सैलरी लेने वाले शहीद नहीं… माओवादी हमले को लेकर आपत्तिजनक कॉमेंट पर लेखिका गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमले में शहीद हुए जवानों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की वजह से राजद्रोह के आरोप में 48 वर्षीय एक लेखिका को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया है। असमी लेखिका शिखा सरमा ने छत्तीसगढ़ के नक्सली हमले में शहीद हुए 22 जवानों को लेकर एक फेसबुक पोस्ट लिखी थी और शहीद के दर्जे को लेकर सवाल खड़े किए थे, जिसके आधार पर उनके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज किया गया और मंगलवार को गुवाहाटी में उनकी गिरफ्तारी हुई।

इंडियान एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, गुवाहाटी के पुलिस कमिश्नर मुन्ना प्रसाद गुप्ता के अनुसार, शिखा सरमा गुवाहाटी बेस्ड राइटर हैं और उन्हें आईपीसी की धारा 124 एक (राजद्रोह) समेत अन्य धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। उन्हें आज यानी बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वालीं सरमा ने सोमवार को छत्तीसगढ़ हमले को लेकर एक फेसबुक पोस्ट लिखा था।

उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा- ‘अपनी ड्यूटी के दौरान काम करते हुए मरने वाले वेतनभोगी पेशेवरों को शहीद का दर्जा नहीं दिया जा सकता। इस तर्क से तो बिजली विभाग में काम करने वाले कर्मचारी की अगर बिजली के झटकों की वजह से मौत हो जाती है तो उसे भी शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। लोगों की भावनाओं के साथ मत खेलो।’ शिखा सरमा के इस पोस्ट की तीखी आलोनचा हुई।

इस पोस्ट के बाद गुवाहाटी हाईकोर्ट के दो वकीलों उमी देका बरुहा और कंगकना गोस्वामी ने दिसपुर पुलिस स्टेशन में लेखिका शिखा सरमा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वकीलों ने अपनी एफआईआर में कहा- ‘यह हमारे सैनिकों के सम्मान का पूरी तरह से अपमान है और इस तरह की भद्दी टिप्पणी न केवल हमारे जवानों के अद्वितीय बलिदान को कम करती है, बल्कि राष्ट्र की सेवा की भावना और पवित्रता पर मौखिक हमला भी है।’ शिकायतकर्ताओं ने अधिकारियों से सरमा के खिलाफ सख्त कार्रवाई  करने का अनुरोध किया।

दिसपुर पुलिस स्टेशन के ओसी प्रफुल्ल कुमार दास ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और एफआईआर के आधार पर एक गिरफ्तारी हुई है। उन्होंने बताया कि सरमा ने बताया कि वह एक लेखिका हैं। शिखा के फेसबुक प्रोफाइल के मुताबिक, वह डिब्रुगढ़ के ऑल इंडिया रेडियो में एक आर्टिस्ट हैं।

यह भी देखे:-

भारतीय नववर्ष स्वागत उत्सव, कवि सम्मेलन का लोगो ने उठाया लुफ्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कोविड-19 महामारी के चलते प्रतीकात्मक होना चाहिए कुंभ मेला
COVID 19 फैलते संक्रमण के मद्धेनजर डीएम गौतमबुद्ध नगर ने किया 300 टीमों का गठन
RWA अल्फा 1 व बह्मकुमारी संस्था ने कोरोना योद्धाओं का किया सम्मान
केरल के लड़के ने बनाया माइक-स्पीकर वाला मास्क, डॉक्टरों को संवाद में होगी आसानी
लखीमपुर खीरी हिंसा : आशीष मिश्र की कोर्ट में आज पेशी, कचहरी में फोर्स तैनात
RYAN GREATER NOIDA SHINES AT SOCIAL SERVICE CAMP AT DAMAN
क्वाड सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी से बाइडन बोले- आपको देखकर बहुत अच्छा लगा; चीन को दी नसीहत
आपातकाल के विरोध में भाजपा ने मनाया काला दिवस
नोकिया की योजना: 5जी पर शोध बढ़ाएगी, 10000 कर्मचारियों की छंटनी करेगी
कल का पंचांग, 16 दिसंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
शराब आ रही, मुर्गा आ रहा ...यानी पंचायत चुनाव आ गया
योगी जी द्वारा सुपरटेक एमरोल्ड कोर्ट मामले में गठित एसआईटी जांच एक छलावा : आम आदमी पार्टी
दिल्ली: यमुना के जहरीले झाग में खड़े होकर छठ के व्रतियों ने की सूर्य की पूजा, कहा- ये हमारी मजबूरी
पृथ्वी का भविष्य मनुष्य की गतिविधियों पर करेगा निर्भर, ग्लोबल वार्मिग का कारण भी बन रहे लोग
शारदा अस्पताल में होगा कोरोना का इलाज, कोविड मरीजों के लिए अलग से रास्ता बनाया गया है