अमित शाह का दावा- बंगाल चुनाव में उत्तर प्रदेश से भी बड़ी जीत दर्ज करेंगे

कोलकाता. पश्चिम बंगाल (West Bengal Assembly Elections) में सियासी रण के तीन दौर पूरे हो चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी लगातार राज्य में बड़ी जीत का दावा कर रही है. वहीं, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) बीजेपी पर जुबानी हमले कर रही हैं. इसी बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा दावा किया है. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा है कि पार्टी राज्य में 2017 में उत्तर प्रदेश से ज्यादा बड़ी जीत हासिल करेगी. हालांकि, इस दौरान उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून और और नेशनल पॉप्युलेशन रजिस्टर से ज्यादा कोरोना वायरस को प्राथमिकता देने की बात कही है.

भारतीय जनता पार्टी और खासतौर से अमित शाह बंगाल में बीते साल से ही खासे सक्रिय हैं . वे और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा लगातार राज्य में रैलियां और दौरे कर रहे हैं. शाह ने शुरुआत में ही बंगाल में 200+ सीटों का दावा किया था. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू के दौरान उनसे बंगाल के माहौल को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि राज्य के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं. उन्होंने दावा किया कि यह जीत 2017 में उत्तर प्रदेश से ज्यादा बड़ी जीत साबित होगी.

हालांकि, उन्होंने अभी तक राज्य में मुख्यमंत्री उम्मीदवार को लेकर कोई घोषणा नहीं की है. इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि पार्टी ने अभी तक सीएम चेहरा तय नहीं किया है. खास बात है कि बीते चुनावों को देखते हुए बीजेपी को बंगाल में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है. गृहमंत्री ने कहा कि वे 2017 से ही कह रहे हैं कि बीजेपी राज्य में अच्छा प्रदर्शन करेगी. बीजेपी ने 2017 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 403 में से 325 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

ममता सरकार पर साधा निशाना
बीजेपी लगातार राजनीतिक हिंसा और टोलबाजी के मुद्दे पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को घेर रही है. शाह ने कहा कि महिलाओं के मामले में बंगाल के सारे रिकॉर्ड खराब हैं. उन्होंने कहा कि हिंसा में बीजेपी के 130 कार्यकर्ताओं मारे जा चुके हैं. अवैध घुसपैठ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह तंत्र जिला स्तर पर काम करता है. इससे निपटने के लिए कलेक्टर के नीचे के अधिकारी और कर्मचारियों को काम करना होगा. उन्होंने आरोप लगाए कि अभी हर तरफ भ्रष्टाचार है.

यह भी देखे:-

किसानों की समस्याओं को लेकर बीकेयू लोकशक्ति के प्रतिनिधिमंडल की उद्योग मंत्री नंद गोपाल नंदी से हुई ...
केंद्रीय उद्योग मंत्री सुरेश प्रभु ने किया इंड्स फूड ट्रेड शो का उद्घाटन
सेक्टर डेल्टा टू की समस्याओं को लेकर आरडब्लूए के प्रतिनिधि मंडल ने प्राधिकरण के एसीओ को सौंपा ज्ञापन
संघ स्वयंसेवकों ने किया गुणात्मक संचलन
गुजरात: जिस स्टेशन पर पीएम मोदी ने बेची चाय, आज करेंगे उसके पुनर्निर्माण का उद्घाटन
VARANASI: महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना बनारस का ये पेट्रोल पंप
जानिए कौन मांग रहा था PAYTM के मालिक से करोड़ों की रंगदारी, हुआ गिरफ्तार
श्री सनातन धर्म रामलीला समिति, नोएडा स्टेडियम में हुआ भव्य मंचन: राम-सीता का पहला मिलन, अहिल्या उद्ध...
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मिला एयरोड्रोम लाइसेंस, नागरिक उड्डयन मंत्री से मिले अधिकारी; जल्द शुरू ...
Corona Live: 'नए सामान्य' की तरह जीवन में शामिल करें मास्क-स्वास्थ्य मंत्रालय
Bihar Election 2020:गांधी चेतना रैली से सोनिया गांधी ने किया बिहार चुनाव प्रचार का आगाज
संसद: 19 जुलाई से बुलाया जा सकता है मानसून सत्र, सांसदों को लेनी होंगी वैक्सीन की दोनों डोज
आम आदमी की रेल यात्रा का तरीका बदल देगा ये प्रोजेक्ट... पढ़िए पूरी रिपोर्ट
यथार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ग्रेनो में आधुनिक तकनीक का एमआरआई और सीटी स्कैन सेंटर का शुभारम्भ
BSP संस्थापक कांशीराम की जयंती पर भीम आर्मी ने किया आजाद समाज पार्टी ASP की घोषणा
देश में सिंगल डोज वाली कोरोना वैक्सीन लाने की तैयारी, स्पुतनिक लाइट के जल्द भारत आने की उम्मीद