वैक्सीन लगवाने के बाद भी हो रहा संक्रमण, जानिए इस सवाल पर क्या बोले एम्स के डायरेक्टर

नई दिल्ली, एएनआइ। देश में कोरोना काफी तेजी से फैल रहा है। ऐसे में दिल्ली भी इससे अछूता नहीं है। राजधानी में भी लगातार केस काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। देश के सबसे बड़े अस्पताल एम्स के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोविड के केसों की बढ़ने के कई कारण हैं मगर मुख्य कारण पर गौर करें तो यह पता चलेगा कि दो ही मुख्य वजह रही, जिसके कारण कोरोना तेजी से फैला है। गुलेरिया के मुताबिक जनवरी-फरवरी में जब वैक्सीनेशन शुरू हुआ तब लोग कोरोना के प्रोटोकॉल को लेकर ढिलाई बरतनी शुरू कर दी। वहीं, इसी दौरान वायरस में म्यूटेशन (बदलाव) हो गया जो काफी तेजी से फैल गया। इसी कारण वायरस इस बार तेजी से फैला है। बता दें कि कई बार लोग बिना मास्क के ही बाहर निकल जाते हैं।

जब यह पूछा गया कि वैक्सीन लेने के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं ऐसे में वैक्सीन की उपयोगिता क्या है। इस पर उन्होंने सभी का भ्रम दूर करते हुए कहा कि वैक्सीन को लेकर कई तरह की बातें हैं। गुलेरिया ने कहा कि हमें यह याद रखना होगा कि कोई भी वैक्सीन सौ फीसद कारगर नहीं है। आप संक्रमित हो सकते हैं, लेकिन हमारे शरीर के एंटीबाडी वायरस को बढ़ने नहीं देंगे। इससे यह फायदा जरूर होगा कि आप गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ेंगे।

रणदीप गुलेरिया ने यह भी लोगों से अपील की है कि जो भी लोग वैक्सीनेशन के लिए पात्रता रखतें हैं उन्हें आगे आकर वैक्सीन लेनी चाहिए। ज्यादा-से-ज्यादा लोग वैक्सीन लेंगे तब ही इस बीमारी को हम हरा सकेंगे। बता दें कि दिल्ली में कोरोना पिछली बार कि तुलना में काफी ज्यादा फैल रहा है। इस बार इस महामारी के चपेट में काफी लोग आ रहे हैं। बीमारी का संक्रमण दर 19 फीसद के करीब है। इस कारण दिल्ली के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़कर कोरोना के 19,486 के नए मामले शुक्रवार को मिले। वहीं देश में भी कोरोना का हाल काफी ज्यादा ही खराब है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में 2,34,692 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं 1,341 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1,45,26,609 पहुंच गया है।

बता दें कि एक स्वास्थ्यकर्मी ने बताया कि कई लोग बीमारी के लक्षण के बावजूद जानकारी सामने नहीं आने देते हैं। इस कारण वह दूसरों के लिए खतरा बनते हैं। वहीं सरकार कांटेक्ट ट्रेसिंग पर लगातार जो देती रही है। कांटेक्ट ट्रेसिंग के मामले में पिछले कुछ दिनों से ढिलाई बरती जा रही है। यह भी जानकारी आई कि हाल में ही दिल्ली के कालकाजी में रहने वाले एक शख्स जब संक्रमित हुए तब उनके कांटेक्ट ट्रेसिंग के मामले में प्रशासन ने ढिलाई बरती।

यह भी देखे:-

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकार भी सुरक्षित नहीं 
पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ एक लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार
बदमाशों ने की आॅटो रिक्शा चालक से लूटपाट
जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में अन्तर्सदनीय आन लाइन क्रिकेट प्रतियोगिता
गले में मेडल डालकर फुटपाथ पर रात-दिन गुजार रहा हाकी खिलाड़ी तालिब, PDA ने किश्त नहीं जमा करने पर किय...
प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सपाईयों ने दिया डीएम को ज्ञापन
पंजाब कांग्रेस में सुलह की कोशिश, सीएम चरणजीत चन्नी से मिले नवजोत सिंह सिद्धू; जानें- अब क्या होगा
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के हस्तक्षेप से द्रोण गौशाला दनकौर को मिली बड़ी धनराशी
एबीवीपी के प्रांतीय अधिवेशन में ग्रेटर नोएडा से जुड़े कार्यकर्ताओं को मिला अहम जिम्मेवारी
पीएम मोदी के यूरोप दौरे का आज आखिरी दिन, बिल गेट्स से करेंगे मुलाकात
भारतीय कुर्मी महासभा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्ट...
गोरखपुर दौरे पर योगी दो कोविड अस्पताल जनता को करेंगे समर्पित, एम्स करेंगे निरीक्षण
यूपी एसटीएफ के एनकाउंटर में घायल हुआ एक्सेल गैंग का मास्टरमाइंड बावरिया 
गाजियाबाद: मुरादनगर में अपराधियों ने शिक्षक को गोलियों से भूना, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
राहत: ब्लैक फंगस के इलाज के लिए डॉक्टरों ने निकाला नया तरीका, 100 गुना तक सस्ता हो सकता है इलाज
PM Kisan के लाभार्थियों को सरकार देती है KCC Loan की सुविधा, इस तरह उठाएं लाभ