योगी सरकार ने माफिया मुख्तार अंसारी के किले को किया ध्वस्त, अब साम्राज्य का होगा खत्मा, जानें कैसे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माफिया मुख्तार अंसारी के अभेद्य किले को ढहा दिया है और अब जड़ खोदने की तैयारी है। यही कारण है कि मुख्तार को यूपी आने में डर लग रहा था। माफिया मुख्तार अंसारी और उसके सहयोगियों के खिलाफ यूपी पुलिस ने ऐसी कड़ी कार्यवाई की है, जो मिसाल है। माफिया और उसके सहयोगियों के कब्जे से सरकारी जमीन खाली कराने, ध्वस्तीकरण, जब्त संपत्ति की कीमत करीब 192 करोड़ छह लाख 22 हजार रुपये है। 41 करोड़ रुपये की सालाना अवैध आय को बंद भी कराया है।

96 गैंग मेंबर हुए गिरफ्तार, 72 लाइसेंस निरस्त
पुलिस ने गिरोह के 96 सदस्यों को गिरफ्तार किया है और 75 अपराधियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्यवाई भी की है। 72 शस्त्र लाइसेंस निरस्त और निलंबित किए गए हैं। सात सहयोगी ठेकेदारों (पीडब्ल्यूडी और कोयला) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शस्त्र लाइसेंस निलंबित किया है और छह अन्य ठेकेदारों का चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त किया है। गुंडा एक्ट के तहत 12 अपराधियों को जिला बदर किया गया है। गाजीपुर के थाना युसूफपुर मोहम्मदाबाद निवासी माफिया मुख्तार अंसारी पंजाब की रोपड़ जेल में बंद था और कोर्ट के आदेश पर यूपी पुलिस एक मुकदमे में सुनवाई के सिलसिले में यूपी ले आई है। राजनीतिक कारणों से उसकी आमदगी नहीं हो पा रही थी।

ताबड़तोड़ एक्शन

पुलिस ने माफिया की पत्नी अफसा अंसारी और दो साले सरजील रजा, अनवर शहजाद के खिलाफ गाजीपुर में कुर्क की गई जमीन पर अवैध कब्जा करने पर मुकदमा किया है। कब्जा मुक्त जमीन की कीमत करीब 18 लाख है और क्षतिपूर्ति के रूप में कुल 26,43,600 रुपये की वसूली की जा रही है। पुलिस ने माफिया की पत्नी और बेटों अब्बास अंसारी और उमर अंसारी सहित 12 लोगों के खिलाफ जालसाजी कर पट्टे की जमीन हड़प कर होटल बनाने पर मुकदमा किया है। साथ ही पत्नी और साले के खिलाफ गैंगेस्टर में भी मुकदमा किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने करीब 2.75 करोड़ की जमीन खाली कराई है।

दबिश में मिले वायरलेस सेट, छह बैट्री, एक बुलेट प्रूफ फार्च्यूनर कार
लखनऊ पुलिस ने माफिया मुख्तार के निकट सहयोगी हरविंदर सिंह उर्फ जुगनू की दो करोड़ 31 लाख 46 हजार की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने डालीबाग में मुख्तार के 25-25 हजार के इनामी दो बेटों अब्बास और उमर अंसारी के अवैध रूप से बने दो टावर को जमीदोज कर खाली कराया है, जिसकी कीमत पांच करोड़ है। पुलिस ने माफिया के अन्य सहयोगियों के ठिकानों पर दबिश में मोबाइल, पांच वायरलेस सेट, छह बैट्री, एक बुलेट प्रूफ फार्च्यूनर कार, तीन अवैध असलहे और 24 टिफिन बरामद किए हैं।

प्वाइंटर में जानें मुख्तार पर योगी सरकार की कार्रवाई
-दो करोड़ 40 लाख की कीमत का अवैध स्लाटर हाउस ध्वस्त
-मछली के अवैध कारोबार में लिप्त 26 गुर्गे पहुंचे जेल
-अवैध कोयला कारोबार से लेकर एयरपोर्ट के लिए आवंटित भूमि पर भी कब्जा
-मुठभेड़ में शूटर ढेर, तीन और सहयोगी गिरफ्तार
-गुर्गों की तीन करोड़ 29 लाख रुपये की सम्पत्ति जब्त

इन्हें किया गया जिला बदर
पुलिस ने गिरोह के 12 अपराधियों अल्तमश, अनीस, मोहर सिंह, जुल्फेकार कुरैशी, तारिक, मो. सलमान, आमिर हमजा, मो. तलहा, जावेद आरजू, मो. हाशिम, राशिद और अनुज कनौजिया को छह माह के लिए जिला बदर किया है और 10 अपराधियों के खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत कार्यवाई की है।

यह भी देखे:-

असम में पीएम मोदी- फुटबॉल की भाषा में कहूं तो कांग्रेस और उसके महाझूठ को लोगों ने दिया रेड कार्ड
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने जारी किया 988 हिस्ट्रीशीटर की सूची
चन्द्रयान के सुरक्षित लैंडिंग पर सांसद महेश शर्मा ने कहा, हमें ऐतिहासिक पल का गर्व और गौरव रहेगा
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव फेसबुक लाइव में हुए भावुक, कहा- मुझे सुशांत सिंह राजपूत मत बनाओ!
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ लॉ के छात्रों ने किया जिला कारागार का शैक्षिक दौरा, जेल में चल रहे कौशल विकास कार्...
शारदा स्कूल ऑफ लॉ की पहल: ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
आप जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र जादौन ने प्रधानमंत्री को खुल पत्र जारी कर नोएडा को दिल्ली में शामिल करने की ...
दादरी: महिला उन्नति संस्थान ने गरीबों को बांटे कंबल
उत्तरप्रदेश में 71 जिलों में स्टेट जीएसटी का छापा, नोएडा गरेटर नोएडा में भी पड़ी रेड, व्यापारियों में...
सावन में शिव पूजन की पौराणिक महत्ता: शिवलिंग पर चढ़े प्रसाद को लेकर शिवपुराण की खास व्याख्या
गंगा एक्सप्रेसवे से जुड़ी परियोजनाओं को रफ्तार दे रही योगी सरकार
करप्शन फ्री इंडिया ने यूपी बोर्ड टापर्स को किया सम्मानित
बांग्लादेश में पीएम मोदी : बोले- मुक्ति युद्ध के शहीदों को नमन, मैंने भी दी थी गिरफ्तारी
सिंगापुर और यूएई से आक्सीजन टैंकर मंगाने की तैयारी, अमित शाह ने गैस का उत्पादन बढ़ाने के लिए दिए कई ...
हिंदू पंचांग का फाल्गुन मास शुरू, नई ऊर्जा और यौवन का महीना ,जानें इस महीने किन बातों का रखना चाहिए ...
शातिर बदमाश से मारुति ब्रेजा कार बरामद