Twitter के हज़ारों यूज़र्स को हुई परेशानी, माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ने कहा- जल्द दूर होगी समस्या

नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter की सेवाएं बीते शुक्रवार को ठप हो गई थी। इससे करीब 40,000 यूजर्स प्रभावित हुए थे। कंपनी ने आज यानी 17 अप्रैल की सुबह 6.21 बजे ट्वीट करते हुए लिखा है कि आप में कुछ यूजर्स के लिए ट्वीट्स लोड नहीं हो रहे हैं। हम इस समस्या पर काम कर रहे हैं और जल्द ही इसे ठीक किया जाएगा।

Downdetector.com की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को 40,000 यूजर्स ने ट्विटर के प्लेटफॉर्म पर आ रही समस्या को लेकर शिकायत दर्ज की थी।

ट्विटर पर जल्द आने वाला है नया फीचर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्विटर अपने यूजर्स के लिए जल्द नया फीचर लॉन्च करने वाला है। नए फीचर के जरिए यूजर्स अपनी टाइमलाइन पर ही यूट्यूब की वीडियो देख सकेंगे। कंपनी का मानना है कि इस नए फीचर से यूजर्स को वीडियो देखने में आसानी होगी।

Twitter के नए फीचर की टेस्टिंग फिलहाल अमेरिका, जापान, कनाडा और साऊदी अरब में की जा रही है। इस फीचर का इस्तेमाल IOS यूजर्स कर सकेंगे। उम्मीद है कि फीचर को जल्द एंड्राइड यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। ट्विटर के प्रवक्ता ने कहा है कि हम नए फीचर की टेस्टिंग चार सप्ताह तक करेंगे और नतीजों के आधार पर फीचर की लॉन्चिंग से संबंधित निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा ज्यादा कुछ जानकारी नहीं मिली है।

यह भी देखे:-

कानपुर सेंट्रल स्टेशन : ट्रेन मे थे लगभग 1.40 करोड़ रुपये, पंचायत चुनाव मे थी खपाने की योजना, जीआरपी...
लखनऊ: सपा सांसद आजम खां की तबीयत फिर बिगड़ी, सीतापुर जेल से फिर भेजा जाएगा मेदांता
ऑटो एक्सपो- द मोटर शो 2023 में वीकेंड के दूसरे दिन भी दर्शकों की भारी भीड़ रही
Digital India Programme के छह वर्ष पूरे, आज अभियान के लाभार्थियों के साथ बातचीत करेंगे पीएम मोदी
Coronavirus cases in India : दो दिन बाद फिर बढ़ी कोरोना के नए मामलों की संख्या, 24 घंटे में 733 की म...
आज का पंचांग, 10  अगस्त 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
बीइंग केयरिंग संस्था द्वारा इंडियन एंट्रीप्रेन्योरशिप अवार्ड्स 2021 का भव्य आयोजन
ग्रेटर नोयडा का डॉक्टर करा रहा था कार चोरी
सीनियर नेशनल रोल बॉल प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम दूसरे स्थान पर रही
आईआईए के उद्यमीयों ने किया इंडिया फूड एक्सपो के रोडशो वृहद गोष्ठी का आयोजन
गौतमबुद्ध नगर में सात नए हॉटस्पॉट, संख्या बढ़कर 27 हुई
शिवपाल , औवैसी, चंद्रशेखर व ओमप्रकाश राजभर ने की बड़ी बैठक- अखिलेश को अल्टीमेटम
पुलिस कमिश्नर अलोक सिंह ने पारा ओलिंपियन प्रवीण कुमार को किया सम्मनित 
डीएम सुहास एल वाई ने कोविड  वार्डों का दौरा किया, जनता को पूरी सहायता देने का  आश्वासन
गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (जीआईएमएस) ग्रेटर नोएडा में आईएपी- बेसिक लाइफ सपोर्ट कार्यश...
Mulayam Singh Yadav Death : सीएम योगी ने मुलायम सिंह के निधन पर जताया शोक, जानिए क्या सन्देश दिया