बीजापुर हमले में अगवा कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मनहास को नक्सलियों ने रिहा किया

रायपुर, एजेंसियां। बीजापुर हमले के दौरान अगवा किए गए कोबरा बटालियन के जवान राकेश्वर सिंह मनहास को नक्सलियों ने रिहा कर दिया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। राकेश्वर सिंह मनहास को सुरक्षित छुड़ाने के लिए लगातार कोशिशें की जा रही थीं। सीआरपीएफ के कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मनहास का परिवार इस वाकए की जानकारी के बाद से गहरे सदमे में था।

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में तीन अप्रैल को हुई मुठभेड़ के बाद अगवा किए गए जवान राकेश्वर सिंह मनहास की रिहाई के लिए नक्सलियों ने शर्तें रखी थीं। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी की ओर से जारी दो पेज के पर्चे में कहा गया था कि सरकार पहले मध्यस्थ नियुक्त करे तब कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मनहास की रिहाई करेंगे नक्सलियों ने जारी पर्चे में यह माना था कि इस मुठभेड़ में उनके कुछ साथी मारे गए हैं।

नक्‍सलियों ने पर्चे में दावा किया था कि सुरक्षा बलों के 14 हथियार और दो हजार कारतूस उनके पास हैं। नक्‍सलियों ने कहा था कि सरकार को बातचीत के लिए माहौल बनाना चाहिए। बता दें कि नक्‍सलियों के इस हमले में 22 सुरक्षाकर्मी वीरगति को प्राप्‍त हुए थे जबकि एक जवान था। बाद में खबर आई थी कि लापता जवान कोबरा कमांडो राकेश्वर सिंह मनहास नक्‍सलियों की कैद में हैं।

यह भी देखे:-

बीजेपी जिला उपाध्यक्ष ने क्लीनिक का फीता काटकर किया शुभारंभ
धर्मेन्द्र चंदेल ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित
रिठौरी के होनहार भाई-बहन ने उत्तर प्रदेश खेलकूद प्रतियोगिता में जीते दो-दो मेडल, किया क्षेत्र और स्क...
लखनऊ: ब्लैक फंगस के 27 नए मरीज, कुल संख्या 100 के पार
प्राविधिक शिक्षा परिषद लखनऊ दिसंबर 2019 परीक्षा का शांतिपूर्ण रूप से समापन
राहुल गाँधी के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
ग्रेटर नोएडा: रैन बसेरों में ठहरे जरूरतमंदों को मिली गरम चाय और बिस्कुट, समाजसेवी हरेंद्र भाटी के से...
सेना के एक शीर्ष अधिकारी बोले- श्रीलंका में चीन की मौजूदगी 'खतरा पैदा कर सकती है', कड़ी नजर रखने की ...
ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक जल्द पहुंचेगी मेट्रो  , 600 करोड़ की है योजना
देखें VIDEO, ग्रैंड वेनिस माल के मालिक पर किसने दर्ज कराया धोखाधड़ी का मुकदमा
इनोवेशन ही सफलता का मूल मंत्र: डेविड कारमेन
कोरोना से बच्चों का जीवन दांव पर लगा देखना हृदय विदारक:सुप्रीम कोर्ट
नृत्य, कला संगीत प्रतियोगिता "अभिव्यक्ति" में डीपीएस ग्रेटर नोएडा के बच्चों ने परचम लहराया, OVERALL ...
जीएल बजाज के छात्र कृष्णा नंद मिश्रा ने माइक्रोसॉफ्ट में शानदार इंटर्नशिप, लाखों का पैकेज हासिल किया
जिला पंचायत चुनाव: BJP ने लहराया परचम , मैनपुरी के साथ रामपुर में भी जीते
CORONA UPDATE : गौतमबुद्ध नगर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में उछाल, अब तक 90 मरीज स्वस्थ हुए