यूपी : मुख्तार अंसारी के गुर्गों पर गाड़ी का शीशा तोड़ने की आशंका, माफिया विरोधी मंच के अध्यक्ष का आरोप

माफिया विरोधी मंच के अध्यक्ष साकेत नगर निवासी सुधीर सिंह ने वाराणसी के लंका थाने में तहरीर देकर शिकायत की है कि उनके घर पर खड़े वाहन पर शुक्रवार की रात पत्थर मारकर शीशा तोड़ा गया है। उन्हें आशंका है कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गुर्गों ने उनकी कार का शीशा तोड़ा है।

 

सुधीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह चार नवंबर 2020 को मुख्तार अंसारी की विधानसभा की सदस्यता खत्म करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को प्रार्थना पत्र देकर आए थे। उस समय भी उनके वाहन का शीशा तोड़ा गया था। तब से लेकर शुक्रवार की रात तक चौथी बार उनके वाहन का शीशा तोड़ा गया है।

 

सुधीर सिंह ने दावा किया कि उन्हीं की एफआईआर पर ही बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इन सब वजहों से वह लगातार निशाने पर रहते हैं। उधर, इस संबंध में इंस्पेक्टर लंका ने बताया कि शिकायतकर्ता और उनके आसपास के घरों में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी देखे:-

महिला क्रिकेट टीम की Female Partner हुईं Pregnant, 2 साल पहले हुई थी शादी
ABVP के द्वारा "जल बचाओ जीवन बचाओ" अभियान की पहल
रबूपुरा रामलीला मंचन : राम को वनवास, भरत को मिला अयोध्या का राज
Coronavirus Safety TIPS : कोरोना से बचानी है जान तो रखें इन बातों का ख्‍याल, नीति आयोग की बैठक में व...
टूलकिट केस : दिशा रवि के समर्थन में उतरीं क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग, जानें क्‍या कहा
पत्रकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गौतमबुद्ध नगर राजेश गौतम को मि...
यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट ने की बाबा अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग
इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 अगस्त से "इंडियन डीजे एक्सपो-2023 का आयोजन
पुलिस कमिश्नर अलोक सिंह ने किया पुलिस कर्मियों को COVID 19 से बचने के सुरक्षा उपकरणों का वितरण
यूपी : अल्पसंख्यकों से जुड़ी पांच संस्थाओं के सीएम ने नामित किए अध्यक्ष और सदस्य
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया वर्ल्‍ड डेयरी समिट (IDF WORLD DAIRY SUMMIT 2022) का उद्घाटन, कहा न...
गाजियाबाद में एनकाउंटर, कुख्यात में दो बदमाश ढेर:बिल्लू दुजाना एक लाख और राकेश दुजाना 50 हजार रुपए क...
केन्द्रीय राज्य मंत्री जयन्त चौधरी ने किया स्किल डेवलपमेंट सेंटर (एनएसडीसी इंटरनेशनल एकेडमी) का उद्घ...
विश्व जल दिवस : पानी की चोरी रोकने में जुटे कई पुलिसकर्मी, जानिए एक मिनट में कितना पानी होता है बर्ब...
एक्यूरेट बिज़नेस स्कूल में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह का आयोजन
ट्रेन से कटकर युवक की मौत