कोरोना को लेकर एक्शन में योगी : 13 जिलों में भेजे गए नोडल अधिकारी, मुख्यमंत्री कार्यालय करेगा निगरानी

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए 13 जिलों में विशेष सचिव स्तर के आईएएस अधिकारियों को नोडल अधिकारी के रूप में तैनात किया गया है। ये अधिकारी 15 दिनों तक संबंधित जिलों में रुककर जिलाधिकारी के साथ समन्वय करते हुए कोरोना की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाएंगे। इनके कार्यों की निगरानी मुख्यमंत्री कार्यालय करेगा।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 के अधिकारियों के साथ 100 से अधिक कोरोना मरीजों वाले जिलों या 500 एक्टिव केस वाले जिलों की विशेष रूप से समीक्षा की थी। इस दौरान उन्होंने इन जिलों में एक-एक वरिष्ठ अधिकारी भेजने का निर्देश दिया था। साथ ही अस्पतालों में बेडों की संख्या और उपचार की व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के निर्देश भी दिए थे।

 

इसके बाद बृहस्पतिवार को इन 13 नोडल अधिकारियों की तैनाती के आदेश दे दिए गए हैं। योगी ने नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिले में मरीजों के उपचार और कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जरूरी निर्णय अपने स्तर से लेकर उसे लागू करवाएंगे।

इन जिलों के ये हैं नोडल अधिकारी
– विपिन कुमार जैन, विशेष सचिव, नगर विकास को लखनऊ
– अंजनी कुमार सिंह, निदेशक, राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद को कानपुर नगर
– आलोक सिंह, अपर निदेशक सूडा को प्रयागराज
– अमनदीप हुली, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा को गाजियाबाद
–  रवींद्र सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण को गौतमबुद्ध नगर
– संदीप कुमार, मुख्य कार्यपालक अधिकारी भदोही को वाराणसी
– प्रवीण मिश्रा, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा को मेरठ
– पवन अग्रवाल, मुख्य कार्यपालक अधिकारी गीडा को गोरखपुर
– अनिल कुमार सिंह, विशेष सचिव गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग को झांसी
– अरविंद कुमार चौहान, सचिव यूपी भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड को आगरा
– मनोज कुमार-द्वितीय, निदेशक कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग को सहारनपुर
– मनोज कुमार, विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग को बरेली
– डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, विशेष सचिव नगर विकास विभाग को मुरादाबाद

 

यह भी देखे:-

18 साल बाद राष्‍ट्रपति कोविंद आज प्रेसिडेंशियल ट्रेन से करेंगे सफर,जानें इस स्‍पेशल ट्रेन की खासियत
मानसिक तनाव के चलते युवक ने खाई चूहे मारने की दवा, मौत
लखनऊ : शिक्षक बनना हुआ आसान, सीएम योगी ने टीम 9 की बैठक में दिये निर्देश
जेवर एयरपोर्ट किसान संघर्ष समिति के धरने में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर होंगे शामिल
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का 2 दिवसीय वाराणसी दौरा,15 मार्च को काशी विश्वनाथ में करेंगे पूजन
कोरोना वैक्सीन को लेकर किसी तरह की देनदारियों से संरक्षण चाहती है SII, सूत्रों ने दी जानकारी
दादरी-अच्छेजा रोड जल्द होगी दुरुस्त --जन सुनवाई में ग्रामीणों की शिकायत पर एसीईओ ने परियोजना विभाग क...
ग्रेटर नोएडा की गड्ढा युक्त सड़कों को गड्ढा मुक्त तत्काल किया जाए: चौ.प्रवीण भारतीय
यमुना एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार का कहर, एक ही परिवार के तीन घायल, एक की मौत
वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए टीम इंडिया की जर्सी नई दिल्ली में लॉन्च
क्रिकेट का कुंभ: 17 अक्तूबर से यूएई में हो सकता है टी-20 विश्व कप, खतरे में भारत की मेजबानी!
ग्रेटर नोएडा में 29 अक्टूबर को चित्रगुप्त पूजा समारोह का आयोजन : कलम दावात की होगी पूजा
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना अपडेट, 25 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए
लखनऊ: मौतों का ग्राफ बढ़ने से श्मशान में बवाल, जेब में हों 20 हजार तभी होगा अंतिम संस्कार, लकड़ियां ...
Greater Noida West: 501 कन्याओं के पूजन से श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट ने दिया नारी सशक्तिकरण का संदेश
दिल्ली : गाजीपुर बॉर्डर पर भाकियू की बड़ी बैठक आज