चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा का दौरा कर डॉक्टरों व अधिकारियों के साथ कि कोरोना की समीक्षा बैठक 

बढ़ते हुए कोरोना संक्रमण को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना को ग्रेटर नोएडा पहुंचे यहां पर उन्होंने राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में कोरोना को लेकर एक समीक्षा बैठक की। साथ ही उन्होंने कोरोना को लेकर हॉस्पिटल की तैयारियों का भी जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री ने अस्पताल का भी निरीक्षण किया और वैक्सीनेशन रूम में जाकर वैक्सीन की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी जुटाई।

जिम्स के डायरेक्टर, सीएमओ व अन्य अधिकारी सहित जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह के साथ कोरोना को लेकर एक समीक्षा बैठक करते चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इस दौरान उन्होंने कहां की कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है इसको लेकर हमें वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को भी बढ़ाना पड़ेगा साथ ही टेस्टिंग की प्रक्रिया में और भी ज़्यादा तेजी देनी होगी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कोरोना तेज़ी से बढ़ रहा है इसलिए लोगों को अब ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है।

उन्होंने कहां की कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है इसको लेकर हमें वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को भी बढ़ाना पड़ेगा साथ ही टेस्टिंग की प्रक्रिया में और भी ज़्यादा तेजी देनी होगी। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कोरोना तेज़ी से बढ़ रहा है इसलिए लोगों को अब ज्यादा जागरूक होने की जरूरत है, क्योंकि इस बार कोरोना कुछ ज्यादा बढ़ रहा है बहुत तेजी से फैल रहा है इसलिए सभी लोग मास्क लगाकर चलें,सोशल डिस्टेंस का पालन करें और वोविड के सभी नियमों का पालन करें साथ ही उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक करने की बात कही है।साथ ही उन्होंने वैक्सीन की डोज की कमी पर कहा कि वैक्सीन लगातार दी जा रही है कही भी कोई कमी नही है।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना इसके बाद नोएडा पहुंचे। सेक्टर-59 स्थित एचसीएल में बने कोविड इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने फोन पर कोविड अस्पतालों में भर्ती मरीजों का हाल जाना। अधिकारियों को निर्देश दिए कि बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सावधानी जरूरी है। स्वच्छता का विशेष खयाल रखे। वैक्सीन की कमी से प्रभावित टीकाकरण कार्यक्रम पर कहा कि कोरोना वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। आज से कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मेरठ स्थित भंडारण केंद्र से स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन मिली है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वृहद स्तर पर टीकाकरण अभियान संचालित करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप वैक्सीनेशन कार्यक्रम करें, ताकि हर पात्र नागरिक को वैक्सीन दी जा सके।

यह भी देखे:-

जीबीयू के बौध अध्ययन विभाग के विदेशी छात्रों ने वियतनाम का बौध पर्व वू-लान मनाया
ग्रेनो न्यूज़ की तरफ़ से महा-शिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला किसानों का डेलिगेशन..
मोटोजीपीटीएम भारत अब बस 10 दिन दूर: भारत के पास फिर से स्पीड रिकॉर्ड बुक लिखने का मौका
31 मई को केरल पहुंच सकता है मानसून, मौसम विभाग ने जताई संभावना
जेवर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, गौतमबुद्धनगर में सस्ती स्वास्थ्य सेवाओं की मांग उठाई
गैंगस्टर एक्ट में वांछित खनन माफिया गिरफ्तार, यमुना नदी में करता था अवैध बालू खनन
पति-पत्नी के झगड़े में पति की मौत
गरीबों की ठंड में ढाल बने डीएम मनीष कुमार वर्मा: रैन बसेरों में पहुंचकर दिया राहत का भरोसा, गरीबों क...
महागुन सोसाइटी में तोड़फोड़ करने वाले 13 गिरफ्तार
अखिल भारतीय किसान सभा गौतम बुद्ध नगर के सह संयोजक वीर सिंह इंजीनियर का आकस्मिक निधन
फर्जी कॉल सेंटर का संचालन कर करते थे ठगी, दो गिरफ्तार
स्कूली बच्चों और शिक्षकों ने लगाए पौधे
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट में 7वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन देश विदेश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविदों...
केरल के मुख्यमंत्री बन सकते है मेट्रोमैन श्रीधरन, बोले- इन्फ्रा विकास पर होगा जोर
उत्तर प्रदेश सरकार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को तुरंत रिहा करे : वीरेंद्र सिंह गुड्डू