कोरोना से जंग जारी : पीएम मोदी आज रात 8 बजे करेंगे समीक्षा बैठक, इन मुद्दों पर भी हो सकती है चर्चा

देश में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। रोजाना दो लाख से अधिक मामले और हजारों लोगों की मौत ने प्रधानमंत्री मोदी की चिंता बढ़ा दी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पीएम मोदी शनिवार रात 8 बजे एक समीक्षा बैठक करने वाले हैं जिसमें वे  मंत्रियों व अधिकारियों के साथ देश में कोरोना और टीकाकरण की स्थिति पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही देश में ऑक्सीजन और रेमडेसिविर दवाओं की किल्लत पर भी बात कर सकते हैं।

 

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने स्वास्थ्य, स्टील, सड़क परिवहन मंत्रालय समेत कई अन्य मंत्रालयों एवं विभागों के साथ हाल ही में बैठक की थी। तब पीएम मोदी ने कोरोना से बचाव के लिए कई सुझाव दिए थे। उन्होंने कहा था कि मास्क, शारीरिक दूरी, साफ-सफाई कोरोना की सबसे अचूक दवा है। उन्होंने इस दौरान लोगों से लापरवाही नहीं बरतने की अपील की थी।

 

देश में कोरोना बेकाबू
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में सर्वाधिक रिकॉर्ड 2,34,692 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं, इसी के साथ देश में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,45,26,609 पहुंच गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 1,341 लोगों ने कोरोना की वजह से दम तोड़ दिया, इसी के साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 1,75,649 हो गई।  महामारी के दस्तक देने से लेकर अब तक एक दिन में मिले नए कोरोना मरीजों की यह सर्वाधिक संख्या है। पिछले सात महीने में एक दिन में जान गंवाने वालों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

 

यह भी देखे:-

आने वाले तीन महीने हो सकते हैं खतरनाक, त्यौहारों के मौसम में कहर बरपा सकता है डेल्टा वैरिएंट
हर जनपद में होगी साइबर क्राइम थानों की स्थापना, सभी थानों में गठित होगी साइबर सेल: मुख्यमंत्री
अखिल भारतीय किसान सभा ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण से मिले एवं मांग...
राष्ट्रपति के सम्मान में राजभवन में हाई-टी एवं रात्रिभोज का आयोजन
हाथरस में छेड़खानी के विरोध में पिता की हत्या, अखिलेश बोले- यूपी में अपराधी बेलगाम, मुख्यमंत्री घूम ...
Auto Expo 2020 में मंदी की परछाई, चाइना से भरपाई की उम्मीद
सीपीएचआय और पिमेक इंडिया एक्सपो में वैश्विक फार्मा लीडर्स एकजुट होंगे
एक रोमानी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, सीआइएसएफ के सब इंस्पेक्टर ने पत्नी की हत्या करने के बाद कर ली ...
Cabinet Meeting : पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, टैक्सटाइल क्षेत्र के लिए PLI ...
BRICS Summit: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे पीएम मोदी, अफगान संकट पर भी चर्चा
विश्व शतरंज चैम्पियनशिप: पहले गेम में लिरेन से हारे गुकेश, प्रशंसकों का उत्साह बरकरार
एक्रेक्स इंडिया एचवीएसी आपूर्ति श्रृंखला तकनीकों और विश्वस्तरीय ओद्यौगिक संबंधों के प्रदर्शन के लिए ...
निर्वाचन आयोग ने 22 जनवरी तक रैलियों और रोड शो पर लगाई रोक,जानिए चुनाव प्रचार के क्या हो सकते हैं वि...
तय समय पर काम पूरा न करने पर ठेकेदार को काली सूची में डाला
ग्लोबल एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस ग्रेटर नोएडा, मे हर्षोल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
लखीमपुर खीरी: मुख्यमंत्री योगी ने घटना पर दुख जताया, बोले- जांच हो रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कार...