मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी पति बांट रहा था शराब, एसटीएफ व दादरी पुलिस ने किया गिरफ्तार 

  • बीते 11 अप्रैल को जिला पंचायत प्रत्याशी का पति मतदाताओं में बाँट रहा था शराब 
  • सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थी पुलिस, पर फायरिंग कर फरार हुआ था मुकेश उर्फ़ मुक्की 
  • वांटेड मुकेश को एसटीएफ व दादरी पुलिस ने किया गिरफ्तार 

 

प्रेस नोट
थाना दादरी पुलिस का सराहनीय कार्य

थाना दादरी पुलिस एवं STF नोएडा के द्वारा दिनाँक 14/04/2021 को वांछित अभियुक्त मुकेश उर्फ मुक्की को 5 पेटी अवेध शराब (कुल 250 पव्वे)  सतरंगी संतरा हरियाणा मार्का व तमंचा कारतूस व 10 हजार रूपये के साथ किया गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में आगामी त्रिस्तरिय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत  मादक पदार्थो की अवैध बिक्री  की रोकथाम व वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान  व श्रीमान पुलिस उपायुक्त  ग्रेटर नोएडा  व श्रीमान अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा व  श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त -2 दादरी महोदय के कुशल नेतृत्व मे दादरी पुलिस व एस0टी0एफ0 नोएडा टीम के द्वारा दिनाँक 14/04/2021 को ग्राम नगला नैनसुख से समय करीब 17.10 बजे  अभियुक्त मुकेश उर्फ मुक्की पुत्र फिरे राम निवासी ग्राम नगला नैनसुख थाना दादरी गौ0बु0नगर को 5 पेटी  अवेध शराब (कुल 250 पव्वे)  सतरंगी संतरा हरियाणा मार्का व एक तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस व जामा तलाशी के 10 हजार रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया है । अभियुक्त मुकेश उर्फ मुक्की उपरोक्त द्वारा दिनांक 11.04.2021 को ग्राम नगला नैनसुख में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव  में अपने पक्ष में वोट डलवाने को लेकर गांव के लोगों को अवैध शराब बांटने की सूचना पर पहूँची पुलिस पर फायर कर मौके से भाग गया था एवं इसके द्वारा मतदाताओं को बांटने हेतु लायी गयी अवैध शराब 05 पेटी हरियाणा मार्का (अद्दे) को बरामद किया गया था जिसके सम्बन्ध में थाना हाजा पर मु0अ0सं0-205/2021 धारा 307 भादवि0 व मु0अ0सं0-206/21 धारा 60/63 आबकारी अधि0 पंजीकृत है । उक्त अभियुक्त रणदीप भाटी गैंग के शूटर शातिर अपराधी मनोज का सगा भाई है जिसकी पत्नी सुंदरी देवी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही है । अभि0 से बरामद जामा तलाशी के 10 हजार रूपये अपनी भाभी के चुनाव प्रचार हेतु मतदाताओं में बांटने के लिए ले जाये जा रहे थे । अभि0 मुकेश उर्फ मुक्की उपरोक्त से बरामदा शराब की कीमत लगभग 15 हजार रूपये है । अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष भेजा जा रहा है ।

गिरफ्तार अभियुक्त का  नाम व अपराधिक इतिहास
मुकेश उर्फ मुक्की पुत्र फिरे राम निवासी ग्राम नगला नैनसुख थाना दादरी गौ0बु0नगर

1. मु0अ0सं0-214/2021 धारा 60/63 आब0 अधि0  थाना दादरी GBN
2. मु0अ0सं0-215/2021 धारा 25/27 आयुध अधि0  थाना दादरी GBN
3. मु0अ0सं0-205/2021 धारा 307 भादवि0  थाना दादरी GBN
4. मु0अ0सं0-206/21 धारा 60/63 आबकारी अधि0 थाना दादरी GBN
5. मु0अ0सं0-507/13 धारा 307 भादवि0 थाना दादरी GBN
6. मु0अ0सं0-725/20 धारा 3/25 आयुध अधि0 थाना दादरी GBN
7. मु0अ0सं0-943/18 धारा 147,148,149,307,34 भादवि0 थाना दादरी GBN
8. मु0अ0सं0-165/19 धारा 110जी CRPC थाना दादरी GBN

बरामदगी –
अभियुक्त  – मुकेश उर्फ मुक्की से 5 पेटी  अवेध शराब (कुल 250 पव्वे)  सतरंगी संतरा हरियाणा मार्का व एक तमंचा मय 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस व जामा तलाशी के 10 हजार रूपये का बरामद होना ।

गिरफ्तारी करने वाली टीम-

1.उ0नि0 अक्षय परवीर कुमार त्यागी- STF नोएडा
2. का0 राहुल भाटी- STF नोएडा
3 का0  राजन – STF नोएडा
4.का0 गौरव तौमर – STF नोएडा
5. का0 सुनील कुमार – STF नोएडा
6. का0 सुशील कुमार- STF नोएडा
7. उ0नि0 ब्रहमपाल सिंह – थाना दादरी
8. है0का0 781 दीपक कौशिक – थाना दादरी
9. का0 2359 गौरव बालियान – थाना दादरी
10. का0 3732 अनुज – थाना दादरी

 

प्रभारी निरीक्षक
कोतवाली ददारी गौतमबुद्धनगर

यह भी देखे:-

प्लेसमेंट एजेंसी संचालक ने नौकरी दिलाकर की घिनौनी हरकत
मनचलों से परेशान छात्रा ने दर्ज कराया एफ़आईआर
प्रेम जाल में फंसा कर विधवा महिला से करता रहा शारीरिक शोषण
रिश्ते हुए तार-तार, मुआवजे को लेकर पिता- भाई पर लगा हत्या का आरोप
सुन्दर भाटी गैंग का वांटेड सक्रिय सदस्य को एसटीएफ नोएडा ने दबोचा
पत्नी की हत्या कर शव ठिकाने लगा रहे पति को पुलिस ने दबोचा
पति से विवाद के बाद  महिला ने दो साल के बेटे के साथ खाया जहर, बेटे की मौत
नॉलेज पार्क पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी एसटीएफ अधिकारी राहगीरों को लूटता था
शातिर चोर गिरोह का हुआ पर्दाफ़ाश , चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद 
प्रेम त्रिकोण में खूनी खेलः युवक की गोली मारकर हत्या, शव सीवर में फेंका, तीन गिरफ्तार, एक फरार
नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
सुमित हत्याकांड : हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार , परिजनों ने की कड़ी कार्यवाही की मांग
MNC में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार
कसा शिकंजा , डीएम बी.एन. सिंह ने 8 गुंडों को किया जिला बदर
इन 29 अपराधियों पर लगा गैंग्स्टर
स्पूफिंग कॉल्स से अफसरों को धमकाने वाली फर्जी आईएएस जोया खान के चौंकाने वाले खुलासे