फिर से लॉकडाउन लगने का डर, दिल्ली से लेकर पुणे तक घरों को लौटने लगे हजारों प्रवासी मजदूर

देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए लॉकडाउन की आशंका लोगों के बीच बढ़ गई है। यही वजह है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगने के बाद कई प्रवासी श्रमिकों को दिल्ली छोड़कर अपने मूल स्थानों की ओर जाते हुए देखा गया।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए आनंद विहार बस टर्मिनल में एक ड्राई फ्रूट्स विक्रेता पिंटू ने कहा, “दिल्ली में COVID मामलों में तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वजह से शहर में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इस बात की संभावना अधिक है कि सरकार लॉकडाउन लगाएगी। इसलिए, मैं अपने परिवार के साथ झारखंड वापस जा रहा हूं।”

एक अन्य चाय विक्रेता परमिला देवी ने बताया, “मैं और मेरा परिवार झारखंड में अपने गांव वापस जा रहा है। हम पिछले लॉकडाउन जैसी स्थिति से बचना चाहते हैं। जिस तरह कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उससे लॉकडाउन की संभावना प्रबल हो गई है।” उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने पर वापस आ जाएगी।

एक और महिला जो बिहार जाने की योजना बना रही थी, ने कहा, “लॉकडाउन के दौरान यहां फंस गई थी, फिर से ऐसी किसी भी स्थिति से बचना चाहती है। अभी के लिए घर जाना बेहतर है।” अपनी परीक्षा के लिए दिल्ली में पढ़ने आए छात्र सुनील गुप्ता ने कहा, “मैं अब अपने गृहनगर वापस जाने की योजना बना रहा हूं। संभावना है कि दिल्ली में लॉकडाउन की जाएगी।”

महाराष्ट्र के पुणे में भी प्रवासी मजदूरों को भी अपने घर की तरफ लौटते हुए देखा गया है। उनके मन में भी लॉकडाउन की आशंका घर कर रगई है। वे पिछले साल की स्थिति को फिर से नहीं झेलना चाहते हैं। आपको बता दें कि बीते साल मार्च में जब लॉकडाउन की घोषणा हुई तो भारी संख्या में प्रवासी लोग अपने-अपने घर लौटने के लिए निकल पड़े। उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इतना ही नहीं, सूरत में भी इसको लेकर अफवाह फैली थी।

यह भी देखे:-

शमसान घाट का प्लास्टर गिरा , ग्रामीणों ने किया हंगामा 
25 फरवरी को विश्वेश्वर्या ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में रोजगार का महासंगम: “सशक्त युवा, समृद्ध भारत – र...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत विषय पर भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संवाद 
जानिए गौतमबुद्ध नगर में कोरोना का क्या है हाल, दो की मौत 
Dog Attack In Ghaziabad : गाज़ियाबाद में कुत्तों ने मचाया आतंक, राह चलना हुआ मुश्किल
यमुना प्राधिकरण में दो कंपनियों को सेमी कंडक्टर लगाने की प्रदेश सरकर से मिली सहमति
शारीरिक शिक्षा एवं खेल विज्ञान पर 8वें राष्ट्रीय सम्मेलन 2026 में उज्ज्वल भारत ई-मैगज़ीन के द्वितीय ...
अवैध हथियार सहित एक बदमाश गिरफ्तार
अब भारत बताएगा दुनिया में कहां, कितना लोकतंत्र, फ्रीडम इंडेक्स और वर्ल्ड डेमोक्रेसी रिपोर्ट लाने की ...
भारत शिक्षा एक्सपो: 11 से 13 नवंबर तक ग्रेटर नोएडा में होगा भव्य आयोजन, छात्रों के भविष्य की दिशा तय...
अगले महीने आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर? इस रिपोर्ट में बच्‍चों के वैक्‍सीनेशन समेत कई सुझाव
रोटरी क्लब, ग्रेनो द्वारा आशियाना सोसायटी में लगे रक्तदान शिविर में लोगों ने किया महादान
कल का पंचांग, 22 जुलाई 2021, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
भारत से मुकाबले के लिए तिब्‍बती टुकड़ी को स्‍पेशल ऑपरेशन की ट्रेनिंग दे रहा शातिर चीन
यमुना प्राधिकरण की 86वीं बोर्ड बैठक: स्मार्ट विलेज से लेकर लॉजिस्टिक हब तक लिए गए बड़े फैसले
इकोटेक-3 में IBA के सहयोग से पुलिस चौकी का शुभारंभ, सुरक्षा को मिलेगा नया आयाम