लॉकडाउन के डर से यूपी, बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूर, महाराष्ट्र से सबसे अधिक पलायन

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की वजह से हालात एक बार फिर गंभीर होते जा रहा हैं। राज्य सरकार ने हालात से निपटने के लिए लॉकडाउन लगाने के संकेत दिए हैं। कोरोना की नई रफ्तार और लॉकडाउन की आहट ने प्रवासी कामगारों की परेशानी एक बार फिर बढ़ा दी है। इसके चलते कई राज्यों से प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार पलायन करने लगे हैं। खचाखच भरी ट्रेनों या अन्य माध्यमों से लौट रहे प्रवासियों ने बताया कि पिछले साल हुए लॉकडाउन के बाद जिन दुश्वारियों का सामना हमें करना पड़ा था, वैसे ही दिन फिर आ गए हैं। इसलिए भलाई अपने गृह नगर लौटने में ही समझी।

उप्र और बिहार जाने वाली ट्रेनें खचाखच चल रही हैं। हालत यह है कि कोचों में बैठने की जगह नहीं मिल रही है। भोपाल रेलवे स्टेशन से होकर गोरखपुर जाने वाली ट्रेन कुशीनगर एक्सप्रेस से अपने गृह नगर लौट रहे कुछ प्रवासियों से दैनिक जागरण के सहयोगी ‘नईदुनिया’ ने चर्चा की और वापसी के कारण जाने। उत्तर प्रदेश के बस्ता निवासी अशोक पाल ने बताया कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान 40 दिन तक लोगों से मांग-मांग कर पेट भरना पड़ा था। महाराष्ट्र सरकार हमारे लिए कोई व्यवस्था नहीं कर रही है।

मुंबई में 20 दिन से काम बंद, मजबूरी में लौटना पड़ा

मप्र सीमा से 16 किमी दूर एबी रोड पर महाराष्ट्र के गांव हाड़ाखेड़ में दोपहर में जीप में उप्र के 20 मजदूर ठसाठस बैठे मिले। इनमें से संत कबीर नगर निवासी शाद अंसारी और सलीम भाई ने बताया, मुंबई में एक कंपनी में एसी फिटिंग का काम करते हैं। 12 हजार रुपये मासिक मिलता है। मुंबई में कोरोना का प्रकोप बढ़ने से 20 दिन से काम बंद हो गया। ऐसे में मकान किराया देने सहित खाने-पीने की दिक्कतें होने लगी। वहां परेशान होने के बजाय घर लौटना ही ठीक समझा।

काम बंद, पैसे खत्म, इसलिए जा रहे घर

महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे व अन्य शहरों से मजदूर ट्रेनों से वापसी कर रहे हैं। सोमवार को भी ट्रेनों में इनकी भी़़ड रही। उप्र के बांदा जिले के शंभूनाथ ने कहा, महाराष्ट्र में लॉकडाउन के बाद ही वहां से निकल आए। काम बंद है और हमारे पास पैसे भी खत्म हो गए। मुंबई से बिहार के सासाराम जा रहे श्रमिक संजू यादव ने बताया महाराष्ट्र में निर्माण कार्य भी बंद हैं, इसलिए लौटना प़़ड रहा है।

यह भी देखे:-

नहर में डूबा युवक
शारदा विश्वविद्यालय में स्टेट क्वान की डू कराटे चैंपियनशिप का शानदार आगाज
लॉयड बिजनेस स्कूल और स्मार्टब्रिज का ऐतिहासिक सहयोग: छात्रों को मिलेगा उद्योग-आधारित प्रशिक्षण और कर...
दीपावली से पहले सेक्टर डेल्टा टू की समस्याओं का समाधान: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी इंदु प्रकाश ...
गौतम बुद्ध नगर पुलिस प्रशासन ने बीआईसी का दौरा किया, मोटोजीपी™ भारत के लिए हाई लेवल सिक्योरिटी और ट्...
Kisan Protest LIVE: जंतर मंतर पर किसानों का प्रदर्शन सुबह 11 बजे से ,कड़ी सुरक्षा
Auto Expo 2020: Batrixx ई-बाइक सिंगल चार्ज पर चलती है 300 km
औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी से मुलाकात कर ग्रेनो के उम्मीदों से कराया अवगत
22 दिसंबर को आयोजित होगी यूपी लोक सेवा आयोग की परीक्षा: डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
सितंबर-अक्टूबर तक शुरू हो सकता है बच्चों का टीकाकरण-डॉ रणदीप गुलेरिया, निदेशक AIIMS
डीडीआरडब्लूए मेधावी छात्रों व अच्छे आरडब्लूए को करेगा सम्मानित
लॉकडाउन खत्म, शुरू हुआ अनलॉक-1, गृह मंत्रालय ने जारी किया गाइड लाइन
बीटा 1 में तीज उत्सव, ज्योति बशिष्ठ बनी मिसेज तीज़
निपाह वायरस : क्या यह अगली महामारी हो सकती है? जानें क्यों जताई जा रही ये आशंका
हाईकोर्ट में सरकार ने बताया, बिहार में अगले 10 दिनों में कोरोना के दो लाख नए केस आ सकते हैं सामने
यूपी विधानसभा चुनाव : भाजपा हाईकमान का फैसला, किसानों के बीच जाकर माहौल सुधारेंगे सांसद