Bengal Chunav: हैलो! मैं प्रधानमंत्री मोदी, आप सभी परिवर्तन के लिए वोट जरूर करें, बंगाल के मतदाताओं को पीएम कर रहे हैं वीडियो काल

कोलकाता  । बंगाल का जंग जीतने के लिए विधानसभा चुनाव में सियासी पार्टियां प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। खासकर भाजपा के लिए यह चुनाव ‘करो या मरो’ जैसा है। भाजपा इस चुनावी रण में मतदाताओं को रिझाने के लिए घर-घर कैंपेन, पैदल यात्रा, जनसभा और रैलियों के साथ मोबाइल और टैक्नोलाजी से हर वोटर तक पहुंच बनाने में जुटी है।

बंगाल के लोग उस वक्त हैरान हुए, जब उनके मोबाइल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से वीडियो काल आनी शुरू हुई।प्रधानमंत्री मोदी बंगाल के लोगों से सीधे मुखातिब होने के लिए टेक्नोलाजी का उपयोग किया है। पिछले कुछ दिनों से बंगाल के लोगों के मोबाइल पर पीएम मोदी की वीडियो काल आ रही है, जिसमें प्रधानमंत्री वोटरों को जागरुक करते हुए परिवर्तन के लिए वोट देने की बात कह रहे हैं। इस वीडियो काल की स्क्रीन शाट लेकर लोग इंटरनेट मीडिया में भी शेयर कर रहे हैं। जैसे ही यहां के मतदाता कॉल को रिसीव करते हैं, मोबाइल स्क्रीन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनका अभिवादन करते हैं, उनसे सीधे वोट देने के लिए कहते हैं।

वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी मतदाताओं से बातचीत करते हुए राज्य में विकास कार्यों और उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने का आश्वासन देते हैं। बंगाल के मतदाताओं में भाजपा को वोट देने की अपील वाला पीएम मोदी का यह वीडियो तेजी के साथ पापुलर हो रहा है। सोनार बांगला के लिए मोदी की भाजपा को वोट देने की यह दिलचस्प अपील सभी वर्गों तक पहुंच रही है। बताते चलें कि प्रधानमंत्री लगातार बंगाल का दौरा भी कर रहे हैं और यहां उनकी ताबड़तोड़ रैलियां जारी है।

यह भी देखे:-

Unlock Guidelines: दिल्ली में स्कूल-कॉलेजों को मिली छूट
पीएम मोदी का वाराणसी आगमन: परियोजनाओं की सूची तैयार करने में लगा प्रशासन, पीएमओ को भेजा जाएगा
ग्रेटर नोएडा: जैक लगाकर उठा रहे थे इमारत, भरभरा कर गिरी, बाल-बाल बचे 6 मजदूर
जनपद में प्रत्येक पीड़ित की शिकायत सुन, समाधान करें डीएम-एसएसपीः मुख्यमंत्री
कोरोना इलाज या मृत्यु के बाद आश्रितों को मिली मदद राशि पर नहीं लगेगा टैक्स
बसपा नेता की संपत्ति का केयरटेकर बनकर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार
कोरोना योद्धाओं के लिए LONGLI TECHNOLOGY ने PPE KIT समेत मास्क व सेनेटाईजर दान दिया
Bharat Bandh LIVE Updates: किसानों का भारत बंद, दिल्ली से सटी सीमाओं पर भारी जाम
एक और झटका: महंगाई से जनता का बुरा हाल, अगले महीने से 11 फीसदी बढ़ सकती है CNG-PNG की कीमत
वैष्णो देवी की फोटो वाला सिक्का करा सकता है तगड़ी कमाई, मिलेंगे 10 लाख
गलगोटियाज विश्वविद्यालय को भारत शिक्षा एक्सपो 2024 में मिला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का अवार्ड
गलगोटियाज विश्वविद्यालय के पॉलीटेक्निक विभाग के दो दिवसीय टैक्नो-फैस्ट उत्सव का हुआ समापन
ग्रेनो के स्केटर्स का हरियाणा में शानदार प्रदर्शन, कायम किया कीर्तिमान
गलगोटिया विश्वविद्यालय में एसआईएच 2025 का ग्रैंड फिनाले सम्पन्न, युवा नवाचारों से साकार हो रहा प्र...
आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में महंत नरेन्द्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि पुलिस हिरासत में
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर शारदा अस्पताल तैयार, दूसरों को भी देंगे प्रशिक्षण