दिल्ली में कोरोना के नए मामलों ने फिर तोड़ा रिकॉर्ड, सीएम केजरीवाल ने मांगी केंद्र से मदद

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बेकाबू होते रफ्तार को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार से मदद मांगी है। सीएम केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ने की वजह से आईसीयू बेड कम होते जा रहे हैं। आक्सीजन बेड भी कम हो रहे हैं। केंद्र सरकार से आक्सीजन, बेड और कोरोना को लेकर दवाइयां तुरंत मांगी हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई के दौरान हमें केंद्र सरकार से हमेशा मदद मिली है। मैं उम्मीद करता हूं कि इस बार भी केंद्र सरकार हमें पूरी मदद देगी।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से 3600 बेड का इंतजाम किया जा रहा है। चार दिन के अंदर 6 हजार बेड जुटाए जाएंगे। केंद्र सरकार के दिल्ली में 10 हजार बेड हैं। उनसे बेड मांगे हैं। आज अफसरों की बैठक में सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी दवाईयों की कालाबाजारी करता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 24,000 मामले 

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के लगभग 24,000 मामले सामने आए हैं। पॉजिटिविटी दर 24 फीसद से ज्यादा हो गई है। स्थिति काफी गंभीर है। दिल्ली में अब ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की कमी होने लगी है। ऑक्सीजन बेड बहुत तेजी से खत्म होते जा रहे हैं। सरकार कोशिश कर रही है कि बेड बढ़ाया जाए। उम्मीद है कि अगले 2-4 दिन में हम बड़े स्केल पर बेड बढ़ा पाएंगे। यमुना स्पोर्टस कॉम्पलेक्स और कॉमनवेल्थ गेम्स में लगभग 1300 ऑक्सीजन बेड का इंतजाम किया जा रहा है।

सीएम ने दिए कड़े फैसले लेने के संकेत

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कुछ दिनों तक स्थिति पर कड़ी नजर रखेंगे। अगर हालात बिगड़ते हैं, तो हम आपके जीवन को बचाने के लिए जो भी कदम उठाने की जरूरत है, हम उठाएंगे।

बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के रिकॉर्ड 19,486 नए केस मिले और 141 मरीजों की जान चली गई। बीते एक सप्ताह में ही 97,097 मामले सामने आ चुके हैं। इस तरह सक्रिय केसों की संख्या 61,005 हो गई है। हालांकि, पिछले 24 घंटे में 12,649 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।

 

यह भी देखे:-

बीसीसीएम होटल मैनेजमेंट कॉलेज को मिला "भारत का सर्वश्रेष्ठ होटल मैनेजमेंट कॉलेज 2024" का सम्मान
रामविलास पासवान की विरासत बंटी, लोजपा के हुए दो टुकड़े, आयोग ने चुनाव चिह्न और नाम भी बदले
कुख्यात बदमाश सुंदर भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य की लाखों की संपति कुर्क
डिजिटल गिरफ्तारी: नई चालबाज़ी से बचें, सतर्क रहें
IPL 2021, DC vs MI: दिल्ली से हार के बाद रोहित शर्मा को लगा एक और झटका, इस वजह से लगा 12 लाख का जुर्...
ममता बनर्जी को मिली अस्पताल से छुट्टी, हमले का लगाया था आरोप
कराटे बेल्ट एग्जाम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
कृषि अधिनियम 2020 तकनीक के सदी का क्रांतिकारी प्रयोग: चेतन
दादरी तहसील दिवस में शिवसैनिकों ने सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा
शारदा यूनिवर्सिटी के जॉब फेयर में 31 कंपनियों ने लिया हिस्सा, छात्रों को मिले रोजगार के अवसर
नकली सेनेटाइजर व बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पढ़ें पूरी खबर
World Earth Day 2021: जानें कब और कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत और इस बार के थीम के बारे में
यूपी: भाजपा उत्तर प्रदेश की जरूरत है, 2022 में फिर बनेगी सरकार -मुख्यमंत्री योगी
ग्रेटर नोएडा : सीएम योगी की समीक्षा बैठक शुरू
टाटा हिताची ने बॉउमा कॉनेक्सपो इंडिया 2023 में अपनी इनोवेटिव और भविष्य के लिए तैयार मशीनें और सॉल्यू...
Tokyo Paralympics: गोल्ड से सिर्फ एक कदम दूर डीएम सुहास इंजीनियरिंग के बाद ऐसे रखा खेलों के रास्ते ...