यूपी में नया प्रोटोकॉल: लक्षण खत्म होते ही डिस्चार्ज होंगे मरीज, होम आइसोलेशन में भेजे जाएंगे

सरकार की ओर से मरीजों को बेड उपलब्ध कराने के लिए लगातार नई रणनीति अपनाई जा रही है। सरकारी अस्पतालों  में बेड बढ़ाने, निजी अस्पतालों को टेकओवर करने बाद अब लक्षण खत्म होते ही मरीजों को होम आइसोलेशन में भेजने की तैयारी है। इसके लिए नया प्रोटोकॉल तैयार हो रहा है। इससे कम मैनपावर में ज्यादा मरीजों को इलाज मिल सकेगा। सप्ताहभर के अंदर इसे जारी कर दिया जाएगा।

प्रदेश में मंगलवार को 18021 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले लखनऊ में 5382 मरीज मिले है। एक्टिव केस की संख्या 95980 हो गई है। लखनऊ के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में 2500 गंभीर मरीज भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों को डिस्चार्ज करने लिए प्रोटोकॉल बना है।

इसके तहत बिना लक्षण वाले मरीजों को सात से 10 दिन बाद डिस्चार्ज किया जाता है। लक्षण वाले मरीज को सभी लक्षण खत्म होने के सात दिन बाद अथवा आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव होने के बाद डिस्चार्ज किया जाता है। सूत्रों का कहना है कि अब इसमें बदलाव किया जा रहा है।

नई रणनीति में बिना लक्षण वालों को होम आइसोलेशन में रखने की तैयारी है। जो लोग विभिन्न गंभीर बीमारियों की चपेट में हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कर जांच किया जाएगा। आक्सीजन लेवल सहित अन्य मानक में सुधार मिलने पर दूसरे दिन ही डिस्चार्ज किया जा सकेगा। जिन लोगों को लक्षण है, उनकेभर्ती करने के बाद तीन से चार दिन में लक्षण खत्म हो जाता है तो उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।
ऐसे मरीजों के लिए होम आइसोलेशन का समय 14 दिन से बढ़ाकर 21 दिन किया जा सकता है। इतना जरूर है कि मरीज की हालत बिगड़ने पर प्राथमिकता के आधार पर दोबारा भर्ती किया जाएगा। सूत्रों का यह भी कहना है कि चिकित्सा विशेषज्ञों की राय पर होम आइसोलेशन वाले मरीजों को टेलीमेडिसिन के अलावा अन्य तरीके से इलाज देने की तैयारी है। इसके लिए मेडिकल मोबाइल टीम का भी प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।  इस रणनीति से क म बेड और मैनपॉवर में ज्यादा मरीजों को इलाज दिया जा सकेगा।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
हर गंभीर मरीज को इलाज देने के लिए अलग- अलग रणनीति बनाई जा रही है। बेड बढ़ाने, मैन पॉवर बढ़ाने के साथ ही ठीक होने वाले मरीजों को जल्दी डिस्चार्ज करने पर विचार चल रहा है। उन्हें दूसरे माध्यमों से चिकित्सा सुविधा देने की भी रणनीति बनाई जा रही है। हर पहलु पर चिकित्सा विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।
डा. डीएस नेगी, महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य।

कम समय में डिस्चार्ज करने का मिला फायदा
हम लोगों ने ठीक होने के बाद बिना लक्षण वाले मरीजों को कम समय में डिस्चार्ज करना शुरू कर दिया है। इन मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। इससे ज्यादा से ज्यादा मरीजों को भर्ती करने में सफलता मिल रही है। जो मरीज गंभीर हैं, उन्हें जरूरत के हिसाब से रोका जा रहा है।
डा. जेडी रावत, चिकित्सा अधीक्षक, केजीएमयू कोविड हॉस्पिटल ।

 

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ ट्यूबवेल ऑपरेटरों की समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा का अ...
उबेर ऑटो और मोटो 2024 में 36,000 करोड़ रुपये का आर्थिक गतिविधि पैदा करने की उम्मीद: रिपोर्ट
नाइट कर्फ़्यू लगाने पर डीएम की अधिकारियों के साथ बैठक आज
कल का पंचांग, 2 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
RWA अल्फा 1 व बह्मकुमारी संस्था ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान
Monsoon Session Updates: आज भी संसद सत्र के बाधित रहने के आसार
टारगेट आईकॉन डिजिटल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने किया अपने नए ऑफिस का शुभारंभ
ईपीसीएच की 38वीं वार्षिक आम बैठक में प्रशासनिक समिति के छह नए सदस्य चुने गए, हस्तशिल्प निर्यात में 9...
समाज कल्याण फेडरेशन ऑफ इंडिया 51 प्रतिभाओं को करेगा "राष्ट्र गौरव अवार्ड" से सम्मानित, 9 राज्यों की ...
अपना अधिकार जनहित समिति ने बच्चों को पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
भाजपा सरकार में आम आदमी हुआ बेदम : बृजपाल राठी
किसानों की मूल मुआवजे सहित अन्य समस्याओं को लेकर एडीएम से कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक
ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे सब्जी से भरी हुई तीन गाड़ियां आपस में टकराई, कई घायल
गलगोटिया विश्वविद्यालय के सहयोग से COVID 19 महामारी पर वेबिनार, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और छात्र हुए...
Yamuna Authority: 102.1 किमी से शुरू होगा ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे, वृंदावन का जुड़ाव यमुना एक्सप्रे...
शोध: पेट्रोल-डीजल की तरह सीएनजी भी खतरनाक, हवा में बढ़ा रही नाइट्रोजन ऑक्साइड