इस देश में भुखमरी की चपेट में 2.7 करोड़ से अधिक लोग, संयुक्त राष्ट्र की एजेंसियों ने की यह अपील

संयुक्त राष्ट्र। कांगो में 2.7 करोड़ से अधिक लोग भीषण भुखमरी से जूझ रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की एजेंसियों के मुताबिक यह संख्‍या कांगो की अनुमानित 8.7 करोड़ की आबादी का तकरीबन एक तिहाई है। संयुक्त राष्ट्र की दो एजेंसियों खाद्य एवं कृषि संगठन (Food and Agriculture Organization) और विश्व खाद्य कार्यक्रम (World Food Program) ने आगाह किया है कि जो लोग भीषण भुखमरी का सामना कर रहे हैं उनमें से 70 लाख आपात स्थिति में हैं।

संयुक्त राष्ट्र की इन एजेंसियों का कहना है कि करीब 2.7 करोड़ कांगो नागरिकों की जिंदगियां बचाने के लिए तुरंत कदम उठाए जाने की जरूरत है। सबसे प्रभावित लोगों में विस्थापित, शरणार्थियों के अलावा बाढ़, भूस्खलन, आग एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोग हैं। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के मुताबिक इन लोगों में शहरी और आसपास के इलाकों के गरीब भी शामिल हैं।

कांगो में विश्व खाद्य कार्यक्रम के प्रतिनिधि पीटर मुसोको का कहना है कि पहली बार हम इतनी बड़ी आबादी का पता लगा पाए हैं जो भुखमरी से जूझ रही है। यह रिपोर्ट कांगो गणराज्य में खाद्य असुरक्षा की असली तस्वीर बयां करती है। मालूम हो कि कांगो हिंसा और विद्रोहियों के हमलों से जूझता रहा है। इन संघर्षों ने साल 2002 तक इस देश को तबाह कर दिया। आज भी देश की खनिज संपन्न पूर्वी सीमा क्षेत्र में हिंसा की घटनाएं देखी जाती हैं।

उल्‍लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के महासचिव एंतोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) ने पिछले साल चार देशों में अकाल पड़ने और खाद्य संकट के गहराने का अलर्ट जारी किया है। इन देशों में संघर्ष प्रभावित कांगो, यमन, दक्षिणी सूडान और पूर्वोत्तर नाइजीरिया शामिल थे। उन्‍होंने आगाह किया था कि इन देशों में अकाल पड़ने और खाद्य संकट गहराने का खतरा है। उन्‍होंने कहा था कि इससे लाखों लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ सकती है।

यह भी देखे:-

पानी को प्रसाद की तरह इस्तेमाल करना होगा -पीएम मोदी , लॉन्च किया जल जीवन मिशन मोबाइल ऐप
भारत को मिलने वाली हैं 4 नई वैक्सीन, हर दिन 1 करोड़ लोगों के टीकाकरण की तैयारी: डॉ. वीके पॉल
विचार : क्या उत्तर प्रदेश में खिलाड़ियों का भविष्य सुरक्षित है !
बड़ी खबर : पुलिस कमिश्नर ने माकन मालिकों को कहा, डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ से घर खाली करने का दवाब बनाय...
घने कोहरे की चादर में लिपटा एनसीआर, नोएडा, ग्रेटर नोएडा के विभिन्न एक्सप्रेसवे पर हुई दृश्यता कम
ग्लोबल महाविद्यालय में रही शिक्षक दिवस की धूम, विद्यार्थियों ने किया शिक्षकों को सम्मानित
सीबीएसई 12 वीं की अर्थशास्त्र की परीक्षा अब अप्रैल में, 10 वीं पर सस्पेंस
जनसंख्या नियंत्रण: कानून लाने की तैयारी में केंद्र सरकार
Dilip Kumar के साथ अनिल कपूर ने कीं करियर की तीन आइकॉनिक फ़िल्में, भावुक नोट लिख किया याद
यातायत नियमों का उल्लंघन करने वालों को दिखाया आईना
बनारस में प्रियंका: एजेंडे में कृषि कानून और लखीमपुर कांड, किसान न्याय रैली को करेंगी संबोधित
मेहुल चोकसी केस में कानूनी दांव-पेच के लिए हरीश साल्वे की मदद ले रही भारत सरकार, डोमिनिका की कोर्ट म...
साथी छात्रा को गोली मारकर छात्र ने खुद को गोली से उड़ाया
जहांगीरपुर श्री रामायण मेला समिति रामलीला मंचन: राम ने तोड़ा शिव धनुष. गरजे परशुराम
हाथरस की घटना ने 'टोपी' को फिर से कठघरे में खड़ा किया-CM योगी ,सपा पर हमला
देखें VIDEO, LED EXPO 2018 में नए अविष्कार का हो रहा है प्रदर्शन