जिला पंचायत चुनाव:  बीजेपी प्रत्यासी सोनू प्रधान ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

जिला पंचायत चुनाव:  बीजेपी प्रत्यासी सोनू प्रधान ने चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

दनकौर(खालिद सैफी):शनिवार को दनकौर के चीती गांव के समीप  वार्ड नंबर 4 से बीजेपी प्रत्याशी सोनू प्रधान के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन पूर्व मंत्री वेदराम भाटी ने किया। उद्घाटन के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री व जेवर से विधायक रहे वेदराम भाटी ने कहा कि केंद्र सरकार व राज्य सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार ने अपने 4 वर्षों के कार्यकाल में कीर्तिमान रचा है हर वर्ग खुशहाल है। सरकार की उपलब्धियों से मुदित जनता भाजपा प्रत्याशियों को जिताएगी। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि हमारी पार्टी गौतमबुद्वनगर की पांचों सीट पर सफलता हासिल करेगी क्योंकि जनसमर्थन हमारे पक्ष में है। इस मौके पर वार्ड नंबर 4 से प्रत्याशी सोनू प्रधान ने कहा कि उनका मुद्दा विकास है उन्होंने कहा कि अगर वह जीते तो हर गांव में एक पुस्तकालय खुलवाने का काम करेंगे ।इस मौके पर भाजपा नेता रकम सिंह भाटी अमित लडपुरा मोनू गुर्जर, अमित पंडित, अमित भाटी, सोनू बीडीसी, सतवीर प्रधान, जगदीप नागर, चमन एडोकेट, कुलदीप शर्मा, विनय शास्त्री, हरेंद्र भाटी, लेखराज सिंह, जयकरन मास्टर, करतार सिंह, सतवीर दरोगा, मनवीर भाटी, सतीश शर्मा, हरेंद्र शर्मा, कमल भाटी आदि सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

भाजपा युवा मोर्चा व सपा के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के स्वागत के दौरान उड़ाई नियमों की धज्जियाँ 
SIR प्रक्रिया की खामियों पर जिला कांग्रेस का हमला, अव्यवस्थित सिस्टम पर जमकर बरसी कांग्रेस पार्टी
भगत सिंह बलिदान दिवस पर पैदल मार्च, विधायक सांसदों के बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ें: चौधरी प्रवीण ...
Tokyo Paralympics: योगेश और देवेंद्र के हाथ लगी चांदी, सुंदर गुर्जर ने जीता कांस्य
कवि-लेखक ओम रायज़ादा ने संभाली महिलाओं के सामाजिक उत्थान और पर्यावरण को ठीक करने की कमान
जिलाधिकारी मेधा रूपम हुईं सख्त — क्लब, बार, होटल व रेस्टोरेंट संचालकों को दिए कड़े निर्देश
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो को मिली नई आवाज, सांसद महेश शर्मा ने लोकसभा में उठाया मुद्दा
आईआईएमटी कॉलेज में अशोक सिंघल की जयंती पर बौद्धिक संगोष्ठी एवं पुस्तक विमोचन समारोह
ग्रेनो प्राधिकरण ने सेक्टर पाई में एसोटेक इंफ्रास्ट्रक्चर का भूखंड आवंटन किया रद्द
घने कोहरे का कोहराम, 6 की ले ली जान
ग्रेटर नोएडा के स्टॉल में लगी युवाओं की भीड़
बिना नोटिस दिए 200 कर्मचारियों को बाहर निकालने का आरोप
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के बीच लगातार चल रही हैं राजनयिक बैठकें, क्‍या है वजह..
दशहरा महोत्सव का होगा भव्य आयोजन , श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की तैयारी को लेकर हुई बैठक
मातृत्व की मिसाल ज्योति सिंह को एसीआईसी ने किया सम्मानित
Bharat Bandh Live : किसानों के प्रदर्शन के कारण सड़क और रेल सेवा प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द