देश में पहली बार एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मामले 2.50 लाख के पार, 1500 लोगों की मौत

नई दिल्ली। कोरोना महामारी अत्यधिक भयावह रूप लेते जा रही है। लगातार तीन दिनों से दो लाख से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार को पहली बार एक दिन में ढाई लाख से ज्यादा नए मामले पाए गए हैं और करीब 15 सौ लोगों की मौत भी हुई है। सक्रिय मामलों की संख्या भी 18 लाख के करीब पहुंच गई है। विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से देर रात तक मिली खबरों के मुताबिक बीते 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 2,60,533 नए मामले सामने आए हैं, 1,36,853 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं और 1,493 लोगों की जान भी गई है।

18 लाख के करीब हुए सक्रिय केस 

इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा एक करोड़ 47 लाख 82 हजार के पार पहुंच गया है। इनमें से एक करोड़ 28 लाख से ज्यादा मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और 1,77,168 लोगों की अब तक मौत भी हो चुकी है। सक्रिय मामलों का आंकड़ा 17,95,278 पर पहुंच गया है।

लगातार गिर रही रिकवरी रेट 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल संक्रमित 1.45 करोड़ थे। 1.26 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,75,649 हो गई है। नए मामले बढ़ने से मरीजों के उबरने की दर लगातार गिर रही है और वर्तमान में यह 87.23 फीसद पर आ गई है। दैनिक मौतों का आंकड़ा भले ही बढ़ रहा है, लेकिन मृत्युदर में लगातार गिरावट आ रही है और अभी यह 1.21 फीसद है।

शुक्रवार को करीब 15 लाख जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए शुक्रवार को देशभर में 14,95,397 नमूनों की जांच की गई है। इनको मिलाकर अब तक 26.49 करोड़ से ज्यादा नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

15 राज्यों में सबसे बुरा हाल

महाराष्ट्र समेत देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में महामारी की स्थिति सबसे खराब है। सबसे बुरी तरह से प्रभावित महाराष्ट्र में रिकॉर्ड 67,123 नए केस मिले हैं। उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरे दिन 27 हजार से अधिक (27,334) मामले पाए गए। दिल्ली में 24,375 नए केस सामने आए और कर्नाटक में 17 हजार से ज्यादा नए मामले पाए गए हैं। केरल में रिकॉर्ड 13,835 नए केस मिले हैं।

केवल 10 राज्यों में ही 79 फीसद नए मामले

मंत्रालय के मुताबिक 2.34 लाख नए मामलों में से 79.32 फीसद सिर्फ 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मिले हैं। ये राज्य हैं महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान। इनमें से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 63,729, उत्तर प्रदेश में 27,360 और दिल्ली में 19,486 केस शामिल हैं।

महाराष्ट्र में 419 और मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में 419 और लोगों की मौत हुई है और मृतकों का आंकड़ा 60 हजार (59,970) के करीब पहुंच गया है। इसके अलावा दिल्ली में 167, छत्तीसगढ़ में 159, गुजरात में 97, कर्नाटक में 80, मध्य प्रदेश में 66, पंजाब में 62, राजस्थान में 37 और बंगाल और बिहार में 34-34 और मरीजों की जान गई है।

सर्वाधिक नए केस वाले 10 राज्य

राज्य-नए मामले-कुल संक्रमित (लाख में)

महाराष्ट्र 67,123 37.70

उत्तर प्रदेश 27,334 8.21

दिल्ली 24,375 8.27

कर्नाटक 17,489 11.41

छत्तीसगढ़ 16,083 5.32

केरल 13,835 12.21

मध्य प्रदेश 11,269 3.95

गुजरात 9,541 3.94

तमिलनाडु 9,344 9.80

राजस्थान 9,046 3.04

10 राज्यों में 86 फीसद मौतें

पिछले एक दिन में 1,341 लोगों की जान गई है। इनमें से 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ही 85.83 फीसद मौतें भी हुई हैं। इन राज्यों में महाराष्ट्र (398), दिल्ली (141), छत्तीसगढ़ (138), उत्तर प्रदेश (103), गुजरात (94), कर्नाटक (78), मध्य प्रदेश (60), झारखंड (56) और पंजाब (50 मौतें) शामिल हैं। देश के नौ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बीते एक दिन में कोरोना संक्रमण के चलते किसी मरीज की मौत नहीं हुई है।

यह भी देखे:-

Bakrid 2021: कोरोना वायरस महामारी में घर पर रहकर इन 5 तरीकों से मनाएं ईद
ग्रेटर नोएडा सेक्टर- 36 आरडब्लूए ने सराहनीय कार्य करने पर कासना कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार को सम...
पंचशील हायनिष सोसायटी में नवस्थापित मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन
UP Block Pramukh Election Result Live: मतदान के बाद नतीजे घोषित होना शुरू, जानें- बिसरख ब्लॉक गौतमबु...
बांग्लादेश में हिंदू नरसंहार के खिलाफ नोएडा में गूंजेगी जनआक्रोश की हुंकार
पेट्रोल-डीजल लगातार हो रहा महंगा, दिल्ली-कोलकाता में पेट्रोल 100 रुपये के पार
वी-गार्ड ने लॉन्च की एयरविज़ सीरीज़: स्मार्ट फीचर्स और स्टाइल का अनोखा कॉम्बो अब आपके पंखों में
अजय पॉली की CSR पहल: बिरौंडी स्कूल में कंप्यूटर लैब व क्रीड़ा भवन का लोकार्पण
भारत का प्रमुख खाद्य और पेय सामग्री और पैकेजिंग एक्सपो एफआई इंडिया और प्रोपैक इंडिया शुरू, वैश्विकखा...
मास्टर एथलीट मान कौर : अपने जुनून व हौसले से मान कौर बनी फिटनेस का प्रतीक
करोड़ों का चूना लगाने वाले ठग गिरफ्तार 
समसारा विद्यालय में माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना
फिर से जम्मू-कश्मीर को मिलेगा पूर्ण राज्य का दर्जा, जल्द होंगे चुनाव", जानिए- सर्वदलीय बैठक में पीएम...
जानें बंगाल के उस मुस्लिम युवक के बारे में, जिसकी बातें सुनी पीएम मोदी ने
शातिर बदमाश से मारुति ब्रेजा कार बरामद
WHO बोला- 53 देशों में कोरोना वायरस की नई लहर का खतरा, यूरोप कोरोना महामारी का केंद्र