनिक कंटेनर ट्रकों को विशेष रेलवे वैगनों के माध्यम से नजदीकी गंतव्य शहरों तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद ट्रक अपने निर्धारित स्थान पर ऑक्सीजन को लेकर पहुंचाएगा। मेडिकल ऑक्सीजन पहुंचाने में परिवहन लागत में कमी के साथ समय की बचत होगी।

पीयूष गोयल ने ऑक्सीजन की उपलब्धता के मुद्दे पर उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने महाराष्ट्र में ऑक्सीजन की उपलब्धता के मुद्दे पर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को निशाने पर लिया। एक ट्वीट में गोयल ने कहा कि देश में अब तक महाराष्ट्र को सबसे अधिक मात्रा में ऑक्सीजन मिली है।

केंद्र सरकार लगातार राज्य सरकार के संपर्क में है। महाराष्ट्र अक्षम व भ्रष्ट सरकार से जूझ रहा है। महाराष्ट्र के लोग माझा कुटुंब, माझी जवाबदारी का पालन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री भी अब माझा राज्य, माझी जवाबदारी की भावना से कर्तव्य का निर्वहन करें।

पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि उद्धव ठाकरे के कार्यालय द्वारा की जा रही राजनीति से दुखी और चकित हूं। राजनीति की दैनिक खुराक उन्हें अब बंद करनी चाहिए। औद्योगिक उपयोग के लिए उपलब्ध सभी ऑक्सीजन को चिकित्सा इस्तेमाल के लिए भेज रहे हैं।

यह भी देखे:-

ग्रेनो प्राधिकरण: क्लस्टर फोर एरिया में भी डोर टू डोर कूड़े का कलेक्शन जल्द होगा शुरू
जैन समाज की महिला विंग ने फैशन शो का किया आयोजन, अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने महिलाओं का किया उत्साह...
दिल्ली हाईकोर्ट ने पूछा : कम आयु के लोगों को शराब की होम डिलीवरी नहीं होगी, यह कैसे सुनिश्चित करेगी ...
खौफ: खूंखार पागल बन्दर के हमले से युवक घायल
कलक्ट्रेट सूरज पुर में मनाई गई गांधी जयंती, शास्त्री जी भी याद किये गए
ATS प्रिस्टीन में "शम्मी कपूर नाइट" ने जीता दिल, 500+ दर्शकों ने शानदार संगीत का लिया लुत्फ
Tokyo Olympics 2020 LIVE Updates: हॉकी का सेमीफाइनल हारा भारत, बेल्जियम ने 5-2 से रौंदा
EPCH द्वारा आयोजित हस्तशिल्प मेला 14 अक्टूबर से, सौ देशों के खरीदार लेंगे भाग, 3000 प्रदर्शक अपने उत...
तेरापंथ प्रोफेशनल्स फोरम ने मनाया CA DAY और डॉक्टर्स DAY
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में "अनुसंधान 2024" का आयोजन: नवाचार, शोध और सहयोग की दिशा में ऐतिहासिक कदम
मोदी-कमला हैरिस की मुलाकात: अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने पाक को माना आतंकियों का ठिकाना
अफगानिस्तान: अब दो-तीन दिन बाद सरकार बनाएगा तालिबान, मुल्ला बरादर को मिलेगी कमान
सिंगल चार्ज में 250 किलोमीटर की रेंज देगा Ola इलेक्ट्रिक स्कूटर, TVS iQube से होगा मुकाबला
Chandrayaan-3: चांद की सतह पर पहुंचा हिंदुस्तान, पीएम ने कहा- ये विकसित भारत का क्षण
अमेरिकी विशेषज्ञों का बड़ा दावा- चीनी लैब में बनाया गया था कोरोना वायरस, दुर्लभ जीनोम सीक्वेंस है सब...
दिल्ली -एनसीआर में छाई जहरीली धुंध की चादर , AQI पहुंचा खतरनाक लेवल पर