Corona virus: क्या दोबारा कोरोना संक्रमण संभव है? यहां जानिए ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब

कोरोना वायरस को एक साल से ऊपर का समय बीत गया। लेकिन एक पिछले 24 घंटों में आए एक लाख 26 हजार मरीजों ने चिंता बढ़ा दी है कि आखिर कब तक हम कोरोना की मार झेलेंगे। क्यों आखिर कोरोना वायरस की दूसरी लहर इतनी चिंताजनक साबित हो रही है।

चिंता की बात तो यह है लोग पहले एक बार कोरोना पॉजिटिव चुके हैं और दोबारा इस संक्रमण का शिकार हो रहे हैं जो काफी चिंताजनक है। लोगों की समझ नहीं आ रहा आखिर ये बला है लोग दोबारा क्यों संक्रमित हो रहे हैं, ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब यहां हैं-

1- क्या पहले कोरोना हुआ था, दोबारा संक्रमण नहीं होगा?
अभी तक ऐसी कोई स्टडी सामने नहीं आई है जिससे पता चल सके कि कोविड-19 से उबर चुके लोग दोबारा संक्रमित नहीं हो सकते। इसका कोई निश्चित जवाब नहीं है। संक्रमण के संपर्क में आने से पैदा हुई प्रतिरोधक क्षमता कितने समय तक बनी रहेगी, इस पर निर्भर करता है व्यक्ति दोबारा संक्रमित होगा की नहीं।

अभी तक देखा गया है कि जो लोग ठीक चुके हैं, उनके शरीर में एंटीबॉडी और टी सेल्स दोनों शामिल हैं, जो कुछ समय के लिए सुरक्षा का संकेत देते हैं। वहीं अब तक देखा गया है कि कोविड19 की प्रतिरोधक क्षमता स्थायी नहीं हो सकती है।

170 से ज्यादा लोगों पर की किए गए एक अध्ययन में जो गंभीर SARS-CoV(कोरोनावायरस का एक स्ट्रेन) से संक्रमित थे, उनमें सार्स आधारित एंटीबॉडी औसतन दो साल तक देखी गई। इसका मतलब ये है कि शुरुआती एक्सपोजर के तीन साल बाद SARS मरीजों को दोबारा संक्रमण होने की आशंका हो सकती है। कुल मिलाकर, यह नहीं पता प्रतिरोधक क्षमता कितने समय तक बनी रहती है, इस बारे में जानकारी नहीं है।

2-  पहले हो चुके संक्रमित व्यक्ति को नए वैरिएंट से खतरा है
कोरोना के नए वैरिएंट्स ने वैज्ञानिकों को चिंता में डाल दिया है। कई देशों में अलग अलग वैरिएंट के कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें बड़ा सवाल ये है कि पहले कोरोना से उबर चुके लोगों को नए वैरिएंट से कितना खतरा है तो ये इम्युनिटी पर निर्भर करेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजीलियन वैरिएंट पहली बार अमेजन राज्य की राजधानी मनौस में देखा गया, जहां पिछले साल कोरोना वायरस से तीन चौथाई आबादी संक्रमित थी। इससे आबादी के एक बड़े हिस्से को बेसिक इम्युनिटी मिल चुकी थी, लेकिन इस साल संक्रमण की संख्या फिर से तेजी से बढ़ी है।

3- भारत में दूसरी लहर का जिम्मेदार क्या नया वैरिएंट है?
स्वास्थ्य मंत्रालय ने 24 मार्च को बताया कि भारत में एक नए डबल म्यूटेंट वेरिएंट की पहचान की गई है। तो क्या मार्च से केस में बढ़त इसी का नतीजा है? विशेषज्ञ कहते हैं कि भारत में डबल म्यूटेंट वैरिएंट- E484Q नया है जिसे देखा नहीं गया था और ये सिक्वेंस किए जा रहे 15-20% मामलों में पाया गया है। लेकिन ये इतनी ज्यादा संख्या में नहीं मिला है कि कुछ राज्यों में बढ़ रहे मामलों से इसका संबंध जोड़ा जा सके।

एक म्यूटेशन सेलेक्ट होने के बाद उस वायरस में एक और म्यूटेशन हो सकता है, ट्रिपल म्यूटेशन भी हो सकता है और एक अलग लीनिएज (वंशावली) बन सकती है। म्यूटेशन प्राकृतिक घटनाएं हैं। ये इसलिए होता है क्योंकि कुछ म्यूटेशन वायरस को फायदा पहुंचाते हैं। अगर म्यूटेशन वायरस के लिए हानिकारक होता, तो हम इसे नहीं देखते क्योंकि ये सर्वाइव नहीं कर पाता।

4. क्या ये कोरोना वायरस कभी खत्म होगा?
विशेषज्ञों का मानना है कि कोरोना वायरस के बेकाबू, तेज संक्रमण पर लगाम तो लगेगी लेकिन इसका ट्रांसमिशन निचले स्तर पर जारी रहेगा। वायरस एंडेमिक हो जाएगा। एंडेमिक किसी भौगोलिक क्षेत्र के भीतर आबादी में किसी बीमारी या संक्रामक एजेंट की निरंतर उपस्थिति या आम प्रसार के बारे में बताता है।

 

यह भी देखे:-

Tokyo Olympics 2020 : आज के मुक़ाबले, बढ़ी पदकों की उम्मीदें
PM Modi Varanasi Visit 2021: PM मोदी आज काशी में, रुद्राक्ष समेत 1475 करोड़ की देंगे सौगात
भाजपा विधायक व दादरी प्रत्याशी तेजपाल नागर ने सूरजपुर मंडल का किया तूफानी दौरा  
हस्तशिल्प को भी टेक्सटाइल नीति की सब्सिडी का प्रस्ताव : EPCH द्वारा निर्णय का स्वागत
घने कोहरे की चादर में लिपटा एनसीआर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के विभिन्न एक्सप्रेसवे पर हुई दृश्यता कम
घर में घुसकर मोबाईल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
अखाड़ों में कुंभ समाप्ति की घोषणा को लेकर विवाद शुरू, जानिए क्या कहना है बैरागी अणियों का
चुनावी हिंसा : वाराणसी ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी की गोलियां बरसाकर हत्या, इलाके में सनसनी
Delta Plus Variant ने इन तीन राज्यों में दी दस्तक, करीब 25 मरीज मिले संक्रमित
मुकेश अंबानी के घर के बाहर PPE किट में सचिन वाझे ही थे? NIA कर रही है जांच
Covid mahamari के दौरान रिटायर कर्मचारियों को मिलेगा खास फायदा, आ गया ऑर्डर
आज का पंचांग, 10  अगस्त 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
पीएम मोदी के साथ बैठक कश्मीरी नेताओं के लिए लोगों के बेहतर भविष्य के लिए काम करने का बड़ा अवसर
यूपी: प्रदेश में अब तक सर्वाधिक 9 करोड़ 42 लाख लोगों का टीकाकरण हुआ
जानें बंगाल के उस मुस्लिम युवक के बारे में, जिसकी बातें सुनी पीएम मोदी ने