अब गेस्ट हॉउस बनते जा रहे हैं देह व्यापार का अड्डा,  चार युवती समेत छह गिरफ्तार 

  • गेस्ट हाउस और होटल पर छापा मारकर, पुलिस ने किया अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश
  • चार महिलाओं समेत छह को किया गिरफ्तार

पुलिस के स्पा सेंटर को बंद करने कर्रवाही के देह व्यापार होटल और गेस्ट हाउसों को अपना अड्डा बनाना शुरू कर दिया है पहले दनकौर और अब कासना व ईकोटेक-1 कोतवाली पुलिस ने एक गेस्ट हाउस और एक होटल पर छापा मारकर वहां पर चल रहे अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश करने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार महिलाओं तथा एक गेस्ट हाउस के प्रबंधक सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गई और युवक-युवती आपत्तिजनक अवस्था अवस्था में मिले। पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया, आरोपियों गिरफ्तार कर कार्र्वाही कर रही है.
कासना व ईकोटेक एक कोतवाली पुलिस ने सहायक पुलिस आयुक्त ग्रेटर नोएडा तृतीय के साथ मिलकर कोतवाली कासना क्षेत्र में स्थित  2 गेस्ट हाउस पर छापेमारी की। मौके से पुलिस ने गेस्ट हाउस प्रबंधक  समेत कुुुछ युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आस-पास के गांवों के रहने वाले हैं। छापेमारी के दौरान कुछ युवतियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उनको दौड़ कर पकड़ लिया।

एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि गेस्ट हाउस में देह व्यापार चल रहा है। कासना व ईकोटेक एक कोतवाली क्षेत्र स्थित दो गेस्ट हाउसों में बुधवार को छापेमारी की गई। गेस्ट हाउस के कमरों से आपत्तिजनक वस्तुएं व 15 हजार रुपए नकद बरामद किए गए। पुलिस ने अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि गेस्ट हाउसों में काफी दिनों से कथित रूप से देह व्यापार हो रहा था। जिस क्षेत्र में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है, वहां के चौकी इंचार्ज की भूमिका की जांच आलाधिकारी कर रहे है।

शहर के स्पा सेंटर की आड़ में पूर्व में देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने स्पा सेंटर बंद कराए तो अब गेस्ट हाउस देह व्यापार का नया केंद्र बन रहे हैं। पुलिस ने गेस्ट हाउसों में छापेमारी का अभियान शुरू कर दिया है। जल्द ही कई और जगह कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

यह भी देखे:-

अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अर्टिगा कार भी बरामद
फैशन डिजाइनिंग के छात्र का शव कमरे में मिला
ग्रेटर नोएडा : दस रूपये के विवाद में सेल्समैन की गोली मारकर हत्या
थम नहीं रहा है नाबालिग के साथ छेड़छाड़ का मामला, ट्यूशन पढ़ाने के बहाने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने व...
गौतमबुद्धनगर: सुंदर भाटी गैंग का सक्रिय सदस्य गैंगस्टर को मिली कठोर की सजा
दर्दनाक : यमुना एक्सप्रेसवे सड़क हादसे में महिला समेत तीन की मौत
दुस्साहस : कोतवाली के पास बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
नर्सरी की छात्रा के साथ बस चालक-परिचालक ने की हैवानियत, पढ़ें पूरी खबर
अवैध रूप से पशु भर कर ले जा रहे चार अभियुक्त गिरफ्तार 
सेक्टर 58 पुलिस ने किया गैंगस्टर में वांटेड दो बदमाशों को गिरफ्तार
15 साल पुराने मामले मेंश्रीकांत त्यागी को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया, उसे कोर्ट के ...
मेट्रो स्टेशन के समीप बदमाशों ने महिला का मोबाइल फोन लूटा
एटीएम मशीन उखाड़ ले गए बदमाश, जांच में जुटी पुलिस 
टॉय पार्क सेक्टर-33 में यीडा सीईओ की अध्यक्षता में इंटरैक्टिव सत्र सम्पन्न, आवंटियों को यूनिट जल्द क...
उत्तर प्रदेश में आईपीएस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें किसे कहाँ तैनाती मिली
NEWS FLASH : बैंक के बाहर दो को गोली मारी, एक की मौत