कोरोना का कहर: यूपी डीजीपी कोरोना संक्रमित, रोशन जैकब ने संभाला लखनऊ जिलाधिकारी का प्रभार

कोरोना यूपी में जमकर कहर बरपा रहा है। शनिवार को प्रदेश के डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी भी कोरोना संक्रमित हो गए। इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं, लखनऊ जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश के संक्रमित होने के बाद आईएएस अफसर रोशन जैकब ने जिलाधिकारी लखनऊ का प्रभार संभाला है। वह सचिव भूतत्व खनिकर्म व निदेशक के पद अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा वह स्टाम्प रजिस्ट्रेशन के महानिरीक्षक की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। आईएएस जैकब 2004 बैच के सचिव स्तर के अधिकारी हैं।

 

बता दें कि शुक्रवार को यूपी में 27,426 कोरोना के नए संक्रमित पाए गए हैं। वहीं, लखनऊ में रिकॉर्ड 6598 नए मरीज मिले हैं। जिसको देखते हुए प्रदेश में शनिवार रात आठ बजे से 35 घंटे का कर्फ्यू लगाया गया है। इस दौरान सभी जिलों में अग्निशमन विभाग स्वच्छता व सफाई का विशेष अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन व फॉगिंग कराएगाा। यही नहीं, अगले आदेश तक पूरे प्रदेश में अब हर रविवार को साप्ताहिक बंदी रहेगी। जिन जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है वह जारी रहेगा।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 के साथ शुक्रवार को वर्चुअल बैठक में मास्क न पहनने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बिना मास्क बाहर निकलने पर पहली बार एक हजार रुपये जुर्माना लिया जाएगा। दूसरी बार 10 गुना ज्यादा जुर्माना देना होगा। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। यही नहीं, शत प्रतिशत लोगों को मास्क पहनना व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराना सुनिश्चित करना होगा। स्थानीय स्तर पर इसकी जिम्मेदारी थानेदारों की होगी। वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अफसर इसके लिए चेकिंग अभियान चलाएंगे।

 

यह भी देखे:-

भारत में पहली बार EPCH द्वारा वर्चुअल फेयर IFJAS का आयोजन 1 जून से
ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ दीप चंद्र व डीजीएम केके यादव सेवानिवृत्त
सपा छोड़ भाजपा में शामिल हुईं बेवन नागर
समसारा विद्यालय को प्राप्त हुआ ‘द इंडिया स्कूल मेरिट अवार्ड 2022-23’ का सह-पाठयक्रम शिक्षा वर्ग में ...
T20 World Cup: सामने आई तारीख, 17 अक्तूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, 14 नवंबर को फाइनल
Tokyo Paralympics: गोल्ड से सिर्फ एक कदम दूर डीएम सुहास इंजीनियरिंग के बाद ऐसे रखा खेलों के रास्ते ...
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले, सितंबर में आएगा बढ़ा DA
ग्रेटर नोएडा में चल रही नशे की फैक्ट्री पर दिल्ली पुलिस का छापा, चार अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार
कोरोना काल में उत्कृष्ट सेवा करने पर  फलक लाइफलाइन हॉस्पिटल को मिला सम्मान 
यूपी: प्रदेश में अब तक सर्वाधिक 9 करोड़ 42 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए बच्चो को चौकी प्रभारी ने शकुशल बरामद किया
CORONA UPDATE : जानिए गौतम बुद्ध नगर का क्या है हाल
Bengal Vidhan Sabha Chunav: सिंगुर में ममता के खिलाफ हुंकार भरेंगे अमित शाह, रोड शो में दिखाएंगे दम
बसपा की झोली में गई गौतमबुद्ध नगर लोकसभा की सीट
DU Admission 2021: एंट्रेंस बेस्ड कोर्सेस के लिए रजिस्ट्रेशन जुलाई तीसरे सप्ताह में हो सकते हैं शुरू
यमुना प्राधिकरण में दो कंपनियों को सेमी कंडक्टर लगाने की प्रदेश सरकर से मिली सहमति