कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आठ महीने में दूसरी बार कोरोना पाजिटिव, निजी अस्पताल में भर्ती

बेंगलुरु, पीटीआइ। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा दोबारा कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। शुक्रवार को उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनको इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक वह (Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa) आठ महीने में दूसरी बार कोविड-19 से पाजिटिव पाए गए हैं। इससे पहले 78 वर्षीय येदियुरप्पा को दो अगस्त 2020 को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। उस समय भी उन्‍हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

येदियुरप्‍पा (Karnataka Chief Minister) ने अपनी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी। उन्होंने कहा- हल्के बुखार आने के बाद आज मेरी कोरोना जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। फि‍लहाल मैं ठीक हूं लेकिन डॉक्टरों की सलाह के बाद अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री येदियुरप्‍पा (Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa) ने हाल ही में उनके संपर्क में आए सभी लोगों से आइसोलेशन में जाने और कोविड जांच कराने की अपील की।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सीएम येदियुरप्‍पा को बुखार की शिकायत थी जिसके बाद वह सामान्य जांच के लिए रमैया अस्पताल गए थे। वहां उनकी कोविड जांच की गई। उनकी जांच रिपोर्ट में कोविड-19 संक्रमण के होने की पुष्टि हुई है। वह मनिपाल अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। सनद रहे कि येदियुरप्पा  (Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa) पिछले साल भी कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद नौ दिन तक मनिपाल अस्पताल में भर्ती रहे थे।

वहीं आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री (BS Yediyurappa) ने तेज बुखार और थकान के बाद बृहस्पतिवार को बेलगावी में उपचुनाव प्रचार के लिए निर्धारित अपना दौरा छोटा कर दिया था। इससे पहले उन्होंने Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa) स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर और शीर्ष अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक राज्य में कोरोना संक्रमण के हालात पर आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता की थी। यही नहीं उन्‍होंने (BS Yediyurappa) मीडिया को भी संबोधित किया था।

यह भी देखे:-

हमला कर बीटेक के  छात्र से लूटी क्रेटा  कार 
दादरी तहसील दिवस में शिवसैनिकों ने सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन सौंपा
सनराइज माडर्न पब्लिक स्कूल में कराटे चैंपियनशिप का आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत मलकपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बॉक्सिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विवाद में पत्नी व बच्चे पर चाकू से हमला, बीच बचाव करने आई भाभी को उतारा मौत के घाट, पढ़ें पूरी खबर
यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में औद्योगिक विकास को नई उड़ान, फॉर्च्यून 500 कंपनी को आवंटित 22 एकड़ भूमि
दिल्ली : जामिया नगर के मुस्लिमों ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हाईकोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़कर बचाया म...
गैंग का पर्दाफाश, एमबीबीएस  में दाखिला दिलाने के नाम पर ठगी, दो गिरफ्तार
WhatsApp पर मौजूद है दो कमाल के सीक्रेट फीचर्स, चुपके से पढ़ें किसी के मैसेज, चैटिंग करते हुए किसी क...
VARANASI : हापुड़ में वकीलों पर लाठीचार्ज का वाराणसी में भारी विरोध, सड़कों पर उतरे वकील
गौतमबुद्ध नगर कोरोना अपडेट : जानिए किन इलाकों से आए 17 कोरोना पॉजिटिव मरीज , गाँव में भी कोरोना की द...
चोरी की 11 बाइकों के साथ दो शातिर बदमाश गिरफ्तार
शिव लीला के साथ 10 अक्टूबर से श्री धार्मिक रामलीला ग्रेटर नोएडा का होगा शुभारम्भ, मात्र तीन घंटे मे...
मामूली विवाद में भाई ने भाई को गोली मारी
एकांश ने 1 मिनट 27 सेकंड में शिव पंचाक्षर स्त्रोतम का पाठ कर, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया...
ग्रेटर नोएडा में कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर आरडब्ल्यूए फेडरेशन सक्रिय, डीसीपी से की मुलाकात