Delhi Coronavirus New Guidelines: दिल्ली सरकार ने लिया सख्त फैसला, राजधानी में लगी कई पाबंदियां, देखें पूरी डिटेल

नई दिल्ली  दिल्ली में कोरोना के केस बढ़ते ही केजरीवाल सरकार ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। दिल्ली सरकार ने भीड़ जमा होने वाले कोई भी कार्यक्रम पर रोक लगा दी है। सरकार के द्वारा जारी नई गाइडलाइन के मुताबिक सोशल, राजनीतिक या किसी भी प्रकार की धार्मिक गतिविधियों पर रोक लगाई है। वहीं कोरोना के तेली से बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने शादी समारोह में शामिल होने वाले गेस्ट की संख्या कम कर दी है। इसे 100 से घटाकर 50 कर दी गई है। इधर, अंतिम संस्कार में 50 की कई जगह अब 20 लोग शामिल हो सकेंगे। पाबंदियों का असर सबसे ज्यादा दिल्ली की परिवहन पर दिखेगी। हाल में बसों की सभी सीटों पर बैठने की मिली छूट को खत्म करते हुए इसे अब 50 फीसद कर दी गई है।

बार एवं रेस्तरां में पचास फीसदी क्षमता के साथ चले डीडीएम ने अपने आदेश में यह भी कहा है कि राजधानी में चल रहे सारे रेस्तरां और बार को अब पचास फीसद क्षमता के साथ चलाया जाए। ताकि संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी का विशेष ख्याल रखा जाए। सरकार की ओर से जारी पाबंदियों में स्वीमिंग पूल को भी तत्काल प्रभाव से बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में भी पाबंदियां

आदेश मेें यह भी बताया गया है कि कक्षा नौ से लेकर 12 तक के बच्चों को सिर्फ परीक्षा के लिए ही बुलाया जाए। हालांकि इसके लिए भी उन्हें उनके माता-पिता की परमिशन की जरूरत होगी।

 

यह भी देखे:-

फिल्म पठान के खिलाफ हिंदू रक्षा सेना ने खोला मोर्चा, शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण व डायरेक्टर सिद्धार...
ट्विन टावर ध्वस्तीकरण होने के बाद मलबा बना चुनौती, कैसे होगा निस्तारण, योजना  तैयार  
मॉन्ट्रा इलेक्ट्रिक ने एनसीआर में दो नई इलेक्ट्रिक डीलरशिप्स खोलकर मजबूत किया ईवी नेटवर्क
डिजिटल लेनदेन : भारत में PhonePe बना लीडिंग UPI ऐप, Paytm, Google Pay को पीछे छोड़
महिला शक्ति सामाजिक समिति ने समृद्धि स्वरोजगार योजना सिलाई केंद्र की नींव रखी
CMAI के नॉर्थ इंडिया गारमेंट फेयर 2023 में 500 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार, उत्तर भारत में एमएसएमई अप...
केंद्र गाय को घोषित करे राष्ट्रीय पशु, गौरक्षा हो हिंदुओं का मौलिक अधिकार -इलाहाबाद उच्च न्यायालय
भारत बायोटेक की आज डब्ल्यूएचओ के साथ बैठक, कोवैक्सीन को मान्यता देने पर होगा फैसला
कोविड बाद भारतीय युवा ही विश्व के लिए आशा की किरण हैं : प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा
हमला कर बीटेक के  छात्र से लूटी क्रेटा  कार 
सुपर सिक्स क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन, मिश्रा स्पोर्ट्स एकेडमी बनी विजेता , मुख्य अतिथि यू. के भारद...
स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग की टीम ने GIMS के मल्टी-डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (MRU) का दौरा किया
गाजा पट्टी में 11 दिन बाद थमा खूनी संघर्ष, इजरायल सीजफायर को राजी ; दुनियाभर के देशों ने जताई खुशी
ट्राई ने कहा: नियम नहीं माने तो एक अप्रैल से ओटीपी नहीं भेज सकेंगे बैंक
अवैध कॉलोनी बसाने वालों पर कसेगा शिकंजा, यूपी के बिल्डरों पर कार्रवाई की तैयारी में योगी सरकार
PRAYAGRAJ POLICE: साथ पढ़ाई, दोस्ती, प्यार और फिर यौन शोषण ,किया ब्लैकमेल, ,वीडियो कर दी वायरल, आरो...