फोर्टिस में समय पर इलाज मिलने से 91-वर्षीय मरीज़ को अपनी रोज़मर्रा की गतिविधियों में आत्मनिर्भर होने में मिली मदद

नी रिप्लेसमेंट सर्जरी ने भी यह सुनिश्चित किया कि कई अन्य रोगों से घिरे इस मरीज़ की शीघ्र रिकवरी हो सके

नई दिल्‍ली, 07 अप्रैल, 2021: फोर्टिस हॉस्पिटल, नोएडा के डॉक्टरों ने अनेक किस्‍म के रोगों से पीड़ित 91-वर्षीय बुजुर्ग की सफल नी रिप्लेसमेंट सर्जरी (घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी) की है। अस्‍पताल में भर्ती के समय रोगी को बाएं घुटने में दर्द, सूजन और विकृति की समस्या थी जिससे उन्हें अपनी रोज़मर्रा की गतिविधियों को खुद से करने में समस्या होती थी। जांच करने पर डॉक्टरों ने पाया कि रोगी के घुटनों का प्रत्यारोपण करने की ज़रूरत है। वह इलाज के लिए कई अस्पतालों के चक्कर लगा चुके थे जहां उनकी उम्र व अन्य फैक्टर जैसे ब्लड प्रेशर, डायबिटीज़ व पार्किंसन्स बीमारी का हवाला देते हुए इलाज से इनकार कर दिया गया था। हालांकि, जब डॉ. अतुल मिश्रा, डायरेक्टर, ऑर्थोपीडिक्स, फोर्टिस हॉस्पिटल, नोएडा ने इस केस को देखा तो उन्होंने व उनकी टीम ने नी रिप्लेसमेंट सर्जरी करने का फैसला किया।

डॉ. अतुल मिश्रा, डायरेक्टर, ऑर्थोपीडिक्स, फोर्टिस हॉस्पिटल, नोएडा ने कहा, ”रोगी हाइपरटेंशन, डायबिटीज़ और पार्किंसन्स रोग समेत कई अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। इस वजह से यह केस जटिल हो गया था। इसके अलावा, उनके घुटने में आई सूजन और विकृति के कारण वह दूसरों पर निर्भर हो चुके थे। इसलिए मेरी टीम और मैंने तुरंत उनकी नी रिप्लेसमेंट सर्जरी करने का फैसला किया। रोगी को पांच दिन के लिए हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था और सर्जरी के बाद वह अच्छे थे। वह अपने रोज़मर्रा के काम भी खुद करने लगे हैं।”

फोर्टिस हॉस्पिटल, नोएडा की क्लीनिकल उत्कृष्टता के बारे में हरदीप सिंह, ज़ोनल डायरेक्टर, फोर्टिस हॉस्पिटल, नोएडा ने कहा, ”फोर्टिस हॉस्पिटल, नोएडा के डॉक्टर सुनिश्चित करते हैं कि वे यहां भर्ती होने वाले प्रत्येक रोगी को सबसे बेहतरीन इलाज उपलब्ध कराएं। इस केस में रोगी एक 91-वर्षीय बुज़ुर्ग थे जिन्हें तुरंत नी रिप्लेसमेंट सर्जरी की आवश्यकता थी और डॉ. अतुल मिश्रा और उनकी टीम ने तुरंत कदम उठाते हुए सफलतापूर्वक सर्जरी की। इस केस का प्रबंधन बहुत अच्छी तरह किया गया और डॉक्टरों ने काफी धैर्य रखा। मैं क्लीनिकल विशेषज्ञता और रोगियों की देखभाल की निरंतर प्रतिबद्धता के लिए डॉक्टरों की टीम को बधाई देता हूं।”

यह भी देखे:-

जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
Coronavirus Live: देश में कोरोना के मामलों में 91 फीसदी की गिरावट, रिकवरी रेट में जबरदस्त सुधार
‘फटकन’ और ‘विद्याश्री साहित्य सान्निध्य’ के बैनरतले ग्रेटर नोएडा में एक कवि गोष्ठी का आयोजन
युवाओं को झटका, वीडीओ 2018 की भर्ती परीक्षा सरकार ने क्यों किया रद्द?
डर ही वायरस है, सुरक्षा ही वैक्सीन : आशु पहलवान घंघौला
महिला ने नहर में लगाई छलांग, पुलिस ने बचाई जान
आईआईएमटी कॉलेज में स्वलक्ष्य-2022 का समापन, छात्र और छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
यमुना प्राधिकरण: एयरपोर्ट के पास आशियाना पाने के लिए सवा लाख से अधिक ने किया आवेदन
गौतमबुद्ध नगर : हाईस्कूल में वैभव नागर तो इंटरमीडिएट में अनुभा नागर ने टॉप किया, दोनों बनना चाहते ह...
ग्रेटर नोएडा के प्रवीण शर्मा को अबू धाबी पुलिस ने छोड़ा, भारत सरकार ने भेजी थी मदद
मंडुआडीह अब हुआ बनारस स्टेशन, प्‍लेटफार्म पर नया बोर्ड लगाने का कार्य हो गया शुरू
जहांगीरपुर श्री रामायण मेला समिति रामलीला मंचन: राम ने तोड़ा शिव धनुष. गरजे परशुराम
जेपी पब्लिक स्कूल के तीन शिक्षकों को मिला नेशनल आइकॉनिक एजुकेटर्स अवॉर्ड
LIVE UP Panchayat Election 2nd Phase Polling: 20 जिलों में वोटिंग शुरू, मैदान में 3,54999 प्रत्याशी
केजरीवाल अब हरियाणा में चाहते हैं कांग्रेस से गठबंधन
आईआईटी रुड़की के नेशनल सोशल समिट चेंजथॉन में GL Bajaj के छात्रों की शानदार जीत