कालाबाजारी : डेढ़ लाख का रेमडेसिविर, छोटा ऑक्सीजन सिलिंडर 40 हजार का

एक बार फिर देश में ऑक्सीजन सिलिंडर और रेमडेसिविर को लेकर कालाबाजारी बढ़ चुकी है। कोविड उपचार प्रोटोकॉल में शामिल रेमडेसिविर इन दिनों में तय मूल्य से 1000 गुना अधिक कीमत पर बिक रहा है।

महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, दिल्ली और हरियाणा सहित देश के कई हिस्सों से कालाबाजारी की शिकायतें आ रही हैं। वहीं अस्पतालों में ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ रही है लेकिन पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही और ये 40 हजार रुपये तक बिक रहा है।

देश में रेमडेसिविर दवा की कालाबाजारी पिछले एक सप्ताह में शुरू हुई है। 28 मार्च के बाद से इसकी मांग 50 गुना तक बढ़ चुकी है। हालांकि केंद्र ने दवा कंपनियों को दवा का उत्पादन बढ़ाने का आदेश दिया है लेकिन वर्तमान हालात ऐसे हैं कि एक-एक डोज के लिए व्यक्ति को डेढ़ से दो लाख रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया का कहना है कि रेमडेसिविर की कमी को लेकर शिकायतें मिल रही हैं लेकिन कुछ राज्यों में जांच के दौरान ऐसी स्थिति सामने नहीं आई है। जबकि ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट के महासचिव राजीव सिंगला ने बताया कि कई राज्यों में मांग तेज हो चुकी है। कंपनी की ओर से पर्याप्त स्टॉक नहीं आ रहा है।

भारत में सात कंपनियां यह दवा बना रही हैं। इनकी हर महीने 31.60 लाख वॉयल उत्पादन क्षमता है। हाल ही में महाराष्ट्र से 42,518 और मध्यप्रदेश से 5,932 वॉयल का ऑर्डर कंपनी को मिला है। जबकि दवा विक्रेता संगठन की मानें तो महाराष्ट्र में इस वक्त एक लाख और मध्यप्रदेश में 20 हजार वॉयल की मांग है।

रेमडेसिविर के अलावा महाराष्ट्र के नासिक सहित कई शहरों से ऑक्सीजन कम होने की शिकायतें मिल रही हैं। नाशिक के सुविचार अस्पताल ने ऑक्सीजन का स्टॉक खत्म होने की शिकायत की है। वहीं तेलंगाना में ऐसी समस्या देखने को मिल रही है।

हालांकि ऑक्सीजन को लेकर गठित राष्ट्रीय समिति के अनुसार देश में ऑक्सीजन की कमी नहीं है। समिति ने ईमेल के जरिए जानकारी दी है कि अभी आठ हजार से भी अधिक मीट्रिक टन का उत्पादन हो रहा है। वहीं इसकी सप्लाई के लिए भी ग्रीन कॉरिडोर बनाए जा रहे हैं।

यह भी देखे:-

यूपी: बकरीद पर गोवंश या प्रतिबंधित पशु की न हो कुर्बानी, एक जगह एकत्र न हों 50 से ज्यादा लोग -मुख्य...
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के मरीजों में इजाफा, नोएडा में दो व जेवर क्षेत्र का एक गाँ...
नए कानून से अपराधियों को सजा मिलने के साथ-साथ पीड़ित को भी मिलेगा न्याय: पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह
पटना के पास पीपा पुल से गंगा में गिरी गाड़ी, नौ शव निकाले गए; सभी एक ही परिवार के
JEECUP Answer Key 2021: उत्तर प्रदेश ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड
अभिनेता अमित मिस्त्री का निधन, कार्डियक अरेस्ट के चलते हुई मौत
यूपी में आज लॉकडाउन: जानें क्या खुला और कहां है पाबंदी
ग्रेनो स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक जल्द, 1.27 करोड़ रुपये होंगे खर्च, आईआईएएफ ...
ममता का केंद्र पर बड़ा आरोप , कहा- केवल चुनाव के समय एलपीजी और पेट्रोल के दाम कम करती है भाजपा
मुझे अभी नहीं होगी फांसी -शबनम का प्रेमी सलीम ,वजह जान अधिकारी भी हैरान
ऑस्ट्रिया का सरकारी प्रतिनिधिमंडल ग्रेटर नोएडा पहुंचा, टूरिज्म, स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी में निवेश के...
आत्मनिर्भर नारी शक्ति : PM मोदी आज करेंगे कृषि सखी चंपा सिंह से बात
Weather Update : दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार , जानें- यूपी -बिहार का मौसम
पाक के बाद श्रीलंका बना नया गुलाम, अब कोलंबो में काम करते देखे गए चीनी सैनिक, विरोध शुरू
सच्चाई और ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले जुबेर मालिक को AIMIM ने किया सम्मानित 
यूपी चुनाव 2022: कांग्रेस तीन माह के ट्रायल के बाद फाइनल करेगी टिकट, समीक्षा में खरे उतरने पर ही तय ...