IPL 2021 MI vs RCB Match LIVE: मुंबई की बल्लेबाजी शुरू, रोहित और लिन क्रीज पर
नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2021 MI vs RCB Match LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आइपीएल के 14वें सीजन का आगाज आज यानी शुक्रवार 9 अप्रैल से हो गया है। आइपीएल के नए सीजन के पहले मैच में मौजूदा आइपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के सामने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है। इस मुकाबले में बैंगलोर की टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
MI vs RCB IPL 2021 1st Match LIVE स्कोरकार्ड
आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने बताया है कि उनकी टीम के लिए ग्लेन मैक्सवेल, काइल जैमीसन और रजत पाटीदार डेब्यू कर रहे हैं, जबकि डैनियल क्रिस्चियन को भी उन्होंने प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस के लिए क्रिस लिन और मार्को जैनसेन आइपीएल में डेब्यू करने जा रहे हैं।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन
क्रिस लिन, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, किरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, मार्को जैनसेन राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन
रजत पाटीदार, विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सेवेल, डैनियल क्रिस्चियन, वॉशिंग्टन सुंदर, हर्षल पटेल, काइल जैमीसन, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज और युजवेंद्र चहल।