मुख्तार अंसारी के बहाने BJP नेता का ममता बनर्जी पर तंज, बोले- एक हार के डर से व्हीलचेयर पर, दूसरा मार के डर से

अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता नरोत्तम मिश्रा ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बहुजन समाद पार्टी नेता मुख्तार अंसारी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि इन दिनों देश में दो व्हीलचेयर फेमस है। एक हार के डर से व्हीलचेयर पर हैं तो दूसरे मार के डर से।

आसनसोल में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि एक व्हिलचेयर पंजाब से उत्तर प्रदेश के बांदा पहुंचा है। दूसरा यहां है। एक सत्ता जाने के डर से व्हीलचेयर में है। दूसरा मार के डर से। इन दिनों व्हीलचेयर एक अजीब स्थिति में है।

आपको बता दें कि गैंगस्टर से राजनेता बने मुख्ता अंसारी, जो जबरन वसूली के मामले में पंजाब की जेल में दो साल से अधिक समय बिता चुके थे, बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की विशेष सुरक्षा टीम के द्वारा उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में लाया गया। मोहाली में एक जिला अदालत में पेश किए जाने के दौरान, अंसारी को व्हीलचेयर में देखा गया था। पेशी को दौरान उन्होंने अदालत को बताया था कि  उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है। अदालत ने जेल के अधिकारियों को मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए कहा था।

इसके अलावा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के पैर पिछले महीने नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हो गया था। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री व्हीलचेयर पर बैठकर चुनाव प्रचार कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें भीड़ ने धक्का दे दिया।

सोमवार को हुगली के देवबंदपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा, “क्या भाजपा के लोग चुनाव लड़ने के लिए स्थानीय उम्मीदवार नहीं ढूंढ सकते? उनके पास स्थानीय लोग नहीं हैं। उनके सभी लोग टीएमसी या सीपीएम से उधार ले रहे हैं। पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा। मैं एक पैर पर बंगाल जीतूंगी और भविष्य में दो पैरों पर दिल्ली में जीत हासिल करूंगी।”

यह भी देखे:-

यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बनेंगे बंदे भारत ट्रेन के रेल कोच
पशु चिकित्सालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन का प्रदर्शन
कोरोना प्रभावित ज़रूरत मंदों की ऐसे सहायता कर रहा है NTPC महिला संस्था जागृति समाज
Sensex, Nifty Today: कोरोना का कहर से शेयर बाजार में गिरावट, 882.61 अंक लुढ़का सेंसेक्स, निफ्टी भी ध...
कोरोना अपडेट : उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर तीसरे नंबर पर, देखें टॉप 10 जिले का हाल
अयोध्या: शुक्ल पक्ष पंचमी से 21 किलो चांदी के भव्य झूले में विराजमान होंगे रामलला
भव्य सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभा और साहित्य का संगम, ग्रेटर नोएडा के भगवत शर्मा हुए सम्मानित
संकल्प संस्था का हुआ गठन,समाज को करेंगे जागरूक
आतंकी हाफिज सईद के करीबी खालिस्तान समर्थक गोपाल चावला के साथ दिखे सिद्धू
यूपीएससी सिविल सेवा: एक और मौका देने की याचिका पर विचार से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
Tokyo Olympic 2020 Updates: भारत के लिए मिलाजुला रहा 15वां दिन, गोल्फर अदिति ने बढ़ाई आस
दिग्विजय का मोदी सरकार पर तंज : बोले - दर्शकों के स्टेडियम जाकर मैच देखने पर रोक, लेकिन कुंभ में लाख...
पृथ्वी का भविष्य मनुष्य की गतिविधियों पर करेगा निर्भर, ग्लोबल वार्मिग का कारण भी बन रहे लोग
बरसो रे बदरा: आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना, दोपहर बाद करवट ले सकता है मौसम
स्पेनिश सितारों का जलवा: भारत के पहले अंतरराष्ट्रीय FIP पैडल ओपन में पुरुष और महिला युगल खिताब पर कि...
पर्यावरणविद् विक्रांत को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने किया सम्मानित