Karan Patel का कोरोना पाबंदियों पर फूटा गुस्सा, कहा, ‘नेता रैली कर सकते हैं लेकिन आम आदमी काम नहीं कर सकता’

नई दिल्लीl फिल्म अभिनेता करण पटेल ने कोरोना पाबंदियों को बेवकूफाना हरकत बताया हैl उन्होंने कहा कि अभिनेता और क्रिकेटर अपना काम कर सकते हैंl जबकि काआम आदमी काम पर नहीं जा सकताl दरअसल हाल ही में कोरोना के मामले बढ़ने के चलते लॉक डाउन की पाबंदियों को कड़ा किया गया हैl

रविवार को महाराष्ट्र सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में लॉकडाउन लगाया जाएगा और नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगाl यह सोमवार रात 8:00 बजे से 30 अप्रैल तक चलेगाl इसमें प्रोफेशनल रिस्ट्रिक्शन भी लगाए गए हैंl सभीऑफिस वर्कर्स को घर से काम करने के लिए कह दिया गया है और वीकेंड पर टोटल लॉकडाउन और नाईट कर्फ्यू की घोषणा की हैl साथ ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को वीकेंड पर शूटिंग नहीं करने के लिए कहा हैl हालांकि वह 5 दिन शूट कर सकते हैंl

इन सभी के बीच टेलीविजन अभिनेता करण पटेल का गुस्सा फूट पड़ा हैl उन्होंने कहा कि इस बात का कोई तुक नहीं है कि आम आदमी काम पर ना जाएl करण पटेल अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बातें रखते हैंl अब उन्होंने कहा है कि अभिनेता, क्रिकेटर और नेता अपना काम कर सकते हैं लेकिन आम आदमी नहीं कर सकता और सबसे ज्यादा मार उसी को झेलनी हैl उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘अभिनेता अपने प्रोजेक्ट की शूटिंग कर सकते हैंl क्रिकेटर अपने मैच खेल सकते हैंl नेता हजारों लोगों के बीच में रैली कर सकते हैंl राज्य चुनाव करा सकता हैl लोगों से वोट डालने की अपील करता है लेकिन आम आदमी काम पर नहीं जा सकताl यह बहुत ही बेवकूफाना हैl’

देश भर में कोरोना के मामले बड़ी तेजी से बढ़ रहे हैंl इसके चलते कई राज्य कड़ाई से नियमों का पालन करवा रहे हैं। करण पटेल टीवी कलाकार है और वह कई शो में काम कर चुके हैl उनकी भूमिका काफी पसंद की गई हैl

यह भी देखे:-

सर्दियों में क्यों बिगड़ जाता है डाइजेशन? कैलाश हॉस्पिटल, खुर्जा के डॉक्टर हरेंद्र चौधरी बता रहे हैं...
कैंटर ने युवक को रौंदा , दर्दनाक मौत
अयोध्या का दीपोत्सव 2024: धर्मपथ और लता मंगेशकर चौक होंगे डिजिटल जगमगाहट का केंद्र
भांजे पर लगाया लूट मारपीट करने का आरोप , पुलिस से की शिकायत
दिल्ली के उपराज्यपाल ने की योगी मॉडल की तारीफ, नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और विकास परियोजनाओं का क...
इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में शुरू हुआ एचजीएच इंडिया का 11वां संस्करण
दिल्ली में खेल यूनिवर्सिटी: केजरीवाल बोले- हमारा बहुत बड़ा सपना पूरा हो रहा है, कर्णम मल्लेश्वरी हों...
बीजेपी ने बूथ स्तर पर मनाया अम्बेडकर जयंती
आँखों में लाल मिर्च पाउडर डाल कॉलेज छात्रा से लूट, महिलाओं ने किया प्राधिकरण का घेराव
चुनाव आयोग की पहल: चुनावी प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने के लिए राजनीतिक दलों से मांगे गए सुझाव
रूप बदल रहा है वायरस: सावधान...तबाही मचाने वाला है कोविड का यह नया वैरियंट, देश में अलर्ट
दिल्ली तक लखीमपुर बवाल की आंच, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पूरी तरह बंद, बॉर्डरों पर बढ़ी सुरक्षा
Encounter in Shrinagar : श्रीनगर में सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच मुठभेड़, कुछ ही देर में एक आतंकी ...
महागुन सोसाइटी में तोड़फोड़ करने वाले 13 गिरफ्तार
यूपी सरकार के राज्य मंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन
सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना संबंधी स्थिति को नेशनल इमरजेंसी बताया, आज होगी सुनवाई