गणेश महोत्सव गामा 2 में भक्तों ने गाए भजन-कीर्तन, 3 सितम्बर को भंडारा
ग्रेटर नोएडा : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शहर के जी ब्लाक, गामा-2 के गली न. 9 में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
बता दें गणेश चतुर्थी के दिन 25 अगस्त को विधि विधान से भगवान गणपति के प्रतिमा की स्थापना की गई थी। शुक्रवार को महिला मंडली द्वारा भगवान गणेश, शिव, कृष्ण, राम और दुर्गा के भजन गाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। देर रात तक लोग भजन कीर्तन करते रहे।
आयोजन समिति के सदस्य सुबोधनेगी ने बताया पूजा स्थल पर रोजाना सुबह 7.30 बजे और शाम 7 बजे आरती की जाती ही। उन्होंने बताया आगामी रविवार, 03 सितम्बर को 11 बजे से 2 बजे तक भंडारे का आयोजन किया गया है। शाम को 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमआयोजित किया जायेगा। इस मौके पर आयोजक अनिल भदोरोया, बसंत भाटिया, धीरज चड्ढा, संतोष आदि मौजूद रहे।