मोमबत्ती लेकर सड़क पर उमडा लोगों का हुजूम एक स्वर में मांग कर रहा था कि साढ़े तीन साल के मासूम दक्ष लोहिया के हत्यारो को फांसी हो

ग्रेटर नोएडा के दादरी कोतवाली स्थित वेद विहार कॉलोनी में रहने वाले मुनेंद्र लोहिया के साढ़े तीन साल के बेटे दक्ष लोहिया का 31 मार्च को घर के बाहर से अगवा कर हत्या की गई थी। पांच दिन बाद मासूम का शव बुलंदशहर स्थित नहर में पड़ा मिला था। मासूम बच्चे के अपराहण कर उसकी हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मृतक के परिजन और सैकड़ों ग्रामीणों ने एकत्र होकर मृतक दक्ष के समर्थन में कैंडल मार्च निकाला और अपना विरोध भी दर्ज कराया। इस दौरान कस्बे में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।

हाथो में मोमबत्ती लेकर सड़क पर उमडा लोगों का हुजूम एक स्वर में मांग कर रहा था कि साढ़े तीन साल के दक्ष लोहिया के हत्यारो पुलिस जल्द से जल्द पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजें और फांसी हो। मासूम दक्ष को न्याय दिलाने के लिए लोगों ने ये कैंडल मार्च निकाला। 200 से अधिक लोग देर शाम को दक्ष के घर पर एकत्र हुए। इसके बाद रेलवे रोड से कैंडल मार्च निकालकर कस्बे के तिराहे पर पहुंचे। लोगों के हाथों में कैंडल और दक्ष को न्याय दीजिए के पोस्टर थे। कैंडल मार्च के दौरान पुलिस ने रेलवे रोड का एक तरफ का यातायात रूकवा दिया। कैंडल मार्च के अंत में राव उमराव सिंह की प्रतिमा के पास मौन धारण किया। रेलवे रोड पर लोगों की भीड़ की वजह से काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही है। इस दौरान एडिशनल डीसीपी विशाल पांडेय, एसीपी नितिन सिंह भारी फोर्स साथ मौजूद रहे।

बीती 31 मार्च को दक्ष का अपहरण कर उसकी हत्या कर बुलंदशहर की गंग नहर में फेंक दिया गया था जिसके बाद मृतक के परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीणों ने दादरी सूरजपुर रोड पर जाम लगा दिया था लेकिन कई दिन बीतने के बावजूद भी आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई जिसके विरोध में आज शांति पूर्व कैंडल मार्च निकाला गया।

यह भी देखे:-

जी.डी. गोयंका स्कूल, ग्रेटर नोएडा के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा में दिखाया दम, 10वीं-12वीं दोनो...
School Reopening 2021: राजधानी के स्कूलों में सीनियर कक्षाओं के छात्रों को 1 सितंबर से खोले जाने की...
आधा दर्जन चोरी की बाइक के साथ बदमाश गिरफ्तार
भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों की 8 मांगें, उचित मुआवजा और पुनर्वास पर जोर
पंचायत चुनाव: पति-पत्नी दोनों सरकारी सेवा में तो सिर्फ एक की ही लगेगी चुनाव ड्यूटी
गौतमबुद्धनगर : 14 और गुण्डों पर लगाया गया गैंगस्टर
यूपी : बीते 24 घंटे में सिर्फ 310 कोरोना केस मिले, 2.38 करोड़ लोगों का हो चुका वैक्सीनेशन 
सूरजपुर व कासना कस्बों के दिन बहुरेंगे, बनेंगे मॉडर्न
उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल की सख्त कार्रवाई, 50 कुंतल नकली खोया और मिठाई के साथ गि...
नोएडा सेक्टर-82 में कुत्तों का आतंक, पॉकेट-7 के निवासी दहशत में
यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा सड़क हादसा , सात की मौत
जीबीयू के बौध अध्ययन विभाग के विदेशी छात्रों ने वियतनाम का बौध पर्व वू-लान मनाया
7 माह में 175 बदमाश गिरफ्तार, कई सरगना भी चढ़े पुलिस के हत्थे
कोरोना वैक्सीन: जानिए हाथ में क्यों लगाया जा रहा है टीका
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय : "प्राचीन राजवंशो में राजनीतिक व्यवस्था" विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोज...
निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करते समय 9 वीं मंजिल से गिरा श्रमिक, मौत