वर्चुअल मीटिंग में भारतीय मूल के सेशेल्स के राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को 50 हजार कोविशील्ड वैक्सीन देन के लिए कहा शुक्रिया
नई दिल्ली, एएनआइ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय मूल के सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवल रामकलावन ने गुरुवार को एक वर्चुअल मीटिंग की। पीएम मोदी और राष्ट्रपति रामकलावन संयुक्त रूप से सेशेल्स में नए मजिस्ट्रेट कोर्ट भवन का उद्घाटन किया। वर्चुअल बैठक के दौरान भारत ने सेशेल्स में तेजी से चलने वाली गश्त पोत को सौंपा। इस मौके पर भारत से दान में दी गई वैक्सीन के सेशेल्स के राष्ट्रपति ने शुक्रिया अदा किया। सेशेल्स के राष्ट्रपति वेवल रामकलावन ने कहा कि सेशेल्स और भारत दो महीने से कम समय में हम राजनयिक संबंधों की औपचारिक स्थापना के 45 वीं वर्षगांठ मनाएंगे। भारत से हमें जो समर्थन मिला है, उसने सेशेल्स के सामाजिक-आर्थिक विकास में बहुत योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि कोविशिल्ड वैक्सीन की 50,000 खुराक के अपने दान से भारत की परस्पर निर्भरता का इससे बेहतर उदाहरण क्या हो सकता है। इस कीमती दान के कारण हम अप्रैल 2021 तक 70 फीसद हर्ड इम्युनिटी हासिल करने के लक्ष्य के पास हैं और अपने देश को व्यापार के लिए फिर से खोल दिया है।
Prime Minister Narendra Modi holds a high-level virtual event with the President of Seychelles, Wavel Ramkalawan
PM Modi and President Ramkalawan jointly e-inaugurate new Magistrates’ Court Building in Seychelles pic.twitter.com/vsScA5X8tF
— ANI (@ANI) April 8, 2021
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेशेल्स के राष्ट्रपति वैवेल रामकलावन को निर्वाचित होने पर बधाई दी थी। पीएम मोदी ने कहा थी कि बिहार की प्रतिभाओं ने देश-विदेश हर जगह परचम लहराया है। रामकलावन भी इसी बिहार के हैं। रामकलावन के पूर्वज बिहार के गोपालगंज जिले के थे। करीब 135 साल पहले उनके परदादा मॉरीशस चले गए थे। फिर वहां से सेशेल्स।