UP के CM योगी आदित्यनाथ कोरोना पॉजिटिव, सेल्फ आइसोलेशन में मुख्यमंत्री

लखनऊ। देश में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर ने बेहद भयानक रूप ले लिया। इसकी चपेट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी आ गए हैं। आज उनकी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ अब सेल्फ आइसोलेशन में गए हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय के ओएसडी, अपर मुख्य सचिव तथा सीएम योगी आदित्यनाथ के निजी सचिव के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से ही बेहद सावधानी बरत रहे उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कोरोना वायरस संक्रमित होने की जानकारी ट्विटर पर दी है। बुधवार को मुख्यमंत्री ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी और अब वह सेल्फ आइसोलेशन में हैं।

शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें।

सीएम योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण टेस्ट कराया गया था। जिसकी आज मिली रिपोर्ट के अनुसार वह कोरोना पॉजिटिव हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब लखनऊ में अपने सरकारी आवास में सेल्फ आइसोलेशन में गए हैं। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव एसपी गोयल, सचिव अमित सिंह, ओएसडी अभिषेक कौशिक भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री के सरकारी इसके अलावा मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5 कालिदास मार्ग के दो स्टाफ भी कोरोना की चपेट में आए थे।

निश्चित रूप से चिंता की बात: सीएम योगी आदित्यनाथ के कोरोना पॉजिटिव होने पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह निश्चित रूप से चिंता की बात तो है ही। उनके कार्यालय में कई अफसरों की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने अपना भी टेस्ट कराया। रिपोर्ट आने के पहले भी वह इस संकट के समय में जनता के हित के बारे में लगातार दिशा-निर्देश जारी कर रहे थे। अभी भी वह वर्चअली हम लोगों के साथ बराबर सम्पर्क में हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही हमको पता चला तो हमने वार्ता की, उनकी आवाज भले ही भारी लग रही है, लेकिन वह पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं। चिकित्सकों की टीम उनकी देखरेख में लगी है। हमको भरोसा है कि वह शीघ्र ही स्वस्थ होकर हमारे बीच में काम करेंगे।

वह पूरी तरह से फिट: उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हमको जैसे ही पता चला कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव है, हमने उनके सम्पर्क किया। वह सेल्फ आइसोलेशन में हैं। वह पूरी तरह से फिट हैं। उन्होंने कह कि हम तो बीते चार वर्ष से उनके साथ काम कर रहे हैं, कभी भी उनके साथ कोई भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या नहीं हुई है। वह सयंमित जीवन तथा दिनचर्या का पालन करने वाले हैं। हम उनके शीघ्र ही स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

यह भी देखे:-

लखनऊ : सपा सांसद आजम खां अस्पताल से डिस्चार्ज, सीतापुर ले जाने की तैयारी
कोरोना संक्रमण: गौतमबुद्धनगर में भी धारा 144 लागू, अब इन चीजों के लिए लेनी होगी अनुमति
डिजिटल हेल्थ कार्ड: मात्र दो मिनट में मोबाइल से ऐसे बनाएं अपना कार्ड, इसके फायदे भी जानें
ब्रेकिंग: ग्रेटर नोएडा में चोरों का आतंक जारी।
शारदा हॉस्पिटल में बाँझपन का आधुनिकतम तकनीकों द्वारा उपचार शुरू
महंगाई की मार से राहत नहीं! लगातार 11वीं बार रेपो रेट 6.5% पर कायम, आपकी EMI नहीं होगी सस्ती
9/11 हमला: अफगानिस्तान में अल-कायदा को खत्म करने के दावे से लेकर तालिबान को सत्ता सौंपने तक, जानें 2...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में फैकल्टी र्स्पोटस फैस्ट 2021 का भव्य आयोजन
ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के तत्वाधान में मीडियाकर्मियों के लिए कोरोना टीकरारण शिविर आयोजित, परिजनों क...
दिल्ली-एनसीआर की हवा हुई जहरीली: पर्यावरणविद् ने बताई हेल्थ इमरजेंसी, स्कूलों को बंद कर लॉकडाउन लगान...
परिवार से बिछड़ी पांच वर्षीय बच्ची को एक घंटे में बिलासपुर चौकी पुलिस ने परिवार से मिलाया
रीडिंग कैंपेन में भाग लेने वाले छात्र व अभिभावक हुए सम्मानित
बाढ़ की मार : मध्य प्रदेश, राजस्थान, पश्चिम बंगाल समेत तमाम राज्यों में स्थिति और विकराल
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेनो ने शिक्षक दिवस पर किया शिक्षिकाओं को सम्मानित
यूपी चुनाव: अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- नहीं लड़ूंगा अगला विधानसभा चुनाव
शारदा डेंटल कॉलेज में दांतों के मरीज़ों का इलाज शुरू