कोरोना की दूसरी लहर: देश में पहली बार 10 लाख के पार पहुंची सक्रिय मामलों की संख्या, जानिए कहां कितने मरीज

बाकी देशों की तुलना में कोरोना वायरस का भारत में असर एकदम अलग दिख रहा है, लेकिन इस बहुरूपिया वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी भारतीयों को लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रख पा रही है। इसीलिए लोगों को दोबारा से संक्रमण भी हो रहा है।

 

आईसीएमआर के अनुसार, देश में अब तक 4.5 फीसदी (पांच लाख) से अधिक लोगों को एक से अधिक बार संक्रमण हो चुका है। जबकि विश्व स्तर पर दोबारा से संक्रमण होने की यह दर करीब एक फीसदी है।

 

संक्रमित मरीजों में विकसित होने वाली एंटीबॉडी को लेकर पहली बार वैज्ञानिकों के हाथ कामयाबी मिली है। इनके अनुसार चार में से एक व्यक्ति में 150 दिन भी एंटीबॉडी टिक नहीं सकीं। संक्रमित होने के 60 दिन बाद इन लोगों के शरीर में प्लाज्मा भी धीरे धीरे बेअसर होने लगा। वैज्ञानिकों का यहां तक मानना है कि भारत में कोरोना वायरस को लेकर स्थिति सरकारी आंकड़ों से कहीं अधिक गंभीर है।

सीएसआईआर के वैज्ञानिकों ने राष्ट्रीय स्तर पर एक सीरो सर्वे किया है जिसमें उन्हें पता चला है कि देश के कई हिस्सों में वायरस का स्थानीय प्रसार हुआ है। लोग एक दूसरे से संपर्क में आने के बाद संक्रमित हुए हैं।

30 प्रतिशत को संक्रमण की जानकारी भी नहीं
नई दिल्ली स्थित आईजीआईबी के निदेशक डॉ. अनुराग अग्रवाल का कहना है कि अध्ययन में पता चला, वायरस की चपेट में आने वालों में 30 प्रतिशत तक ऐसे मिले हैं जिनके शरीर में 150 से 180 दिन भी एंटीबॉडी टिक नहीं पाई हैं। यह सभी वे लोग हैं जिन्हें संक्रमित होने की जानकारी तक नहीं थी। कुछ ऐसे भी लोग हैं जिनमें तीन महीने में ही एंटीबॉडी खत्म हो गईं। इतना ही नहीं बिना लक्षण वाले रोगियों में एंटीबॉडी के बेहद कमजोर स्तर का भी पता चला है।

देश में दोबारा संक्रमण का खतरा बहुत बढ़ा
वैज्ञानिकों का कहना है कि एंटीबॉडी कम होने का सीधा मतलब यही है कि कोरोना वायरस से बचाव लंबे समय तक नहीं हो सकता। इससे देश में दोबारा संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है। वहीं आईसीएमआर के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि देश में दोबारा से कोरोना संक्रमण होने के मामलों में तेजी आई है।

10 प्रतिशत आबादी संक्रमित
देश में अब तक 10 फीसदी से अधिक आबादी के संक्रमित होने की आशंका।
रिकवर होने वाले में 60 से 90 दिन तक ठीक मिलीं एंटीबॉडी, लेकिन प्लाज्मा का स्तर गिरता मिला।
150 से 180 दिन में 20 से 30 फीसदी लोग खो चुके थे एंटीबॉडी, इन्हें दोबारा से संक्रमण होने का खतरा भी बढ़ा
इस साल जनवरी से 31 मार्च तक सबसे ज्यादा दोबारा संक्रमण के केस सामने आए।

 

यह भी देखे:-

जहांगीरपुर : गणेश पूजन के साथ रामलीला का मंचन शुरू
स्‍वच्‍छता के नाम पर पूर्व की सरकारें करती रहीं मजाक-पीएम मोदी
रोटरी क्लब ने लगाया रक्त दान शिविर
बीएचयूः अस्पताल कर्मचारियों और छात्रों में मारपीट, विरोध में सिंह द्वार बंद, भारी पुलिस बल तैनात
एक दिन में बिक गये 600 करोड़ के Ola Electric स्कूटर्स, सिंगल चार्ज में देता है जबरदस्त रेंज
दर्दनाक हादसा: नोएडा एक्सप्रेस वे: पेड़ से टकराई स्विफ्ट कार, पति पत्नी व मासूम बच्चे की मौत
30 मिनट नॉन स्टॉप स्केटिंग कर इन बच्चों ने बनाया रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर
शारदा हॉस्पिटल के डाक्टरों को सलाम , किडनी की मरीज ने कोरोना को दी मात, डाक्टरों ने दिन -रात मरीज क...
भारत में जैविक उत्पादों का सबसे बड़ा व्यापार मेला बायोफैच 2019 आरंभ
जीवन रक्षक दवाओं की कालाबाजारी रोकेगी एसटीएफ, अन्य राज्यों से लाकर की जा रही जमाखोरी
BHU Exams 2021: बीएचयू ने UG और PG परीक्षा का शेड्यूल किया जारी, ओपन बुक फॉर्मेट में होंगे एग्जाम
डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
अवैध कॉलोनी काटने की साजिश नाकाम, डूब क्षेत्र में अवैध कब्जे पर चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुलडोजर
हिंद महासागर में सैन्‍य अभ्‍यास के जरिए भारत ने चीन को दिया संदेश, संकट की घड़ी में अकेले नहीं हैं ह...
विचार : क्या उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित है !
पंचानंद गिरी बोले - वामपंथियों व ईसाई मिशनरियों की मिलीभगत से हुई संतों की हत्या