मनमर्जी का अधिकार: जिसने पुतिन को 2036 तक रूस का राष्ट्रपति बने रहने की दी अनुमति

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा सोमवार को नए कानून पर हस्ताक्षर किए गए। सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जारी किए गए बिल की एक प्रति के अनुसार, अब व्लादिमीर पुतिन 2036 तक सत्ता में बने रहेंगे।

गौरतलब है कि 1993 के संविधान के अनुसार कोई भी राष्ट्रपति लगातार दो कार्यकाल तक ही राष्ट्रपति का पदभार संभाल सकता है। ऐसे में 68 वर्षीय पुतिन को वर्ष 2024 में दूसरा कार्यकाल समाप्त होने पर राष्ट्रपति का कार्यभार छोड़ना पड़ता। लेकिन पिछले साल एक राष्ट्रव्यापी वोट में पुतिन द्वारा प्रस्तावित परिवर्तनों को 78% से अधिक वोट से अनुमोदित किया गया और संशोधित प्रस्ताव को गत वर्ष मार्च के अंत में स्टेट ड्यूमा (निचले सदन) से पारित किया गया। जिसके बाद अब राष्ट्रपति पुतिन 2036 तक यानी 86 वर्ष की उम्र तक राष्ट्रपति के पद पर बने रहेंगे।

बता दें, पुतिन वर्ष 2000 से 2008 तक दो बार राष्ट्रपति बन चुके हैं। तब भी उन्हें 1993 के संविधान के कारण सत्ता छोड़नी पड़ी थी। तब राष्ट्रपति का कार्यकाल 4 वर्ष का होता था। जिसे साल 2008 में संशोधित कर 4 से 6 वर्ष का कर दिया गया था।

1993 के कानून में क्यों किए बदलाव?
जनवरी 2020 में, पुतिन ने संविधान में बदलाव करने का आह्वान किया, जिसमें राष्ट्रपति बने रहने की तय सीमा को हटाना भी शामिल था। मार्च 2020 में स्टेट ड्यूमा (रूस के संसद का निचला सदन) में दिए गए एक भाषण में, पुतिन ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी रूजवेल्ट का उदाहरण दिया था। दरअसल रूजवेल्ट ने 1932 से 1944 तक चार बार राष्ट्रपति का कार्यभार संभाला था। इसके पश्चात 1951 में अमेरिकी संविधान में किए गए 22 वें संशोधन के जरिए राष्ट्रपति पद का कार्यकाल अधिकतम दो बार ( प्रत्येक चार साल) के लिए सीमित कर दिया था।
आगे पुतिन अपने भाषण में कहते हैं कि उस समय अमेरिका ग्रेट डिप्रेशन, द्वितीय विश्व युद्ध जैसी समस्याओं का सामना कर रहा था। इसलिए रूजवेल्ट को चार बार राष्ट्रपति का कार्यभार संभालना पड़ा। मौजूदा परिस्थितियों में भी निश्चित रूप से स्थिरता अधिक महत्वपूर्ण है और इसे प्राथमिकता भी देनी चाहिए।

 

 

यह भी देखे:-

बकरीद पर सजे दिल्ली के बकरा बाजार: सुल्तान बना हुआ है आकर्षण का केंद्र, कुदरती लिखा है कलमा
राम राज सेवा संस्थान द्वारा श्री हनुमान जन्मोत्सव भव्य आयोजन
हर रोज हार रहा कोरोना, अब एक्टिव केस 2.44 लाख ही बचे; नए मामले 22 हजार
TECHNOVATION 2024: आईईटी लखनऊ में डिबेट और डिजिटल पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में छात्रों ने किया शानद...
वाराणसी : ग्रेड पे बढ़ाने समेत अन्य लंबित मांगो को लेकर विद्युतकर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन
फर्जी पुलिसकर्मी बनकर एक प्रतिष्ठित डॉक्टर को लगातार ब्लैकमेल और वसूली करने वाले बदमाश पुलिस ने गिरफ...
PARA ASIAN GAMES 2018 में वरुण भाटी ने झटका सिल्वर मेडल , गाँव में ख़ुशी की लहर
ग्रेटर नोएडा में तीन दिवसीय योगा वेलनेस फेस्टिवल का शुभारम्भ, किसान महासम्मेलन भी होगा
Arvind Kejriwal in Ayodhya: दिल्ली के सीएम ने हनुमानगढ़ी मंदिर में की पूजा-अर्चना, बोले- हर किसी को ...
बीमारी से तंग एक व्यक्ति ने पेड़ की डाल से फंदा लगाकर की आत्महत्या
फर्जी कॉल सेंटर खोलकर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार, दो फरार
जन्माष्टमी व्रत कल, बन रहा है जयंती योग : पंडित सागर शर्मा
भाजपा में शामिल हो सकती हैं मुलायम की बहू अपर्णा यादव, बदल जाएगी सियासत
एनटीपीसी दादरी में हिंदी पखवाड़े का उद्घाटन
संदिग्ध  परिस्थिति में महिला की मौत, पति हिरासत में, पूछताछ कर रही है पुलिस 
ग्रेटर नोएडा: जिलाधिकारी व मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने लगवाई वैक्सीन की दूसरी डोज