समाज के लिए खतरा: सुप्रीम कोर्ट ने कहा, सैकड़ों युवाओं की मौत का कारण हैं नशे के धंधेबाज

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कहा कि हत्या करने वाला एक या दो लोगों की मौत का जिम्मेदार होता है, लेकिन नशीले पदार्थों का धंधा करने वाले लोग हजारों निर्दोष युवाओं को मौत की आग में झुलसाने का कारण बनते हैं। इसका समाज पर बेहद घातक प्रभाव पड़ता है। ऐसे लोग समाज के लिए खतरा हैं।

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस एमआर शाह की पीठ ने यह टिप्पणी उस याचिका को खारिज करते हुए की, जिसमें पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के नवंबर, 2019 के एक फैसले को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के उस निर्णय को बरकरार रखा था, जिसमें ट्रायल कोर्ट ने एक किलोग्राम हेरोइन के साथ दबोचे गए व्यक्ति को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत सजा देने लायक माना था और उस पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाने के साथ ही 15 साल कैद की सजा सुनाई थी।

शीर्ष अदालत की पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत ने कहा, नशीले और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की देश में तस्करी और उनके गैरकानूनी आवागमन से समाज के बड़े हिस्से में नशे की लत बढ़ रही है। खासतौर पर किशोर बालक और बालिकाएं इस नशाखोरी के आदी बन रहे हैं और यह खतरा अब गंभीर और  खतरनाक अनुपात में बढ़ गया है।

पीठ ने कहा, किसी भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में सजा सुनाते समय समाज के हित के संपूर्ण पहलू को ध्यान में रखना भी आवश्यक है। आरोपियों के पक्ष पर विचार करते हुए यह दिमाग में रखा जाना चाहिए कि हत्या के मामले में आरोपी एक या दो लोगों की मौत का जिम्मेदार होता है, जबकि नशीले पदार्थों का धंधा करने वाले लोग बहुत सारे निर्दोष युवा पीड़ितों को मौत की आग में झुलसाने के जिम्मेदार होते हैं। ये समाज के लिए खतरा हैं।

यह भी देखे:-

योगी आदित्यनाथ बोले- मेरी कोई राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा नहीं, समझिए बयान के मायने
आज का पंचांग , 6 जुलाई 2020 , जानिए शुभ अशुभ मुहूर्त 
ग्रेटर नोएडा : रिटायर अधिकारी को लिफ्ट देने कर बहाने लूटा
इंडिया एक्सपो सेंटर, ग्रेटर नोएडा में शुरू हुआ एचजीएच इंडिया का 11वां संस्करण
बाइडन ने कहा, काश लंबी चलती पीएम मोदी के साथ यह मुलाकात
कल्याण सिंह के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताया, तीन दिन का राजकीय शोक, 1 दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित
Google New Rules : 18 साल कम हैं, तो जान लें इंटरनेट इस्तेमाल के नये नियम
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में 151 शिक्षक हुए सम्मानित
ATS प्रिस्टीन में "शम्मी कपूर नाइट" ने जीता दिल, 500+ दर्शकों ने शानदार संगीत का लिया लुत्फ
’’अभी भीड़-भाड़ से दूर रहें, सतर्कता से ही होगा कोरोना दूर’’ : धीरेंद्र सिंह
केरल के मुख्यमंत्री बन सकते है मेट्रोमैन श्रीधरन, बोले- इन्फ्रा विकास पर होगा जोर
कल का पंचांग, 24 नवम्बर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: नोएडा में हजारों लोगों का उबलता आक्रोश, साधु-संतों और जनसमूह का ...
सेक्टर - 20 पुलिस ने गहने चुराकर भागने वाले घरेलु नौकर को किया गिरफ्तार
यूपी : मुख्तार अंसारी के गुर्गों ने मांगा 50 लाख रुपये गुंडा टैक्स, केस दर्ज
वार्डविज़र्ड ने लॉन्च किया आधुनिक तकनीक से युक्त हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर ´ MIHOS