रविशंकर का बड़ा आरोप, कहा- विदेशी वैक्सीन को मंजूरी दिलाने के लिए राहुल गांधी कर रहे फुल टाइम लॉबिंग

नई दिल्ली, एएनआइ। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है। रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्ट टाइम राजनीति में फेल होने के बाद अब वो फुल टाइम लॉबिंग करने में लगे हुए हैं। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी विदेशी फार्मा कंपनियों द्वारा तैयार की गई कोरोना वैक्सीन को भारत में मंजूरी दिलाए जाने की फुल टाइम लॉबिंग कर रहे हैं। इसके साथ ही रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पहले भी राहुल गांधी ने लड़ाकू विमान बनाने वाली विदेशी कंपनियों के लिए लॉबी की थी और अब कोरोना वैक्सीन की फार्मा कंपनियों के लिए फुल टाइम लॉबिंग कर रहे हैं।

बता दें कि शुक्रवार को ही राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर तत्काल कोविड-19 की वैक्सीन का निर्यात रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नियम और कायदों के तहत अन्य वैक्सीनों को भी जल्द से जल्द भारत में मंजूरी दी जाए। ताकि जिस किसी को भी इसकी जरूरत है, वह उसे मिले। गांधी ने प्रधानमंत्री से केंद्र की मौजूदा 35,000 करोड़ के वैक्सीन की खरीद को दोगुना करने की मांग करते हुए कहा कि वैक्सीन की खरीद और वितरण में राज्य सरकारों की भूमिका और हिस्सेदारी को बढ़ाया जाए।

देश में हर किसी को लगना चाहिए टीका: राहुल गांधी

इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि देश में हर किसी को टीका लगना चाहिए, जिसे इसकी जरूरत है। साथ ही राहुल ने राज्य सरकारों को और वैक्सीन हासिल करने और उनके वितरण का अधिकार देने की भी जरूरत बताई है।

यह भी देखे:-

Maharashtra: नासिक के अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक, 22 मरीजों की मौत
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने धरना स्थल पर जाकर किसान सभा के धरने को दिया स...
ईपीसीएच भारत–ईयू एफटीए के महत्वपूर्ण पड़ाव की ओर आशान्वित
आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई पेट्रोलिंग
मोस्टवांटेड मनोज माँगरिया गैंग के दो शार्प शूटर पुलिस एनकाउंटर में घायल, थाना प्रभारी के बुलेट प्र...
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने किया पौधरोपण
खेल प्रकोष्ठ प्रभारी बने स्केटिंग कोच आकाश रावल बने
ग्रेटर नोएडा में रेस्टोरेंट में लगी आग
युवा दिवस पर IASC सैक्टर स्किल और शारदा यूनिवर्सिटी द्वारा युवाओं को कौशल विकास के नए कोर्स द्वारा अ...
डीएम बी.एन. सिंह ने जनपद वासियों को दी विजयदशमी की बधाई
गलगोटियास विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित: विश्वविद्यालय में हर्ष की...
GBU ने बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स (BPES) प्रोग्राम लॉन्च किया
CBSE 10th 12th Exams 2020 : जुलाई से होने वाली परीक्षा रद्द, पढ़ें विस्तृत खबर
सीएम योगी का निर्देश: अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में उतरकर बारिश से नुकसान का लें जायजा, पीड़ितों को ...
Tokyo Olympics: पुरुष हॉकी में भारत की लगातार तीसरी जीत, आखिरी ग्रुप मुकाबले में जापान को हराया
तूफान टाक्टे और पश्चिमी विक्षोभ का असर, यूपी, उत्तराखंड सहित इन राज्यों में तेज हवा के साथ भारी बारि...